अमेरिका में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के पार हो गई है। यह संख्या चीन, इटली और स्पेन से भी अधिक है। वहीं हर ढाई से छह मिनट में एक मौत होने के चलते न्यूयॉर्क में अस्पतालों के मुर्दाघर भर गए हैं। इधर, जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी कोरोनावायरस रिसोर्स केंद्र ने बताया है कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे में देश में 884 लोगों की मौत हो गई है। यह संख्या एक दिन में हुई मौतों में अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने हर अमेरिकी से कठिन दिनों के लिए तैयार रहने को कहते हुए चेताया कि आगामी दो सप्ताह बहुत दर्दनाक हो सकते हैं। जॉन हॉपकिंस केंद्र के मुताबिक कोविड-19 के कारण अमेरिका में करीब 1,90,000 लोग संक्रमित मिले हैं।
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020
कोरोना: अमेरिका में एक ही दिन में चली गई 884 लोगों की जान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें