वॉशिंगटन. कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 48 हजार 276 लोगों की मौत हुई और 9 लाख 50 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। वहीं, दो लाख दो हजार लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि कुछ दिनों के भीतर ही दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख तक हो जाएंगे और मौतों का आंकड़ा 50 हजार पहुंच जाएगा। उधर, स्पेन में गुरुवार को 616 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में मौतों का आंकड़ा दस हजार से ज्यादा हो गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें