कोरोनावायरस के संक्रमण से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। इससे पहले लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए धारा-144 लगाई थी, लेकिन लोग मान नहीं रहे थे। सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही देखी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर, चीफ सेक्रेटरी और पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने बैठक की, जिसके बाद पूरे प्रदेश कर्फ्यू लगाने का तय किया गया।
सोमवार, 23 मार्च 2020
कोरोनावायरस: लॉकडाउन के दौरान बाजारों में उमड़ी भीड़
रांची. झारखंड में काेराेना का काेई पाॅजिटिव मरीज नहीं मिला है। एहतियात के ताैर पर सरकार ने पूरे राज्य में 31 मार्च तक लाॅकडाउन करने की घाेषणा की है। ऐसे में राजधानी रांची में सोमवार की सुबह जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए लाेग दुकानों में पहुंचे। सब्जी की खरीदारी भी काफी हुई। वहीं, लॉकडाउन का अपर बाजार में असर नहीं दिखा। आम दिनों की तरह बाजार गुलजार रहा और काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे। हरमू रोड में तो वाहन अधिक निकलने की वजह से लंबा जाम लग गया।
सऊदी अरब विवाद से स्थितियां बिगड़ीं
उपभोक्ता वस्तुओं की मांग घटने, व्यावसायिक गतिविधियों के लगातार ठप होने, नौकरियों जाने से आर्थिक संकट तेज गति से बढ़ रहा है। डेको बताते हैं, करीब तीन चौथाई आर्थिक गतिविधि कंज्यूमर खर्च से आगे बढ़ती है। पहले की तुलना में अब बिजनेस कंज्यूमर पर अधिक आश्रित है। तेल मूल्यों को लेकर रूस और सऊदी अरब के विवाद ने आग में घी डालने का काम किया है। सस्ते कच्चे तेल की भरमार हो गई है। अमेरिका के ऊर्जा उद्योग को झटका लगा है।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 24% तक गिरावट की आशंका
कोरोनावायरस के प्रकोप की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर में पहुंच गई है। देशभर में कारोबार ठप है। व्यावसायिक और वित्तीय गतिविधियों के केंद्र न्यूयॉर्क की स्थिति चिंताजनक है। यह देखना मुश्किल है कि स्थिति किस हद तक बिगड़ेगी। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के प्रमुख अमेरिकी अर्थशास्त्री ग्रेग डेको का कहना है, अर्थव्यवस्था में साल की पहली तिमाही में 0.4% और दूसरी तिमाही में 12% तक गिरावट होगी। लेकिन, गोल्डमैन सॉक्स का कहना है कि दूसरी तिमाही में गिरावट का आंकड़ा 24% तक हो सकता है। उसका यह भी दावा है कि इस समय बेरोजगार लोगों की संख्या 22 लाख तक पहुंच चुकी है। उधर, डेको का अनुमान है, अप्रैल तक बेरोजगारों की संख्या एक करोड़ 65 लाख हो सकती है।
अल जजीरा ने लिखा- शहर वीरान हो गए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू का असर देशभर में दिखा। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई और इस लड़ाई को लड़ रहे लोगों को समर्थन के लिए रविवार शाम 5 बजे पूरे देश में तालियां और शंख बजाए गए। जनता कर्फ्यू का जिक्र वर्ल्ड मीडिया में भी रहा। अल जजीरा ने लिखा कि मोदी की अपील पर शहर वीरान हो गए। पाकिस्तान के न्यूज पेपर द डॉन ने लिखा कि मोदी की अपील ने सड़कों से भीड़ गायब कर दी। इसके साथ ही ब्रिटेन और रूस के मीडिया हाउस ने भी जनता कर्फ्यू को कवर किया।
लखनऊ में सीएए-एनआरसी विरोधी धरना स्थगित
नागरिकता कानून व एनआरसी के विरोध में लखनऊ के घंटाघर में पिछले 66 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को अचानक स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस आयुक्त को लिखित सूचना दी कि वे कोरोना वायरस के कारण इस धरने को फिलहाल स्थगित कर रही हैं।
लोअर सर्किट लगा, 45 मिनट के लिए रुकी ट्रेडिंग
प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 3,000 अंकों की भारी गिरावट हुई। दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए की जा रही बंदी के चलते सेंसेक्स ने सुबह के सत्र में निचली सर्किट सीमा को छू लिया, जिसके कारण कारोबार को 45 मिनट के लिए बंद कर दिया गया। इस समय दुनियाभर में भारी मंदी की आशंकाएं जताई जा रही हैं। बीएसई सेंसक्स सुबह के कारोबार में 2,718 अंक गिरकर खुला और उसके बाद यह 2,991.85 अंकों या 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,924.11 पर आ गया।
एक घंटे में निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबे
काेरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। वायरस के फैलने के डर से देश के बाजारों में आ रही तेज गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्किट लगा दिया गया है। बंबई शेयर बाजार में कारोबार बहाल होने के बाद गिरावट बरकरार है। सेंसेक्स 3,185.84 अंक लुढ़ककर 26,730.12 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 923.95 अंक का गोता लगाकर 7,821.50 अंक पर पहुंच गया।
शेयर बाजार में गिरावट बरकरार, सेंसेक्स 3185.84 अंक लुढ़का
काेरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। वायरस के फैलने के डर से देश के बाजारों में आ रही तेज गिरावट के कारण बाजार में लोअर सर्किट लगा दिया गया है। बंबई शेयर बाजार में कारोबार बहाल होने के बाद गिरावट बरकरार है। सेंसेक्स 3,185.84 अंक लुढ़ककर 26,730.12 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 923.95 अंक का गोता लगाकर 7,821.50 अंक पर पहुंच गया।
पांच बजते ही लोगों ने उड़ाई जनता कर्फ्यू की धज्जियां
रविवार को कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता कर्फ्यू अपील का जबरदस्त असर देखने को मिला। पूरे देश में लोगों ने अपने घरों में रहकर इसका समर्थन किया। सड़कें सूनसान रहीं और पुलिस प्रशासन तैनात रहा। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी थे जो जनता कर्फ्यू की धज्जियां उड़ते नजर आए। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है।
बुधवार तक संक्रमितों की संख्या हो सकती है 900
आईएमएससी का दावा है कि अगर लोगों ने व्यक्तिगत स्तर पर इसे रोकने के लिए भरकस प्रयास किए तो मामलों की संख्या 400 तक सीमित की जा सकती है। इन अध्ययनकर्ताओं प्रो. सीताभ्र सिन्हा और सौम्या ईश्वरन ने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ लोगों का योगदान वायरस को फैलने से रोकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संक्रमण के फैलने के बारे में अध्ययनकर्ताओं ने एक अनूठा दावा प्रभावित देशों की अक्षांश पर मौजूदगी और संक्रमण दर को लेकर भी किया। उन्होंने कहा कि जो देश पृथ्वी के अक्षांश पर जितने ऊपर मौजूद हैं, वहां महामारी फैलने की दर उतनी ही ज्यादा है। उन्होंने डेनमार्क का उदाहरण दिया जो 56 डिग्री अक्षांश पर है। यहां वायरस संक्रमण का रिप्रोडक्शन-नंबर (आरओ) 3.35 है। आरओ यानी एक संक्रमित व्यक्ति से औसतन कितने लोगों को संपर्क हो सकता है। कतर के लिए आरओ 3.06, स्विट्जरलैंड 2.96, स्पेन 2.74, ईरान 2.73, जर्मनी 2.58, न्यूयॉर्क 2.49 और इटली 2.34 माना गया है। चीन के हुबई में आरओ 2.14 था। वहीं भारत में आरओ 2.7 है।
कोरोना वायरस: लखनऊ में सीएए-एनआरसी विरोधी धरना स्थगित
नागरिकता कानून व एनआरसी के विरोध में लखनऊ के घंटाघर में पिछले 66 दिनों से चल रहे प्रदर्शन को अचानक स्थगित कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस आयुक्त को लिखित सूचना दी कि वे कोरोना वायरस के कारण इस धरने को फिलहाल स्थगित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब कोरोना के संबंध में सरकार द्वारा दिए गए लॉकडाउन के आदेश की अवधि समाप्त हो जाएगी, सभी महिलाएं फिर से उसी जगह पर प्रदर्शन चालू रखेंगी। हालांकि धरना स्थल खाली करने के बाद भी महिलाओं ने सांकेतिक प्रदर्शन के लिए वहां अपने दुपट्टे छोड़ दिए हैं।
रविवार, 22 मार्च 2020
सैलजा और विधायक बलबीर ने खुद को किया आइसोलेट
हरियाणा . प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और इसराना के विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सैलजा ने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी दी है। सैलजा ने कहा कि शनिवार को ट्वीट करके बताया कि राष्ट्रपति के भोज में उनकी दुष्यंत सिंह के साथ कुछ देर बातचीत हुई थी। इसको देखते हुए शुक्रवार रात से उन्होंने खुद को क्वारेंनटाइन करने का फैसला किया है। इधर, पिछले तीन दिन से खुद को कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दिल्ली निवास में खुद को आइसोलेट कर लिया है, लेकिन अब खतरा टल चुका है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
स्टेज-3 का मतलब एक से दूसरे में संक्रमण फैलता है, स्पेन-इटली इस चरण में
जब वायरस कम्युनिटी ट्रांसमिशन में पहुंच जाता है, तो बहुत बड़ा क्षेत्र इससे प्रभावित होता है। इस स्टेज में यह बीमारी देश के अंदर मौजूद संक्रमित लोगों से यहीं के दूसरे लोगों में फैलने लगती है। इससे स्थिति खतरनाक भी बन सकती है। इस स्टेज में टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए लोग यह नहीं जानते हैं कि उनमें वायरस कहां से आया है। इटली और स्पेन अभी इसी चरण में हैं। देश में अब तक जाे काेराेना पाॅजिटिव के मामले आए हैं, उनमें विदेशी पर्यटक या एनआरआई हैं, लेकिन अकेला भीलवाड़ा ऐसा शहर है जहां पर डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ पाॅजिटिव मिले हैं।
भीलवाड़ा की सीमाएं सील; तीसरे चरण में पहुंचने का खतरा
जयपुर. राजस्थान में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27 पहुंच चुकी है। जिसमें से भीलवाड़ा में ही 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें से 6 केस शुक्रवार को सामने आए। वहीं 7 केस शनिवार देर रात तक सामने आए। बताया जा रहा है संक्रमित डॉक्टर से ये वायरस बाकी लोगों में फैला। जिसके चलते करीब 6000 लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। जिसके चलते भीलवाड़ा की सीमांए पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। भीलवाड़ा पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। भीलवाड़ा में संक्रमित पाए गए डॉक्टर-कंपाउंडर जिस अस्पताल में काम करते थे, वहां अलग-अगल दिनों में छह हजार लोगों के पहुंचने की जानकारी मिली है। इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके बाद भीलवाड़ा जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। शहर में कुल 13 स्थानों पर 400 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। हालांकि, अब तक 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।
ब्रिटेन : प्रधानमंत्री जॉनसन बोले- हम इटली से दो हफ्ते दूर
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को कोरोनावायरस पर चेतावानी दी। कहा, “देश में स्वास्थ्य मंत्रालय ही नहीं पूरी सरकार और देशवासियों के सामने कोरोना की बड़ी चुनौती है। यही हालात जारी रहे तो ये मानकर चलिए कि ब्रिटेन की हालत सिर्फ दो या तीन हफ्ते में इटली जैसी हो जाएगी। इटली में स्वास्थ्य सुविधाएं ब्रिटेन से कहीं बेहतर हैं। इसके बावजूद वहां के डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट स्थिति नहीं सुधार पाए। इससे हमें फौरन सबक लेना होगा।”
फ्रांस : संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टर की मौत
फ्रांस में कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर की मौत हो गई। देश के हेल्थ मिनिस्टर ओलिवर विरेन ने शनिवार को यह जानकारी दी। ओलिवर ने कहा- जहां तक हमारी जानकारी है, संक्रमितों का इलाज में जुटे हमारे किसी स्टाफ मेंबर की यह पहली मौत है। फ्रांस में रविवार सुबह तक कुल 12,475 मामले सामने आ चुके हैं। 450 लोगों की मौत हो चुकी है।
24 घंटे में 627 लोगों की जान गई, यह एक दिन में सबसे ज्यादा
इटली में शुरुआती लापरवाहियों के नतीजे अब गंभीर हो चले हैं। शनिवार को 24 घंटे में 793 लोगों की कोरोना से मौतें हुईं। यह एक दिन में अब तक किसी भी देश में कोरोना से हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। इटली में अब तक 4,825 लोगों की जान जा चुकी है। देश में छह हजार नए केस आए हैं। देश में अब तक कोरोना के 53,578 केस आ चुके हैं। सबसे बुरी स्थिति इटली के उत्तरी क्षेत्र लोम्बार्डी की है, यहां पिछले महीने कोरोना का पहला मामला आया था। देखते ही देखते स्थिति खराब हो गई है। हजारों की संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। उनके इलाज के लिए डॉक्टर कम पड़ गए हैं। ऐसे वक्त में चीन के मेडिकल एक्सपर्ट इटली पहुंचे हैं। वे कोरोना के इलाज और लॉकडाउन को सही तरीके से लागू करने में मदद करेंगे।
लोम्बार्डी में स्थिति बहुत खराब है, आईसीयू में नहीं बची जगह, दूसरे शहर भेजे जा रहे मरीज
डैनिला कॉनफालोनिरी मिलान शहर में नर्स हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स से कहती हैं कि यहां स्थिति इतनी डरावनी है कि कोरोना से मरने वाले लोगों की गिनती नहीं हो पा रही है। हम तनाव और डर के बीच काम कर रहे हैं। दुर्भाग्यबस हम लोम्बार्डी में स्थिति को नियंत्रित करने में असफल हैं। यहां बहुत विकट स्थिति है और हम मृतकों की गिनती भी नहीं कर रहे हैं। इटली से बाहर रहने वाले इस खबर को देखें और ध्यान दें कि यहां स्थिति कितनी खराब है। यह अकल्पनीय है।
लोम्बार्डी के बेरगामो स्थित एक हॉस्पिटल के डॉक्टर स्टेफानो मागंओनी सीएनएन से बातचीत में कहते हैं कि कोरोनावायरस ने इतनी भयानक तरीके से हिट किया है कि अब हमें आईसीयू मरीजों को देश के अन्य हिस्सों में भेजना पड़ रहा है, क्योंकि यहां अस्पतालों में जगह नहीं है। यहां पास स्थित ब्रेससीया शहर में भी सभी आईसीयू फुल हो चुके हैं।
लॉकडाउन: चीन ने 24 दिन और इटली ने 39 दिन बाद लॉकडाउन किया, भारत में 50 दिन बाद भी नहीं
भारत को लापरवाही महंगी पड़ सकती है
कोरोनावायरस को हल्के में लेना इटली को भारी पड़ रहा है। पहले यहां सरकार ने देरी से 10 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया। फिर इसका कड़ाई से पालन नहीं कराया गया। लॉकडाउन के बावूजद इटली के कई शहरों में लोग शॉपिंग करते रहे, रेस्टोरेंट्स में खाना खाते रहे, बार और क्लब में लेटनाइट पार्टी करते रहे, मार्केट में घूमते रहे। इसी के चलते इटली सरकार ने अब लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए देश भर में आर्मी तैनात कर दी है, ताकि लोग घरों से बाहर न निकल सकें।
इटली में कोरोना का पहला केस 31 जनवरी को रोम में सामने आया था। लेकिन देश में लॉकडाउन 10 मार्च को लागू किया गया। भारत में पहला मामला 31 जनवरी को केरल में आया था। इसके बाद से 50 दिन हो गए हैं, लेकिन लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।
20 लाख मास्क दान करेगी एप्पल
एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने शनिवार रात कहा, “कोरोनावायरस के मामले हमारे देश में बढ़ते जा रहे हैं। एप्पल ने फैसला किया है कि वो अमेरिका और यूरोप में कुल 20 लाख मास्क दान करेगी।” बाद में कंपनी ने एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि 20 लाख मास्क के अलावा वो कुछ जरूरी मेडिकल इक्युपमेंट्स भी डोनेट करेगी। कंपनी ने चीन में अपने स्टोर बंद कर दिए हैं। उसने संक्रमण से लड़ने के लिए 15 लाख अमेरिकी डॉलर देने का भी ऐलान किया है।
स्पेन : 24 घंटे में 5 हजार नए मामले
स्पेन में कोरोनावायरस को रोकने के अब तक के सभी प्रयास ज्यादा सफल नहीं हुए। यहां रविवार को 3,076 नए मामले सामने आए। यहां कुल मिलाकर 28,572 लोग रविवार सुबह तक संक्रमित पाए गए हैं। 1,725 की मौत हो चुकी है। सरकार ने लॉकडाउन किया, लेकिन शनिवार और रविवार के आंकड़े देखें तो साफ हो जाता है कि लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा रहा कि रविवार को हेल्थ कमेटी की बैठक में और सख्त उपायों का ऐलान किया जा सकता है।
पाकिस्तान : हम गरीब देश, राहत दे दीजिए
प्रधानमंत्री इमरान खान के बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कर्ज वापसी में राहत की मांग की है। ‘डॉन न्यूज’ से बातचीत में कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तान जैसे गरीब देश के लिए कोरोनावायरस से जंग आसान नहीं है। मुल्क पर बहुत ज्यादा विदेशी कर्ज है। हम चाहते हैं कि दुनिया के बड़े मुल्क और वित्तीय संस्थान इस समय हमारी मदद को आगे आएं। कुछ कर्ज माफी की जाए और बाकी मामलों में राहत दी जाए।” कुरैशी ने शनिवार को जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मेस से बातचीत की। शनिवार शाम तक पाकिस्तान में संक्रमण के कुल 730 मामले सामने आए। 4 लोगों की मौत हो चुकी है।
ईरान ने अमेरिकी मदद का प्रस्ताव ठुकराया, कहा- अमेरिका भरोसे लायक नहीं
ईरान ने अमेरिकी सरकार की मदद को ठुकरा दिया है। देश के सर्वोच्च धर्मगुरू अयातुल्लाह खमैनी ने रविवार को कहा, “हमें शक है कि अमेरिका दवाओं के रूप में जो ईरान की मदद करना चाहता है, वो हमारे नागरिकों के लिए खतरनाक साबित हों। हो सकता है इन दवाओं से हमारे नागरिक पहले से भी ज्यादा बीमार हों। इसलिए, हम अमेरिका पर कतई भरोसा नहीं कर सकते। एक बात और समझ में नहीं आती। अमेरिका में तो पहले ही दवाओं की किल्लत है, फिर वो हमें ये कैसे दे सकता है।” ईरान में संक्रमण के 21,638 मामले सामने आए हैं। 1685 लोगों की मौत हो चुकी है।
हालात नहीं सुुधरे तो हमारी हालत 2 हफ्ते में इटली जैसी होगी
दुनिया में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार दोपहर तक 188 देश इससे प्रभावित हो चुके थे। इस दौरान कुल 3,16,029 मामले सामने आए। 13,597 लोगों की मौत हो गई। राहत की इकलौती बात ये कि इसी दौरान 95,892 मरीज स्वस्थ भी हुए। स्पेन में बीते 24 घंटे में 344 तो ईरान में 129 लोगों की मौत हो गई। स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेझ ने रविवार को कहा कि आने वाला वक्त ज्यादा मुश्किल वाला हो सकता है। इटली में शनिवार को 793 लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई। फ्रांस में संक्रमितों का इलाज कर रहे एक डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने देश को गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने की चेतावनी में कहा- अगर हालात बेहतर नहीं हुए तो दो हफ्ते में ब्रिटेन की हालत भी इटली जैसी हो जाएगी।
कोरोना से देश में छठी मौत
इस संक्रमण से शनिवार रात मुंबई और पटना में दो और मौतें हो गई हैं। मुंबई में जिस मरीज की मौत हुई उनकी उम्र 63 साल थी और पटना वाले की 38 साल। दोनों डायबिटीज के मरीज थे। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली, पंजाब के नवांशहर और मुंबई में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
अब तक 349 मामले, महाराष्ट्र में 10 नए मामले
नई दिल्ली. कोरोनावायरस हर दिन तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले एक दिन में देश में इस संक्रमण से मुंबई, पटना और सूरत में तीन मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटिक थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 349 है।
हाथ जोड़ लोगों से अपील कर रहे पुलिसकर्मी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिल रहा है। पूर्वांचल में भी लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में सन्नाटा पसरा दिख रहा है। दुकान, मॉल, सिनेमाघर, स्कूल, पर्यटन स्थल, मंदिर और सार्वजनिक जैसे स्थलों को पहले से ही बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई दे रही है। जहां भी लोग दिखाई दे रहे पुलिस उन्हें घर में रहने की अपील कर रही है।
अमेरिका के कई शहर चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन का सामना कर रहे
अमेरिका के न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिलिस के लोग अलग अलग चरणों में बंद का सामना कर रहे हैं। अमेरिका के अन्य राज्यों के भी प्रतिबंध लगाने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह साझा राष्ट्रीय बलिदान का समय है, लेकिन यह अपने प्रियजनों को सुरक्षित रखने का भी वक्त है। उन्होंने कहा कि हमारी बड़ी जीत होगी।
इटली में एक दिन में 793 लोगों की मौत
इटली में शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38.3 फीसदी है। कोविड-19 संक्रमण की संख्या 53578 हो गई है जो एक और रिकॉर्ड है।
पाकिस्तान में 733 हुई संक्रमितों की संख्या
पाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 733 हो गई, जिसमें सिंध में 396 और पंजाब में 137 शामिल हैं। पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
ब्रिटेन में 15 लाख संवेदनशील लोगों की पहचान
ब्रिटेन ने करीब 15 लाख लोगों की कोरोना वायरस महामारी के लिहाज से अधिक संवेदनशील होने की पहचान की है और उन्हें कम से कम 12 हफ्तों के लिए घरों में रहने को कहा है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हडि्डयों या खून के कैंसर के मरीजों, फेफड़ों और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने वाले सिस्टिक फाइब्रोसिस या अंग प्रतिरोपण कराने वाले मरीजों को घरों में रहने की सलाह दी है।
न्यूयॉर्क की जेलों में 38 लोग संक्रमित
न्यूयॉर्क शहर की जेलों में कम से कम 38 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शेरमन ने आगाह किया कि ऐसी आशंका है कि हाल के हफ्तों में ये लोग जेल में कई लोगों तथा कर्मचारियों के करीबी संपर्क में रहे होंगे। उन्होंने संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई।
फ्रांस में मरने वालों की संख्या बढ़कर 562 हुई
फ्रांस में घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोगों को घर से नहीं निकलने देने की सरकार की कोशिश को अमल में लाने के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं।
इटली में 4,800 से ज्यादा लोगों की मौत
इटली में स्थिति गंभीर है जहां 4,800 से ज्यादा लोगों की जान गई है, जो दुनिया में भर में इस संक्रमण से मरने वालों का एक तिहाई है। प्रधानमंत्री जिएसेपे कॉन्टे ने शनिवार देर रात टीवी के जरिए अपने संबोधन में गैर जरूरी कारखानों को बंद करने का ऐलान किया। छह करोड़ की आबादी वाला इटली पिछले साल चीन में सामने आई बीमारी का नया केंद्र बन गया है। इटली में कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा चीन और ईरान में हुई मौतें को जोड़ने के बाद भी कहीं ज्यादा है। इटली में कोविड-19 के पुष्ट मामलों में मृत्यु दर 8.6 प्रतिशत है जो कई देशों की तुलना में खासी अधिक है।
कोरोना: करीब एक अरब लोग घरों में बंद
भारत सहित दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने लिए रविवार को करीब एक अरब लोग घरों में बंद रहे। वहीं घातक संक्रमण से मरन वालों की तादाद बढ़कर 13, 000 के पार पहुंच गई है। सबसे बुरी तरह से प्रभावित इटली में कारखाने बंद कर दिए गए हैं। इस महामारी के कारण दुनिया के करीब 35 मुल्कों ने बंद (लॉकडाउन) किया है, जिससे जनजीवन, यात्रा और कारोबार प्रभावित हुए है। वहीं सरकारें सीमाएं बंद करने को लेकर जद्दोजहद कर रही हैं और वायरस की वजह से आर्थिक मंदी से बचने के लिए आपातकालीन उपायों में अरब डॉलर लगा रही हैं। दुनिया में तीन लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित में होने की पुष्टि हुई है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 17 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए हैं। शनिवार को मुठभेड़ के बाद से ही ये जवान लापता थे। छत्तीसगढ़ पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों से मुठभेड़ में 5 एसटीएफ और 12 डीआरजी के जवान शहीद हुए हैं। सुरक्षा बल को शनिवार से इन जवानों की तलाश थी।
अस्पताल के लिए भी सिरदर्द बनीं कनिका कपूर
लखनऊ में जिन कनिका कपूर की वजह से कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है और जिनकी वजह से न सिर्फ पूरे शहर बल्कि पूरे राज्य में हड़कंप मच गया, वही कनिका कपूर अब उस अस्पताल के लिए भी परेशानी का सबब बन गई हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। एसजीपीजीआई अस्पताल की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कनिका को यहां हर संभव सुविधाएं दी जा रही हैं, बावजूद इसके वो एक मरीज की तरह नहीं बल्कि एक स्टार की तरह व्यवहार कर रही हैं। पीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ने बीबीसी को बताया, "हमने अस्पताल में उन्हें सबसे अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई है, उन्हें एअरकंडीशन रूम दिया गया है जिसमें अटैच टॉयलेट है।
पीजीआई के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कनिका को विशेष सुविधाएं देने के लिए कई 'बड़े' लोग भी अस्पताल और डॉक्टरों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं गायिका कनिका कपूर शुक्रवार को वह तब सुर्खियों में आईं जब उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला और जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले कनिका लखनऊ और कानपुर में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी थीं।
शाहीन बाग में धरनास्थल के पास फेंका पेट्रोल बम
जनता कर्फ्यू के बीच राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल के पास पेट्रोल बम से हमला होने की खबर है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ तीन महीने से भी ज्यादा समय से धरना पर बैठे लोगों का आरोप है कि प्रदर्शन स्थल पर पेट्रोल बम फेंका गया है।
बताया जा रहा है कि शाहीन बाग में सुबह 8 बजे दो बाइक सवार चेहरा ढक कर आए। चाय की दुकान पर दो पेट्रोल बम मारकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को तलाश रही है।
कोरोना: उत्तराखंड में 31 मार्च तक हुआ लॉक डाउन
जनता कर्फ्यू के बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी 31 मार्च तक प्रदेश में लॉ़क डाउन घोषित कर दिया है। पुलिस विभाग और अन्य अधिकारियों की आपात बैठक कर उन्होंने ये फैसला लिया। उनका कहना है कि आपात सेवाएं और खाद्य आपूर्ति सुचारू रहेंगी।
यूपी: गली, मोहल्ले, सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा
राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में जनता कर्फ्यू का असर साफ नजर आ रहा है। सड़कों, गलियों और मोहल्लों में वीरानी है। कुछ खास जगहों को छोड़कर कहीं कोई नजर नहीं आ रहा है। वहीं, बाहर निकलने वाले लोगों से पुलिस प्रशासन के लोग पूछताछ कर उन्हें वापस घर भेज रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार को हर समय गुलजार रहने वाले स्थान वीरान नजर आ रहे हैं। शोरगुल बिल्कुल नहीं है। हालांकि, जगह-जगह नगर निगम के कर्मचारी साफ-सफाई करते नजर आ रहे हैं। पुलिस कर्मियों ने भी अपने वाहनों को सैनिटाइज किया।
कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी सहित 24 की रिपोर्ट निगेटिव
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस नेता जतिन प्रसाद व उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। इसके अलावा जिन 51 लोगों के सैंपल लिए गए थे उनमें से 24 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जो कि राहत भरी खबर है। जबकि बाकी की रिपोर्ट रात आठ बजे आएगी। बता दें कि लंदन से लखनऊ आने के बाद कनिका कपूर ने लखनऊ व कानपुर में कई पार्टियां की थीं और कई लोगों के सीधे संपर्क में आई थीं। जिसमें कई बड़े नेता व अफसर शामिल हुए थे। ये सभी लोग कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सकते में आ गए थे।
31 मार्च तक नहीं चलेगी नोएडा मेट्रो
कोरोना वायरस के मद्देनजर नोएडा मेट्रो ने सेवाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि नोएडा मेट्रो 31 मार्च तक नहीं चलेगी। इसके साथ ही बस सेवाएं भी 31 मार्च तक निलंबित रहेंगी।
दिल्ली में सभी सात जिले लॉकडाउन
देश की राजधानी दिल्ली में भी जनता कर्फ्यू का असर दिखाई दे रहा है, सड़कें-बाजार और गलियां सूनी पड़ी हैं। ओपन जिम, पार्क भी खाली हैं। हालांकि कहीं-कहीं दुकानें भी खुली हैं। वहीं, दूध की ऑनलाइन दूध की डिलीवरी हो रही है। उसमें भी सिर्फ एक ही लीटर दूध मिल रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस जनता कर्फ्यू में लोगों को फूल देकर घर से ना निकलने की अपील कर रही है। कोरोना वायरस के चलते दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम इसका एलान किया।
गौतम बुध नगर सहित यूपी में 15 जिले होंगे लॉकडाउन
सीएम योगी ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए गोरखपुर सहित प्रदेश के 15 जिलों को लॉकडाउन किया जा रहा है। उन्होंने अपने मीडिया संबोधन में जानकारी दी कि यूपी रोडवेज की बसें न तो यूपी से बाहर जाएंगी और न ही दूसरे राज्यों की बसे इन जिलों में आ पाएंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह लॉकडाउन 25 मार्च तक लागू रहेगा। इस दौरान जरूरत का सामान जैसे अनाज, दूध, सब्जी व दवा की सभी सेवाएं खुली रहेंगी।
इन जिलों को किया गया लॉकडाउन-
लखनऊ, बनारस , गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, बरेली, आगरा, प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, सहारनपुर, लखीमपुर, आजमगढ़ और मुरादाबाद।
धरतीपुत्र जिसने एक करोड़ से भी अधिक पेड़ लगाए है!
एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने दृढ़ इच्छा शक्ति एवं प्रकृति के प्रति अपने अकूट प्रेम के बल पर एक करोड़ से भी ज्यादा वृक्षों को लगाकर एक नयी कहानी ही नहीं लिखी बल्कि अपने गाँव और आस-पास के हजारों मील की विरान भूमि को हरियाली के चादर से ढ़क दिया हैं।
यह उनकी इच्छा शक्ति ही है, कि वर्तमान समय में जहां पेड़ काटना पेड़ लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण समझा जाने लगा हो और जहां वृक्षारोपण के मायने अपने घर के गमले में एक पौधा लगाने तक ही सीमित हो, वहां एक व्यक्ति वृक्षों को बचाने के लिए जेब में बीज और साईकिल पर पौधे रखकर तेलंगना के खम्मम जिले में रोज मीलों लंबा सफर तय करता हैं।
उनका यह कार्य लोगों को आश्चर्यचक्ति तो करता ही हैं, साथ ही यह कार्य व्यक्ति के उस दृढ़ निश्चय और विश्वास को भी चरितार्थ करता है कि प्रकृति ने मनुष्य के अंदर ऐसी कोई इच्छा पैदा ही नहीं की जिसको वह पूरा न कर सके।
दरिपल्ली रमैया तेलंगना राज्य के खम्मम जिले के एक छोटे से गाँव है। पर्यावरण में आ रहे बदलाव, बढ़ते प्रदूषण की मात्रा और वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई से दरिपल्ली का मन हमेशा बेचैन रहता था। वे इसके निदान के लिए कुछ करना चाहते थे। तभी उनके मन में वृहद स्तर पर वृक्ष लगाने का विचार आया।
और फिर क्या था वे रोज इसी सोच के साथ जेब में बीज और साईकिल पर पौधे रखकर जिले का लंबा सफर तय करते और जहां कही भी खाली भूमि दिखती वही पौधे लगा देते। प्रारम्भ में उन्होंने ऐसा करके अपने गांव के पूर्व और पश्चिम दिशा में चार-चार कि.मी. के श्रेत्र को हरे-भरे पेड़-पौधों से भर दिया, जिनमें मुख्यतः बेल, पीपल, कदंब और नीम के पेड़ हैं। इन पेड़ों की संख्या आज बढ़कर तीन हजार से भी ज्यादा हो गई हैं।
पर्यावरण प्रेम से वशीभूत होकर दरिपल्ली रमैया इस कार्य को हमेशा आगे बढ़ाते रहे| उन्होंने अपनी जिम्मेदारी सिर्फ वृक्ष लगाने तक ही सीमित नहीं रखी हैं, बल्कि वे स्वयं पेड़-पौधों की देख-रेख भी करते हैं।
वे स्वयं कहते हैं – “मेरा उद्देश्य पौधों को लगा देने भर से ही समाप्त नहीं होता, मेरा काम तो इनको एक छोटे पौधे से पेड़ बनाने के बाद ही समाप्त होता हैं।“
उनकी इस लगन का परिणाम यह हुआ कि आज इस जिले के हजारों हेक्टेयर भूमि में विस्तृत वन श्रेत्र विकसित हो चुका हैं, जिसे राज्य की सरकार ने संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया हैं।
दरिपल्ली रमैया पेड़-पौधें लगाने वाले एक जुनूनी व्यक्ति भर नहीं हैं। बल्कि वे वृक्षों का चलता-फिरता विश्वकोष हैं। वे पौधों के विभिन्न प्रजातियों, उनके उपयोग और लाभ आदि के विषय में विस्तृत ज्ञान रखते हैं।
वे अपने गाँव के बाहर स्थित पुराने पुस्तकों के दुकानों से पेड़-पौधों से संबंधित किताबें खरीद कर उनका अध्ययन भी करते हैं। उनके पास राज्य में पाये जाने वाले 600 से ज्यादा वृक्षों के बीजों का अनूठा संग्रह भी हैं।
वे यही नहीं रूके; पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने कबाड़ के टिन प्लेटों पर वृक्ष बचाओं के नारे रंग-बिरंगे रंगों से लिखकर पूरे गाँव व जिलें में घूमते हैं। वे बड़े ही गर्व से राजमुकुट की भांति टीन की एक टोपी भी पहनते हैं, जिससे वे लोगों को हरियाली बचाने की अपील करते हैं।
एक बार किसी व्यक्ति ने उनके काम से खुश होकर उनके बेटे की शादी पर 5000 रूपये दिये परन्तु यह रमैया का काम के प्रति सर्मपण ही कहा जाएगा कि उन्होंने उस पैसे को भी वृक्षारोपण के कार्य को आगे बढ़ाने में लगा दिया। पैसे की कमी दरिपल्ली के उद्देश्य पूर्ति में कभी बाधा नहीं बनी।
स्टीफन हॉकिंग जिन्होंने मौत को मात दे दी
8 जनवरी 1942, को स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) का जन्म हुआ था। हालांकि वे एक अच्छे शिक्षित परिवार में पैदा हुए थे, परन्तु उनके परिवार की आर्थिक अवस्था ठीक नहीं थी। द्वितीय विश्व युद्ध का समय आजीविका अर्जन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था और एक सुरक्षित जगह की तलाश में उनका परिवार ऑक्सफोर्ड आ गया।
आप को यह जानकार अचरज होगा कि जो Stephen Hawking आज इतने महान ब्रह्मांड विज्ञानी है, उनका स्कूली जीवन बहुत उत्कृष्ट नहीं था|
वे शुरू में अपनी कक्षा में औसत से कम अंक पाने वाले छात्र थे, किन्तु उन्हें बोर्ड गेम खेलना अच्छा लगता था| उन्हें गणित में बहुत दिलचस्पी थी, यहाँ तक कि उन्होंने गणितीय समीकरणों को हल करने के लिए कुछ लोगों की मदद से पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के हिस्सों से कंप्यूटर बना दिया था|
ग्यारह वर्ष की उम्र में स्टीफन, स्कूल गए और उसके बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज, ऑक्सफोर्ड गए| स्टीफन गणित का अध्ययन करना चाहते थे लेकिन यूनिवर्सिटी कॉलेज में गणित उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उन्होंने भौतिकी अपनाई।
ऑक्सफोर्ड में अपने अंतिम वर्ष के दौरान हॉकिंग अक्षमता के शिकार होने लगे| उन्हें सीढ़ियाँ चढ़ने और नौकायन में कठिनाइयों का समाना करना पड़ा| धीरे-धीरे यह समस्याएं इतनी बढ़ गयीं कि उनकी बोली लड़खड़ाने लगी। अपने 21 वें जन्मदिन के शीघ्र ही बाद, उन्हें Amyotrophic Lateral Sclerosis (ALS) नामक बीमारी से ग्रसित पाया गया| इस बीमारी के कारण शरीर के सारे अंग धीरे धीरे काम करना बंद कर देते है और अंत में मरीज की म्रत्यु हो जाती है।
उस समय, डॉक्टरों ने कहा कि स्टीफन हॉकिंग दो वर्ष से अधिक नहीं जी पाएंगे और उनकी जल्द ही मृत्यु हो जाएगी|
धीरे-धीरे हॉकिंग की शारीरिक क्षमता में गिरावट आना शुरू हो गयी| उन्होंने बैसाखी का इस्तेमाल शुरू कर दिया और नियमित रूप से व्याख्यान देना बंद कर दिया। उनके शरीर के अंग धीरे धीरे काम करना बंद हो गये और उनका शरीर धीरे धीरे एक जिन्दा लाश समान बन गया |
लेकिन हॉकिंग ने विकलांगता को अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया। उन्होंने अपने शोध कार्य और सामान्य जिंदगी को रूकने नहीं दिया| उनकी उनकी बीमारी ठीक नहीं हुयी और उनकी बीमारी ने उन्हें व्हीलचेयर पर ला दिया और उन्हें एक कंप्यूटर मशीन के माध्यम से बात करने के लिए मजबूर कर दिया, लेकिन वे कभी रुके नहीं|
बावजूद इसके कि स्टीफन हॉकिंग का शरीर एक जिन्दा लाश की तरह हो गया था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी| वे यात्राएं करते है, सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेते है और आज लगभग 74 वर्ष की उम्र में निरंतर अपने शोध कार्य में लगे हुए है। उन्होंने विश्व को कई महत्वपूर्ण विचारधाराएँ प्रदान की और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में अपना अतुल्य योगदान दिया|
शनिवार, 21 मार्च 2020
यूपी के सभी मॉल बंद करने का आदेश
त्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के फैलते प्रभाव को देखते हुए अब राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के सभी शॉपिंग मॉल्स को बंद का निर्देश जारी किया है। साथ ही लखनऊ, नोएडा और कानुपर को सैनेटाइज करने का निर्देश जारी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से हर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मगुरुओं और धर्माचार्यों से करोनोवायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की जा रही है। नगर निकाय से शहरी इलाकों में नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
बीकानेर के पीबीएम हाॅस्पिटल से भागे दाे संदिग्ध
बीकानेर के पीबीएम हाॅस्पिटल में शुक्रवार रात लाए गए कोरोना के दो संदिग्ध रोगी बाद में वहां से गायब हाे गए। इन का शनिवार काे लगातार दूसरे दिन भी काेई पता नहीं चला। शुक्रवार रात काे स्वास्थ्य अधिकारियाें और पुलिस की टीम ने लाेकेशन के अाधार पर बीकानेर के लालगढ़ क्षेत्र में इनकी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले। शनिवार सुबह फिर इनकी लाेकेशन पता किया ताे जयपुर में हाेने की जानकारी सामने आई। सीएमएचओ डाॅ.बी. एल.मीणा का कहना है, इस बारे में सरकार काे रिपाेर्ट भेज दी है।
कोरोनावायरस की झूठी खबर फैलाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़. जिले के सांगरिया थाना के अंतर्गत एक युवक को कोरोनावायरस की अफवाह फैलाने के लिए गिरफ्तार किया है। जिसने किसी व्यक्ति से सूचना के आधार पर कोरोनावायरस पॉजिटिव की झूठी खबर फैलाई थी। आरोपी का नाम शेखर बिस्सू बताया जा रहा है। जो संगरिया का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस को लिखित रिपोर्ट मिली थी कि परिवादी अपनी मौसी के पेट में दर्द होने पर चेक करवाने के लिए अस्पताल गया था। जहां महिला को भर्ती कर लिया गया। महिला एक सप्ताह पहले ही पाकिस्तान से गांव गुडिया आई थी। जिसके बारे में किसी व्यक्ति द्वारा वॉट्सऐप पर कोरोनावायरस पॉजिटिव होने की झूठी खबर फैला दी गई। जिससे गांव और आसपास के लोग काफी परेशान हो गए।
घर में 15 दिन के लिए आइसोलेट करना बचाव का सबसे बेहतर विकल्प
पूर्व आईएमए चीफ और हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने भास्कर को बताया कि कोरोनावायरस से बचाव का सबसे बेहतरीन तरीका है, खुद को 15 दिन के लिए घर में आइसोलेट कर लेना। भीड़भाड़ इलाकों में न जाना। ऐसे वक्त में हर किसी को यह देखना चाहिए, उसके आसपास कोई खांस और छींक तो नहीं रहा है। यदि ऐसा कोई कर रहा है तो उसे टोकिए। जिस तरह नो स्मोकिंग जोन होता है, उसी तरह आपको अपने आसपा नो कॉफ(खांसी) जोन बनाना होगा।
यदि देश में कोरोना के मामले और बढ़ते हैं तो सरकार के सामने लॉकडाउन ही आखिरी विकल्प होगा। लॉकडाउन में 100 में से 90 लोग खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगे।
लॉकडाउन कोरोना को फैलने से रोकने में कारगर
डब्ल्यूएचओ भी कह चुका है कि दुनिया के सभी देशों को सोशल डिस्टेंशिंग बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगाना होगा। लॉकडाउन से कोरोनावायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। यह दुनिया के सबसे बेहत विकल्प है।
चीन, इटली, स्पेन, फ्रांस समेत 20 देशों में लॉकडाउन
भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की है। वहीं, दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जहां पहले सी ही जनता कर्फ्यू चल रहा है। चीन, डेनमार्क, अल-सल्वाडोर, फ्रांस, आयरलैंड, इटली, जर्मनी, ब्रिटेन, पोलैंड, स्पेन, बेल्जियम, अर्जेंटीना, वेटिकन सिटी, नार्वे, ईरान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, इंडोनेशिया समेत करीब 20 देशों ने लॉकडाउन लागू किया हुआ है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनिया में लॉकडाउन के चलते करीब 120 करोड़ लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा करीब 50 देशों ने किसी शहर या एक सीमित इलाके में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। अमेरिका ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया में लॉकडाउन लागू कर दिया। इसके बाद यहां 4 करोड़ लोग घरों में कैद कर दिए गए हैं।
न्यूयॉर्क बन रहा अमेरिका का एपिसेंटर
न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार से ऊपर पहुंच चुकी है। यह अमेरिका के कुल मामलों का एक तिहाई है। मेयर बिल डि ब्लासियो के मुताबिक, शहर अमेरिका के एपिसेंटर के रूप में सामने आ रहा है। यह बताते हुए अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन यह सच है। यहां 29 लोगों की मौत हो चुकी है। यह संख्या तेजी से बढ़ सकती है।
185 देशों में संक्रमण और 11417 मौतें
दुनियाभर में कोरोनावायरस संक्रमण भयंकर रूप लेता जा रहा है। संक्रमण 185 देशों में फैल चुका है। शनिवार सुबह तक 2 लाख 76 हजार 462 मामले सामने आ चुके हैं और 11 हजार 417 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि 91 हजार 952 लोग ठीक भी हुए हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस का एक स्टाफर भी संक्रमित पाया गया है। यूरोप का वुहान बन चुके इटली में अब तक 4032 जान जा चुकी हैं।
जनवरी-फरवरी में चीन की जीडीपी पहले से 10 से 20%घटी
यह साफ हो चुका है कि विश्लेषकों ने जैसी आशांका जताई थी, विश्व की अर्थव्यवस्था उससे बहुत अधिक बदतर हालत की तरफ बढ़ चुकी है। एक साल पहले की तुलना में चीन की विकास दर (जीडीपी) जनवरी, फरवरी में 10 से 20% कम हो गई। वायरस का प्रकोप चलता रहा तो अमेरिका, यूरोप की भी ऐसी स्थिति हो सकती है। चीन में औद्योगिक उत्पादन 13.5% घट गया है। रिटेल बिक्री 20.5% कम हुई है। मशीनरी, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश 24% कम हुआ है। यह गिरावट पूर्वानुमान से 6 गुना ज्यादा है।
भारत में कम सुविधाएं चिंताजनक
कई लोग देश में टेस्टिंग किट की कमी का जिक्र करते हैं। भारत में 18 मार्च तक 12 हजार से अधिक लोगों की टेस्टिंग हुई थी। भारत की तुलना में बहुत कम आबादी के दक्षिण कोरिया में दो लाख 70 हजार व्यक्तियों की जांच हो चुकी है। प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के रमनन लक्ष्मीनारायण कहते हैं- ‘मेरा संदेह है, यदि हमारे यहां 20 गुना अधिक टेस्ट होते तो 20 गुना से अधिक मामले सामने आ सकते थे। अगर वायरस भारत में आगे बढ़ गया तो उसकी स्थिति अन्य देशों से अलग होगी। ऐसी स्थिति में भारत अमेरिका से दो सप्ताह और इटली से एक माह पीछे रहेगा। देश की अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए यह चिंताजनक होगा।’ बीते सालों में देश की जीडीपी का केवल 1.6% स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च हो रहा है। भारत में इंटेंसिव केयर यूनिट में एक लाख बिस्तर हैं। इनमें सालभर में 50 लाख लोग भर्ती होते हैं। संकट की स्थिति में हर महीने इतने लोगों के लिए इस सुविधा की जरूरत पड़ेगी।
रिपोर्ट में दावा: भारत की स्थिति इटली से एक महीने दूर
कई लोग देश में टेस्टिंग किट की कमी का जिक्र करते हैं। भारत में 18 मार्च तक 12 हजार से अधिक लोगों की टेस्टिंग हुई थी। भारत की तुलना में बहुत कम आबादी के दक्षिण कोरिया में दो लाख 70 हजार व्यक्तियों की जांच हो चुकी है। प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी के रमनन लक्ष्मीनारायण कहते हैं- ‘मेरा संदेह है, यदि हमारे यहां 20 गुना अधिक टेस्ट होते तो 20 गुना से अधिक मामले सामने आ सकते थे। अगर वायरस भारत में आगे बढ़ गया तो उसकी स्थिति अन्य देशों से अलग होगी। ऐसी स्थिति में भारत अमेरिका से दो सप्ताह और इटली से एक माह पीछे रहेगा। देश की अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए यह चिंताजनक होगा।’ बीते सालों में देश की जीडीपी का केवल 1.6% स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च हो रहा है। भारत में इंटेंसिव केयर यूनिट में एक लाख बिस्तर हैं। इनमें सालभर में 50 लाख लोग भर्ती होते हैं। संकट की स्थिति में हर महीने इतने लोगों के लिए इस सुविधा की जरूरत पड़ेगी। भारत में इस समय वायरस का फैलाव बहुत व्यापक नहीं हुआ है। नियंत्रण न होने की स्थिति में वह इस मामले में इटली से एक महीने और अमेरिका से 15 दिन दूर है। दरअसल, चीन का पड़ोसी होने के बावजूद दोनों विराट एशियाई देशों में लोगों की आवाजाही सीमित है। ईरान, इटली जैसे देशों से भी बहुत लोग आते-जाते नहींं हैं। इन देशों में चीन के बाद बहुत तेजी से वायरस फैला है।
महाराष्ट्र: 63 तक पहुंची संक्रमितों की संख्या
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 63 तक पहुंच गयी है, लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कहा जा सकता है कि देश की इस राज्य में स्थिति भयावह होती जा रही है। हम सभी से अपील करते हैं कि कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक गड़बड़ी का अभ्यास करें। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से निपटने के उपाय के रूप में सभी गैर-आवश्यक यात्रा से बचने के लिए सरकार की सलाह के मद्देनजर मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य से कम नजर आ रहा है।
नोएडा के जिलाधिकारी ने दिया सोसायटी सील करने का आदेश
इसकी ट्रवेल हिस्ट्री फ्रांस की है। नोेएडा सेक्टर-74 के सुपरटेक केपटाउन सोसायटी से कोरोना संक्रमित के सामने आने के बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सोसायटी सील करने का आदेश दे दिया है। अब नोएडा में कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
दिल्ली सरकार दिहाड़ी मजदूरों आदि को देगी वेतन
दिल्ली सरकार प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों, गेस्ट टीचरों और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को वेतन देगी। यह फैसला कोरोना के चलते इन लोगों को होने वाले नुकसान का अनुमान लगाते हुए किया गया है।
दिल्ली में अचानक बढ़े मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के भीतर 6 और नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो चुकी है। इनमें से 14 लोग दिल्ली, चार मरीज राजस्थान व एक-एक पश्चिम बंगाल और पंजाब का मूल निवासी हैं। इनके अलावा एक मरीज सिंगापुर जा चुका है और एक की मौत हो चुकी है।
नोएडा में पांचवे और गुरुग्राम में छठे मरीज की पुष्टि
भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में भी कोरोना खतरा बढ़ता ही जा रहा है। आज सुबह ही नोएडा में कोरोना संक्रमित नया मरीज सामने आया है। यह नोेएडा के सेक्टर-74 का रहने वाला है। इसके साथ ही गुरुग्राम में भी छठे मरीज की पुष्टि हो गई है।
रेलवे ने की 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा
जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रेलवे ने रविवार को देशभर में 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे की घोषणा के मुताबिक, रविवार को रद्द होने वाली ट्रोनों में पैसेंजर के साथ-साथ लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल होंगी। रेलवे के मुताबिक, 'शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात 10 बजे से देश के किसी भी स्टेशन से कोई पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन नहीं खुलेंगी।'
महाराष्ट्र में संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हुए
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। शुक्रवार की शाम से अब तक 11 और लोगों में संक्रमण की पु्ष्टि हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
22 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 258 हुई
देश में आज कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 258 तक पहुंच गई है। रेलवे ने जनता कर्फ्यू के मद्देनजर रविवार को 3,700 ट्रेनों का परिचालन रद्द करने की घोषणा की है। गो एयर ने रविवार की अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं, वहीं इंडिगो महज 60 फीसदी घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। सेना भी वर्क फ्रॉम होम का फॉर्मूला अपनाने जा रही है।
कनिका कपूर पर दर्ज हुई FIR
बॉलीवुड की गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद अब उनकेे खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।सीएमओ आईपीसी की धारा आईपीसी 188 (महामारी कानून) 269 (ऐसा काम जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका हो) और 270 (जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का फैलाना) तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर थाने में कनिका पर केस दर्ज हुआ है।
राजस्थान में तीन नए कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की पुष्टि
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों के जीवन पर खतरे को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में प्रथम चरण में 31 मार्च तक धारा 144 लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं। झुंझुंनू में जिस स्थान पर कोरोना वायरस से संक्रमित तीन रोगी पाए गए हैं, गहलोत ने वहां अगले दो दिन तक मरीजों के घर से एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगाए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि अन्य लोगों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
हरियाणा में 8वां पॉजीटिव केस आया सामने
शनिवार को पंचकूला के मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। सेक्टर एक स्थित खड़ग मंगोली की 40 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से ग्रसित पाई गई है। यह महिला चंडीगढ़ की इंग्लैंड से लौटी कोरोना संक्रमित युवती के संपर्क में आई थी। इसने उस लड़की की मसाज की थी। पंचकूला के सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में इस महिला को भर्ती कराया गया है। महिला के 17 वर्षीय बेटे व अन्य दो कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि दूसरा केस शुक्रवार को हरियाणा के फरीदाबाद में सामने आया। 12 मार्च को स्पेन से लौटी 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। डीसी यशपाल यादव ने इसकी पुष्टि की। तीसरा केस, इंग्लैंड से आए पानीपत के 21 वर्षीय युवक की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई थी।
दीपेंद्र हुड्डा ने खुद को किया आइसोलेट
सांसद दुष्यंत सिंह के साथ संपर्क में आने के बाद नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। दुष्यंत ने हाल ही में गायिका कनिका कपूर से मुलाकात की थी और कनिका कपूर कोविद-19 पॉजिटिव मिली है। दीपेंद्र हुड्डा की मां आशा हुड्डा ने बताया दीपेंद्र ने सेल्फ आईसोलेशन में जाने का निर्णय डब्ल्यूएचओ द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर लिया है, वह पूरी तरह स्वस्थ है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वह फोन पर बात भी कर रहे हैं, लेकिन अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।
इंग्लैंड और बांग्लादेश से कश्मीर पहुंचे 40 छात्रों ने हवाई अड्डे पर की तोड़फोड़
घाटी में लेह व अन्य बाहरी जगहों से आने वाले लोगों को एकांतवास में रखने और उनकी निगरानी का सिलसिला जारी है। बुधवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 78 लोगों को श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक अलग जगह पर रखा गया है। वहीं इंग्लैंड और बांग्लादेश से आए करीब 40 छात्रों को एकांतवास में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट बडगाम के निर्देशानुसार श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को बांग्लादेश और इंग्लैंड से आने वाले छात्रों को एहतियात के तौर पर एकांतवास में रखा जाना था। जब चिकित्सा अधिकारियों ने इन छात्रों से एकांतवास में रखने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया तो वह इसके लिए सहमत नहीं हुए और हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं हवाई अड्डे के आगमन टर्मिनल के बाहर इंतजार कर रहे इन छात्रों के माता-पिता ने भी विरोध शुरू कर दिया।
उत्तर प्रदेश में 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से करेंगे काम
प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी कार्यालयों में ‘वर्क फ्राम होम’ की व्यवस्था रोस्टर के हिसाब से लागू कर दी है। समूह ख, ग, तथा घ के 50 प्रतिशत कर्मचारी प्रतिदिन ऑफिसर आएंगे तथा बाकी 50 प्रतिशत घर से ही कार्य करेंगे। इसके अलावा भीड़ अत्यधिक कम करने के लिए कर्मचारियों को तीन पालियों में बुलाया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और चार अप्रैल तक लागू रहेगा। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार देर रात इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए। विभागाध्यक्षें को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक दिन 50 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति कार्यालय में सुनिश्चित हो तथा बाकी 50 प्रतिशत घर से काम करें। इसके लिए विभागाध्यक्ष रोस्टर तय करेंगे।
भारत में कोरोना वायरस का यह दौर कम्यूनिटी स्प्रेडिंग का
भारत में कोरोना वायरस का यह दौर कम्यूनिटी स्प्रेडिंग का है। यानी लोग आसपास रहेंगे तो यह खतरनाक वायरस और अधिक फैलेगा। इसलिए सभी को एक दूसरे से एक कम से कम एक मीटर की दूरी कायम रखने की सलाह दी जा रही है। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शादी विवाह से पहले हर बारात घर को आयोजनकर्ताओं द्वारा सही प्रकार से सेनेटाइज कराया जाएगा। इस बात को सुनिश्चित सिर्फ दोनों तरफ के आयोजनकर्ता ही करा सकते हैं।
शुक्रवार, 20 मार्च 2020
उपचुनाव में भाजपा को कम से कम 10 सीटें जीतनी होंगी
भाजपा के पास 106 विधायक हैं। 4 निर्दलीय उसके समर्थन में आए तो भाजपा+ की संख्या 110 हो जाती है। 25 सीटों पर उपचुनाव होने पर भाजपा को बहुमत के लिए 6 और सीटों की जरूरत होगी। अगर निर्दलीयों ने भाजपा का साथ नहीं दिया तो उपचुनाव में पार्टी को 10 सीटें जीतनी होंगी। कांग्रेस को निर्दलियों के साथ रहने पर उपचुनाव में 17 और निर्दलियों के पाला बदलने पर 21 सीटें जीतनी होंगी। अगर निर्दलीय के साथ-साथ सपा-बसपा ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया तो उसे सत्ता में वापसी के लिए सभी 24 सीटें जीतनी होंगी। कांग्रेस के 22 बागी विधायक जिन सीटों से जीते थे, उनमें से 20 पर भाजपा दूसरे नंबर पर थी। 11 सीटों पर जीत-हार का अंतर 10% से भी कम था। ये 22 बागी विधायक मध्य प्रदेश के 14 जिलों से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें से 15 सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल से विधायक बने थे।
छह महीने के अंदर 25 सीटों पर उपचुनाव होंगे
विधानसभा में 230 सीटें हैं। दो विधायकों के निधन के बाद पहले से 2 सीटें खाली हैं। सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायक बागी हो गए थे। इनमें 6 मंत्री भी थे। स्पीकर एनपी प्रजापति इन सभी के इस्तीफे मंजूर कर चुके हैं। शुक्रवार सुबह स्पीकर ने कहा, ‘‘भाजपा विधायक शरद कोल ने भी इस्तीफा दिया था, जिसे मंजूर किया जा चुका है।’’ इस तरह कुल 25 सीटें अब खाली हैं। इन पर 6 महीने में चुनाव होने हैं।
कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश करेगी
भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक साल तीन महीने तक सरकार चलाने के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन कमलनाथ के इस्तीफे के बाद अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके इस्तीफे के साथ ही भाजपा के लिए सरकार बनाने का दावा पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। 5 पॉइंट में जानिए, मध्यप्रदेश में अब आगे क्या
रायपुर: सैनिटाइजर की मुनाफाखोरी को लेकर मेडिकल दुकानों पर छापा
रायपुर. राजधानी में कोरोना का पहला पाजिटिव केस मिलने के तुरंत बाद लोगों की सुरक्षा के लिए सरकारी एजेंसियां न सिर्फ सड़क पर उतर गईं, बल्कि एहतियात के लिए सख्ती भी बरती जाने लगी है। पुलिस ने शहर में धारा 144 का सख्ती से पालन करने की एक्सरसाइज शुरू कर दी है, ताकि लोग भीड़ से बचें। पुलिस ने समता-चौबे कालोनी के आसपास एहतियात के तौर पर दुकानें बंद करने की मुनादी की, इसके एक घंटे के भीतर पूरा इलाका लाॅकडाउन हो गया। इधर, नगर निगम ने सेनिटाइजर और मास्क की मुनाफाखोरी रोकने के लिए मेडिकल स्टोर्स में छापे शुरू कर दिए हैं।
राशन की कालाबाजारी राेकने के लिए खाद्य मंत्री ने कलेक्टराें काे दिए आदेश
जयपुर. कोरोना वायरस के कारण बनी स्थिति से निपटने के लिए खाद्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। मौके का फायदा उठाकर काला बाजारी रोकने, एमआरपी से अधिक वसूलने और घटिया क्वालिटी का खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला रसद अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विभाग का कहना है कि प्रदेश में खाद्य पदार्थों की कोई कमी नहीं है। इसलिए लोग किसी बहकावे में नहीं आएं। खाद्य मंत्री रमेशचंद मीना का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण बनी स्थिति पर हम लगातार निगाह रखे हुए हैं। वस्तुओं की मांग और सप्लाई पर मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला कलेक्टर और डीएसओ को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने जिले में खाद्य वस्तुओं का तय सीमा से अधिक स्टॉक करने, कालाबाजारी करने, घटिया क्वालिटी की राशन सामग्री बेचने, एमआरपी से अधिक वसूलने जैसी शिकायतों को गंभीरता से लें।
कोरोना वायरस के खतरे को लेकर अभी भी गंभीर नहीं सरकारी महकमे
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार गाइडलाइन जारी कर रहे हैं। लेकिन सरकार के कुछ महकमें इस भयानक खतरे को लेकर भी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। एक तरफ सरकार कंप्लीट लोग डाउन की तरफ पड़ रही है और लोगों से अपील कर रही है कि वह अपने घरों में रहकर ही काम करें। वहीं सरकार का अपेक्स बैंक इस स्थिति में भी लगातार हर रोज मीटिंग पर मीटिंग है बुलाया जा रहा है। बीते दो दिनों में ही अपेक्स बैंक के स्तर पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा मीटिंग बुलाई गई है इसमें कोटा जयपुर बीकानेर जोधपुर उदयपुर सहित कई अन्य सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों को बुलाया गया। यहां तक कि इनके खाने के लिए बैंक में बाहर से कैटरिंग को भी बुलवाया गया। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोगों से अपील कर रहे हैं कि जहां तक संभव हो भीड़ इकट्ठी ना करें और दफ्तरों में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही ज्यादातर काम निपटाए जाएं। बैंक में काम करने वाले कर्मचारी शिकायत कर रहे हैं कि इस गंभीर स्थिति में भी बैंक में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। ना तो कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर रखे जा रहे हैं न ही हाथ धोने के लिए साबुन की कोई व्यवस्था है।
राजस्थान में 43.70 लाख की स्क्रीनिंग, 290 व्यक्ति क्वारंटाइन में
जयपुर. प्रदेश में कोरोना के खतरे को देखते हुए घर घर सर्वे कराया गया। इसके तहत अब तक 10 लाख 97 हजार 34 घरों का सर्वे कर 43 लाख 70 हजार 841 लोगों से संपर्क कर स्क्रिनिंग की गई। प्रदेश भर में चिकित्सालयों में 42 और होम आइसोलेशन में 1617 रखे गए हैं। 290 व्यक्ति क्वारंटाइन में हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार के रक्षा विभाग की तरफ से आए संयुक्त सचिव के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक में साझा की गई। स्वास्थ्य भवन में हुई समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रक्षा विभाग के संयुक्त सचिव राजीव ठाकुर शामिल हुए। ठाकुर ने कहा कि प्रभारी सिविल नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक, पूर्व सैनिक और पेंशनर्स तीनों तबकों की मदद लेकर कोरोना के प्रति जागरूकता ला सकते हैं। अस्पतालों में चिकित्सक, नर्सिंग कर्मियों पर काम का काफी दबाव है, उन्हें भी मोटिवेट करें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक नरेश कुमार ठकराल ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज सबसे कमजोर कड़ी हैं, उन्होंने कहा कि सभी जिला प्रभारी उन्हें मॉनीटर करें। आमजन के बीच में ना जाएं और कम से कम लोगों से मिले ताकि संक्रमण ना फैले। उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन सुविधाओं के लिए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
जयपुर: कोरोना संदिग्धों का आइसोलेशन में हंगामा
जयपुर. सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध मरीजों ने गुरुवार शाम को खुद के घर भेजने की बात को लेकर हंगामा कर दिया। बात बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन को पुलिस को सूचित करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मरीजों से समझाइश की। इसके बाद उन्हें देर रात आरयूएचएस भेजा गया। मामला बढ़ने पर एसएमएस अस्पताल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संदिग्धों को समझाया।
जयपुर: 2017 में सूचना मांगी, 2020 तक नहीं दी गई है
जिस आरटीआई कानून को लाने का श्रेय कांग्रेस बार बार लेती है, उसी की सरकार में इसकी पूछ नहीं हो रही है। मामला अजमेर की एक महिला आईएएस से जुड़ा हुआ है। इस आईएएस अधिकारी ने सूचना आयोग द्वारा 7 बार लिखे पत्रों का जवाब तक नही दिया। इसके बाद आयोग ने दो महीने पहले कार्मिक विभाग को इसकी शिकायत कर निर्देशित किया कि संबधित आईएएस के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए और तनख्वाह से 10 हजार रुपए जुर्माने के काटे जाए।। लेकिन कार्मिक विभाग ने आयोग के इस पत्र को फाईलों मे ही दफन कर दिया। वही आयोग ने इसी के साथ सूचना मांगने आए परिवादी यह कहते हुए को फैसला दिया की वे परिवाद में सूचना उपलब्ध नही करा सकते।
परिवादी ने मई 2017 में नगर निगम अजमेर से सूचना मांगी, नहीं मिलने प्रथम अपील की गई। फिर द्वितीय अपील की। इस पर भी सूचना नहीं दी तो आयोग ने आईएएस पर 10 हजार रुपए का हर्जाना लगाया और 21 दिन में निशुल्क सूचना देने का आदेश दिया। आदेश की पालना नहीं करने पर आयोग ने नगर निगम अजमेर के आयुक्त आईएएस ऑफिसर चिन्मयी गोपाल को 14 दिसंबर 2018 से 15 जनवरी 2020 तक 7 बार पत्र लिखे की सूचना क्यों नहीं उपलब्ध कराई जा रही? आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा ने अजमेर के कुन्दन नगर, मदार टेकरी निवासी उमर मौहम्मद के परिवाद पर फैसले देते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी आरटीआई की पालन के प्रति गंभीर लापरवाही, अकर्मण्यता, उदासीनता के लिए दोषी हैं।
निगेटिव रिपोर्ट के बाद भी इटली के पर्यटक की मौत
जयपुर. राजस्थान में कोरोनावायरस से संक्रमित रहे इटली के पर्यटक एंड्री कार्ली (69) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एंड्री 29 फरवरी से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। 2 मार्च को एंड्री की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव आया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जांच के लिए दोबारा एंड्री के सैंपल भेजे थे। 15 मार्च को इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। एंड्री भारत में कोरोना से संक्रमित पाए गए पहले विदेशी थे। एंड्री में संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पत्नी ने इटली दूतावास से उन्हें जयपुर के ही फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद एंड्री को फाेर्टिस में शिफ्ट किया था। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
हरियाणा में 31 मार्च तक अपनी सब्जी मंडियां व किसान बाजार बंद
पानीपत. कोरोनावायरस के चलते हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने किसान बाजार व अपनी सब्जी मंडियां 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन का कहना है कि सामान्य सब्जी मंडिया व अनाज मंडियां चलती रहेगी। उन्हें बंद नहीं किया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी अस्पतालों व दफ्तरों को रोगाणुरहित (स्टेरेलाइज) करने के आदेश दिए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग सभी जिला उपायुक्त (डीसी) करेंगे। गुरुवार को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ की छुट्टी के आदेश दिए हैं। विभाग ने इन्हें पेपर जांच व अन्य काम को घर से ही निपटाने की सलाह दी है।
रजामंदी से शारीरिक संबंध बनाकर शुरू की ब्लैकमेलिंग, 20 लाख रुपये मांगे
फतेहाबाद। फतेहाबाद पुलिस ने हनीट्रैप के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ शहर थाना मे एक युवक को ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अनूप सिहं निवासी हिजरवा कलां व मनोहरी देवी नामक महिला शामिल हैं, पुलिस ने आज दोनो आपोपियों को कोर्ट मे पेश कर जहां उन्हें न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया है।
प्रेमी के साथ मिल पति की हत्या, सिर काटकर दबाया
जालंधर. जालंधर में बीते दिनों बिना सिर के बोरी में लाश मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि अपनी पत्नी ने की थी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसके चलते रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सिर काटकर जमीन में दबा दिया और बाकी का शरीर बोरी में पैक करके फेंक दिया था। फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके प्रेमी की गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।
दिग्विजय बोले- अब सरकार बचना मुश्किल
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार रहेगी या जाएगी का आज पटाक्षेप हो जाएगा। दोपहर 2 बजे से विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस की निगाहें मुख्यमंत्री की रणनीति पर टिकी हैं तो भाजपा भी अपने हर दांव के मंथन करने में जुटी है। इस बीच फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। सिंह ने कहा है कि अब सरकार बचना मुश्किल है। वहीं, दिग्विजय समर्थक और सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया है कि हम फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेंगे।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 47 संक्रमित, राज्य में लॉक डाउन किया जा सकता है
देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 198 हो गई है। सबसे ज्यादा 47 मामले महाराष्ट्र में हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन किया जा सकता है। शुक्रवार को दो नए मामले तेलंगाना में आए हैं। वहीं, मुंबई में दो मरीज वेंटीलेटर पर हैं। उनकी हालत नाजुक है। इससे पहले गुरुवार को जयपुर में एक दंपती में कोरोना का सैंपल पॉजिटिव मिला है। दोनों को आईसोलेशन में रखा गया है। ये 17 मार्च को स्पेन से दुबई होते हुए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद दोनों 18 मार्च को टैक्सी से जयपुर पहुंचे। इनके साथ ही दो ड्राइवरों और होटल स्टाफ के 4 लोगों को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है।
इटली में मृतकों को दफनाने के लिए सेना को लगाया
इटली के कई चर्चों के बाहर कई ताबूत ऐसे पड़े हैं जिन्हें दफनाने वाला कोई नहीं है। अब इस काम में सेना की मदद ली जा रही है। सेना के जवान इन ताबूतों को दफन करने में मदद कर रहे हैं। बुधवार तक यहां 2,978 लोग मर चुके थे। जितनी तेजी से इटली में मरने वालों का आंकड़ा सामने आ रहा है उससे आशंका बन गई है कि बृहस्पतिवार को यहां मरने वालों की तादाद, चीन से अधिक हो जाएगी। जबकि चीन में बीते करीब तीन महीनों में यहां 3,245 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में बीते एक दिन में 475 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले इटली में एक दिन में 368 लोगों ने जान गंवाई थी। किसी देश में कोरोना वायरस से एक दिन में हुई यह सर्वाधिक मौतें हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार इटली के लोम्बार्डी के बेरगामो इलाको में हालात इतने अधिक खराब हो गए हैं कि यहां बुधवार रात सेना को बुलाना पड़ा ताकि यहां चर्च के बाहर रखे गए 65 ताबूतों को कब्रिस्तान तक ले जाया जा सके।
मस्जिदों में आने के बजाय घर पर ही नमाज अदा करने की अपील
कोरोना वायरस के चलते मुंबई में कई मस्जिदों ने एहतियाती तौर पर नमाज से पहले हौज में वुजू करने पर रोक लगा दी है। वसाई-विरार इलाके में नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों से मस्जिदों में आने के बजाय घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की है। एक मौलवी ने कहा कि शहर की कई मस्जिदों ने कालीन (चटाइयां) हटा दी हैं ताकि हर नमाज से पहले फर्श की अच्छी तरह सफाई की जा सके। कई मस्जिदों ने लोगों से हौज में वुजू करने के बजाय नलों से निकलने वाले पानी से वुजू करने की अपील की है।
पीएम का संबोधन: 22 मार्च को घर से न निकलें
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि ये मत सोचिए कि सबकुछ ठीक है। वैश्विक महामारी से निश्चिंत होने की ये सोच ठीक नहीं है। मैं आज 130 करोड़ देशवासियों से ये मांगने आया हूं। मुझे आपके आने वाले कुछ सप्ताह चाहिए। मैं आपका समय मांगता हूं। विज्ञान अभी तक इसकी कोई दवाई या टीका नहीं बना पाया है। हर भारतवासी को सतर्क रहना जरूरी है।
ईरान में दस मिनट में एक की मौत
ईरान में हालात इस कदर मुश्किल में हैं कि देश में हर दस मिनट में एक शख्स कोरोना की वजह से दम तोड़ देता है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानुश जहांपुर ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में यह जानकारी देते हुए कहा कि एक घंटे के भीतर 50 लोग संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। ईरान में बीते एक दिन में 149 लोगों की मौत हो गई और एक हजार से अधिक संक्रमण के ताजे मामले सामने आए।
मैड्रिड में हर दस में आठ लोग संक्रमित
यूरोपीय देश स्पेन में हालात जटिल होते जा रहे हैं। यहां की राजधानी मैड्रिड में हर दस में आठ लोग कोरोना वायरस बीमारी की चपेट में हैं। रीजन ऑफ मैड्रिड की अध्यक्ष इसाबेल डियाज आयसो ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हालांकि इनके लक्षण हल्के किस्म के हैं, लेकिन यह देश की जनसंख्या के एक हिस्से के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। यह संख्या देश की आबादी की 15 फीसदी है। उन्होंने स्पैनिश रेडियो को दिए साक्षात्कार में कहा कि हो सकता है कि व्यावहारिक तौर पर पूरी आबादी इससे संक्रमित हो जाए लेकिन हमारी बड़ी समस्या उन लोगों की है जो इस बीमारी का आसानी से शिकार बन जाते हैं। उन्होंने इस बीमारी को उम्रदराज लोगों और ऐसे लोग जो पहले से दूसरी बीमारियों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए जानलेवा करार दिया।
कमलनाथ सरकार गिरने के पूरे आसार
मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को विधानसभा में बहुमत परीक्षण कराने का आदेश दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि शाम पांच बजे तक बहुमत परीक्षण की पूरी प्रक्रिया खत्म कर ली जाए। अदालत ने यह भी कहा है कि यदि बागी विधायक विधानसभा आना चाहते हैं तो कर्नाटक और मध्यप्रदेश के डीजीपी को उन्हें सुरक्षा देनी होगी। अदालत ने बहुमत परीक्षण की वीडियोग्राफी भी कराने को कहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि राज्य की विधानसभा में मौजूदा दलीय स्थिति क्या है।
इटली में चीन से ज्यादा मौत
इटली में कोरोना की वजह से 3405 लोगों की मौत हो चुकी है। ये दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा है। वहीं, चीन में 3132 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के मामले में इटली में चीन से ज्यादा जानें गई हैं। तीसरे नंबर पर ईरान है जहां 1284 लोग मारे जा चुके हैं।
कोरोना: चीन में लगातार दूसरे दिन कोई घरेलू मामला नहीं
दुनियाभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 245000 के करीब हो गई है, वहीं लगभग 10000 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक 86000 लोग पूरी तरह से ठी हो चुके हैं। सबसे ज्यादा जानें इटली में गई हैं। चीन में लगातार दूसरे दिन कोई घरेलू मामला नहीं आया।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...