शुक्रवार, 20 मार्च 2020

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 47 संक्रमित, राज्य में लॉक डाउन किया जा सकता है

देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 198 हो गई है। सबसे ज्यादा 47 मामले महाराष्ट्र में हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन किया जा सकता है। शुक्रवार को दो नए मामले तेलंगाना में आए हैं। वहीं, मुंबई में दो मरीज वेंटीलेटर पर हैं। उनकी हालत नाजुक है। इससे पहले गुरुवार को जयपुर में एक दंपती में कोरोना का सैंपल पॉजिटिव मिला है। दोनों को आईसोलेशन में रखा गया है। ये 17 मार्च को स्पेन से दुबई होते हुए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद दोनों 18 मार्च को टैक्सी से जयपुर पहुंचे। इनके साथ ही दो ड्राइवरों और होटल स्टाफ के 4 लोगों को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...