शुक्रवार, 20 मार्च 2020

हरियाणा में 31 मार्च तक अपनी सब्जी मंडियां व किसान बाजार बंद

पानीपत. कोरोनावायरस के चलते हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने किसान बाजार व अपनी सब्जी मंडियां 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन का कहना है कि सामान्य सब्जी मंडिया व अनाज मंडियां चलती रहेगी। उन्हें बंद नहीं किया गया है।  वहीं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी अस्पतालों व दफ्तरों को रोगाणुरहित (स्टेरेलाइज) करने के आदेश दिए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग सभी जिला उपायुक्त (डीसी) करेंगे। गुरुवार को शिक्षा विभाग ने पत्र जारी करते हुए सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ की छुट्टी के आदेश दिए हैं। विभाग ने इन्हें पेपर जांच व अन्य काम को घर से ही निपटाने की सलाह दी है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...