शुक्रवार, 20 मार्च 2020

मैड्रिड में हर दस में आठ लोग संक्रमित

यूरोपीय देश स्पेन में हालात जटिल होते जा रहे हैं। यहां की राजधानी मैड्रिड में हर दस में आठ लोग कोरोना वायरस बीमारी की चपेट में हैं। रीजन ऑफ मैड्रिड की अध्यक्ष इसाबेल डियाज आयसो ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हालांकि इनके लक्षण हल्के किस्म के हैं, लेकिन यह देश की जनसंख्या के एक हिस्से के लिए बड़ी समस्या हो सकती है। यह संख्या देश की आबादी की 15 फीसदी है। उन्होंने स्पैनिश रेडियो को दिए साक्षात्कार में कहा कि हो सकता है कि व्यावहारिक तौर पर पूरी आबादी इससे संक्रमित हो जाए लेकिन हमारी बड़ी समस्या उन लोगों की है जो इस बीमारी का आसानी से शिकार बन जाते हैं। उन्होंने इस बीमारी को उम्रदराज लोगों और ऐसे लोग जो पहले से दूसरी बीमारियों का सामना कर रहे हैं, उनके लिए जानलेवा करार दिया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...