त्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के फैलते प्रभाव को देखते हुए अब राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के सभी शॉपिंग मॉल्स को बंद का निर्देश जारी किया है। साथ ही लखनऊ, नोएडा और कानुपर को सैनेटाइज करने का निर्देश जारी किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से हर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी धर्मगुरुओं और धर्माचार्यों से करोनोवायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की जा रही है। नगर निकाय से शहरी इलाकों में नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। स्कूल-कॉलेजों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें