शुक्रवार, 20 मार्च 2020

इटली में मृतकों को दफनाने के लिए सेना को लगाया

इटली के कई चर्चों के बाहर कई ताबूत ऐसे पड़े हैं जिन्हें दफनाने वाला कोई नहीं है। अब इस काम में सेना की मदद ली जा रही है। सेना के जवान इन ताबूतों को दफन करने में मदद कर रहे हैं। बुधवार तक यहां 2,978 लोग मर चुके थे। जितनी तेजी से इटली में मरने वालों का आंकड़ा सामने आ रहा है उससे आशंका बन गई है कि बृहस्पतिवार को यहां मरने वालों की तादाद, चीन से अधिक हो जाएगी। जबकि चीन में बीते करीब तीन महीनों में यहां 3,245 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में बीते एक दिन में 475 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले इटली में एक दिन में 368 लोगों ने जान गंवाई थी। किसी देश में कोरोना वायरस से एक दिन में हुई यह सर्वाधिक मौतें हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार इटली के लोम्बार्डी के बेरगामो इलाको में हालात इतने अधिक खराब हो गए हैं कि यहां बुधवार रात सेना को बुलाना पड़ा ताकि यहां चर्च के बाहर रखे गए 65 ताबूतों को कब्रिस्तान तक ले जाया जा सके। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...