शनिवार, 21 मार्च 2020

इंग्लैंड और बांग्लादेश से कश्मीर पहुंचे 40 छात्रों ने हवाई अड्डे पर की तोड़फोड़

घाटी में लेह व अन्य बाहरी जगहों से आने वाले लोगों को एकांतवास में रखने और उनकी निगरानी का सिलसिला जारी है। बुधवार से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 78 लोगों को श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक अलग जगह पर रखा गया है। वहीं इंग्लैंड और बांग्लादेश से आए करीब 40 छात्रों को एकांतवास में करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट बडगाम के निर्देशानुसार श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को बांग्लादेश और इंग्लैंड से आने वाले छात्रों को एहतियात के तौर पर एकांतवास में रखा जाना था। जब चिकित्सा अधिकारियों ने इन छात्रों से एकांतवास में रखने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया तो वह इसके लिए सहमत नहीं हुए और हवाई अड्डे के आगमन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इतना ही नहीं हवाई अड्डे के आगमन टर्मिनल के बाहर इंतजार कर रहे इन छात्रों के माता-पिता ने भी विरोध शुरू कर दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...