मुंबई। मीटू के आरोपो से घिरे संगीतकार अनु मालिक से सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहे सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-11 से किनारा कर लिया हैं। उनकी जगह कौन, लेगा इसकी जानकारी अभी नै मिल पाई हैं।
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019
भव्य राम मंदिर बनेगा : शाह
लोहरदगा/लातेहार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि राम मंदिर पर उच्चतम न्यायलय के फैसले से अयोध्या में मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया हैं। अब सरकार वहा गागंबूची राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। झारखण्ड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक तरीके से यह विवाद सुलझाना चाहती थी।
प्रज्ञा ठाकुर को सलाहकार समिति में शामिल न किया जाये
नई दिल्ली। मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी और भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में नामांकित करने पर विवाद छिड़ गया हैं। कांग्रेस ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए भाजपा की कड़ी आलोचना की है। हो भाजपा ने कांग्रेस की आपत्तियों को नासमझी करार दिया।
कैंटर ने दो को कुचला
नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सेक्टर-50 मेट्रोस्टेशन के पास गुरुद्वारा सुबह कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साली की मौत हो गई।
सोनू फर्रुखाबाद से साली प्रिय के साथ आया था। दोनों गुरुवार सुबह बाइक से निकले थे। सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से तेज गति से आये कैंटर चालक ने उन्हें रौंद दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुप्त पहचान रखकर आरोप नहीं लगा सकते : कोर्ट
नई दिल्ली। चर्चित कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा दायर मानहानि याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति को अपनी पहचान गुप्त रखकर किसी पर आरोप लगाने की छूट नहीं दी जा सकती। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला की पीठ ने कहा कि पहचान गुप्त रखने वाले व्यक्ति को गुरिल्ला युद्ध की तरह आरोप लगाने की अनुमति नहीं मिल सकती।
अमेरिका में विवेकानंद योग विश्वविद्यालय बनेगा
वाशिंगटन। योग प्रशिक्षण के साथ इस पर शोध के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में जल्द ही एक योग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। भारत में विवेकानन्द योग अनुसन्धान संस्थान के चर्चित योग गुरु एच आर नागेंद्र ने यहाँ इंडिया फॉर हुमेनिटी कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी।
कार्टोसैट-3 का प्रक्षेपण 27 को
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को कहा कि उसके अर्थ इमेजिंग और मानचित्रण उपग्रह के साथ ही अमेरिका के 13 वाणिज्यक नैनो उपग्रहों का प्रक्षेपण 27 नवंबर के लिए पुर्ननिर्धरित किया गया हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले प्रक्षेपण 25 नवंबर को सुबह 9.28 बजे निर्धारित किया था।
कश्मीर में कुछ पावंदिया जरुरी : सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को उच्चतम न्यायलय को बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होने के बाद पाबंदियों में ढील दी जा रही हैं। कुछ पाबंदिया जायज है, लेकिन क्षेत्र में पूर्ण बंद संबंधी याचिकाय अप्रासंगिक है। न्यायमूर्ति एनवी रमन की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह दलील रखी।
गुरुवार, 21 नवंबर 2019
पाताल का राजा
एक बार महाराज कृष्णदेव राय ने तेनालीराम से किसी विचित्र जगह पर घूमने की इच्छा प्रकट की| तेनालीराम बोले:-” महाराज! मैं आपको ऐसी जगह पर घुमा कर लाऊंगा, जहां आप आज तक कभी नहीं गए होंगे| आपने उस जगह के बारे में किसी से सुना भी नहीं होगा|”
कृष्णदेवराय, तेनालीराम की बातें सुनकर हैरान रह गए और उनकी उत्सुकता और बढ़ गई| उन्होंने तेनालीराम से ऐसी जगह तुरंत ही चलने का आग्रह किया| एक दिन शुभ मुहूर्त में राजा कृष्णदेव राय अपनी सेना सहित तेनालीराम के साथ चल दिए|
तेनालीराम इन सभी को लेकर जंगल के बीच में एक गुफा में प्रवेश कर गए| कृष्णदेव राय ने तेनालीराम से कहा:-” इस जंगल में से होकर गुजरे हैं, यहां पर हम अनेकों बार शिकार खेलने आए हैं|”
तेनालीराम ने उत्तर दिया:-” महाराज! आप इस जंगल में से हजारों बार निकले होंगे, परंतु इस राज्य में आप पहली बार ही आए हैं|”
कृष्णदेव राय ने हैरानी भरी नजरों से तेनालीराम को देखते हुए कहा:-” हमारे राज्य में यह दूसरा राज्य कहां से आ गया है?”
तेनालीराम ने कहा:- “महाराज! अभी पता चल जाएगा|” इतना कहकर तेनालीराम सब को थोड़ा आगे ले गए और एक जगह पर उन्होंने गुफा की दीवार को ठकठकाया| इससे दीवार एक और सरक गई| वहां से कितने ही सैनिक निकले जिन्होंने एक साधु को पकड़ रखा था| कृष्णदेवराय उस साधु को पहचान कर बोले:-” अरे! यह तो चमत्कारी बाबा है|”
तेनालीराम ने कहा:-” नहीं महाराज! यह तो इस पाताल नगरी के राजा हैं| यहां पर इन्होंने पाताल नगरी वसा रखी है| इनके पास कई हजार सैनिक हैं और बहुत बड़े खजाने के मालिक हैं|”
इतना कहकर तेनालीराम पाताल नरेश का खजाना, महाराज कृष्णदेव राय को दिखाने लगे| अब तेनालीराम, महाराज को सुरंग के एक बहुत बड़े कमरे में ले गए|
यहां पर बहुत सारे सैनिकों ने अन्य सैनिकों को कैद कर रखा था तथा चारों और हथियार ही हथियार बिखरे पड़े थे|
इतना दिखाकर तेनालीराम बोले:-” महाराज! यह कोई चमत्कारी बाबा नहीं है| यह वेश बदल कर पड़ोसी शत्रु देश के सैनिक हमारे राज्य में अशांति फैलाने और लूटमार करने के इरादे से यहां आए हैं| जब यह चमत्कारी बाबा बनकर हमारे दरबार में आया था तो मुझे तभी इस पर शक हो गया था| परंतु मेरे पास कोई ठोस सबूत नहीं था| मैं इसका पीछा करते हुए यहां तक आया तो यह बाबा इस सुरंग के अंदर घुसकर गायब हो गया| मैं समझ गया कि इस सुरंग में ही इसका अड्डा है|”
राजा कृष्णदेव राय ने अपने सैनिकों को सभी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया|
महाराज, तेनालीराम से कहने लगे:-” तुम वास्तव में ही काफी चतुर और बुद्धिमान हो| तुम विजयनगर के अनमोल रत्नों में से सबसे बड़े अनमोल रतन हो| आज हम तुम्हारी बुद्धि के हमेशा के लिए कायल हो गए|”
गुलाब का फूल
तेनालीराम की धर्मपत्नी को गुलाब बहुत पसंद थे| वह अपने पुत्र को भेजकर राजा के बगीचे से एक गुलाब का फूल मंगवाया करती थी| इस बात का पता तेनालीराम को नहीं था|
दरबार में तेनालीराम से ईर्ष्या करने वालों की कमी नहीं थी| उन्हें किसी प्रकार इस बात का पता चल गया था कि तेनालीराम की पत्नी चोरी-छुपे गुलाब का एक फूल प्रतिदिन अपने पुत्र से मंगवाती है, लेकिन तेनालीराम के विरुद्ध राजा से शिकायत करने की उनमें हिम्मत नहीं थी|
दरोगा ने दी डी एस पी को गोली मारने की धमकी
मुरादाबाद। पुलिस लाइन्स में कार से कार टकराने के बाद सीओ को गोली मारने की धमकी देना दरोगा को भारी पड़ गया। आईजी रतिम शर्मा ने आरोपित दरोगा सचिन दयाल को निलंबित कर दिया हैं। साथ ही बख़ार्स्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी हैं मेरठ के मूल निवासी दरोगा सचिन दयाल का 19 नवंबर को विडिओ वायरल हुआ था। दरोगा पुलिस लाइन में तैनात हैं। विडिओ में दरोगा यह कहते हुए दिख रहे हैं कि वह सुबह ड्यूटी करते रामपुर कार से जा रहे थे। पुलिस लाइन स्थित एसआईएमटी आफिस के पास अचानक कार बंद हो गई। पीछे से आ रहे सीओ की कार से उसकी कार टकरा गई तो सीओ ने उसके साथ अभद्र व्यव्हार किया। वह सीओ के व्यवहार से बहुत आहत हैं। अब जिले में या सीओ रहेंगे या वह। वही सीओ के मामले की शिकायत प्रभारी एसएसपी से की।
इसके जवाब में दरोगा का एक और डीविओ जारी हुआ। इसमें उसने एसपी देहात से शिकायत करने का जिक्र करते हुए सामने पड़ने पर सीओ सरकारी रिवाल्वर से सीधे गोली मरने की धमकी दी हैं। साथ ही यह भी कहा कि मै किसी से नहीं डरता हूँ। मेरे घर में विधायक, मंत्री और सांसद भी हैं। आईजी रमित शर्मा ने मामले में एसपी देहात उदय शंकर सिंह से जांच कराइ। जांच में दरोगा को प्रथम दृष्टया दोषी मानकर निलंबित कर दिया।
मोम का शहजादा
एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से कहा:- 'बीरबल, तुम्हारे धर्म ग्रंथों में यह लिखा है कि अपने भक्तों की पुकार सुन कर श्री कृष्ण पैदल ही
दौड़ पड़ते थे| वह न तो नौकर को साथ लेते थे और ना ही सवारी पर जाते थे |इसकी वजह समझ में नहीं आती क्या उनके यहां नौकर नहीं थे|
बीरबल बोले:- 'जहांपनाह, इसका उत्तर आपको समय आने पर दिया जाएगा| कुछ दिन बीत जाने के बाद एक दिन बीरबल ने एक नौकर को
जो बादशाह के पोते को टहलाया करता था, एक मोम की बनी हुई चीज जिसकी शक्ल बादशाह के पोते से मिलती थी, नौकर को दी|
इसे नौकर को देखकर उसे अच्छी तरह समझा दिया कि जिस तरह रोज बादशाह के पोते को लेकर उनके सामने जाता है| ठीक उसी तरह आज
भी इस मूर्ति को लेकर जाना, लेकिन जल कुंड के पास फिसल जाने का बहाना करके गिर पड़ना और इस तरह से गिरना कि तू तो जमीन पर गिरे लेकिन यह मूर्ति पानी में गिर जाए|
यदि तुम इस काम में सफल हुए तो तुम्हें अच्छा इनाम दिया जाएगा| लालच के कारण नौकर ने ऐसा ही किया| जैसे ही वह नौकर जल कुंड के
पास पहुंचा, वैसे ही वह मूर्ति पानी में गिर गई और वह नौकर नीचे फिसल कर गिर गया| बादशाह यह सब देख कर तुरंत ही कुंड में कूद पड़े|
जब बादशाह कुंड से मोम को लेकर पानी से बाहर आए तो उनका भ्रम टूटा|
बीरबल उस समय वहीं पर मौजूद थे| उन्होंने कहा:- 'जहांपनाह, आपके पास इतने नौकर थे फिर भी आप अपने पोते को निकालने के लिए
अकेले ही कुंड में कूद पड़े'|
बीरबल ने फिर कहा कि क्या अभी भी आपकी आंखें नहीं खुली, हुजूर| जैसे आपको अपना पोता प्यारा था उसी तरह श्री कृष्ण को अपने भक्त
प्यारे थे| इसीलिए वह अपने भक्तों की पुकार सुनकर पैदल ही दौड़ पड़ते थे| बीरबल की यह बात सुनकर बादशाह की आंखें खुल गई|
नीम के फायदे
प्रातकाल होते ही लोग नीम की टहनी तोड़कर दातुन करते हैं| इससे दांत साफ तथा निरोग रहते हैं| इससे दातों में कीड़ा नहीं लगता है| नीम की प्रत्येक चीज काम में आती है नींद पर आने वाले फल को निंबोली कहते हैं| इनका रंग भी हरा होता है तथा खाने में कड़वी होती है| इन्हें खाने से पेट की बीमारियां फोड़े-फुंसियां ठीक हो जाती है|
1. नीम की पत्तियों कड़वी होती हैं शीत ऋतु के अंत में नीम की पत्तियां झड़ जाती है तथा छोटी छोटी नई पत्तियां निकलती है वह अधिक
कड़वी नहीं होती इन कोमल पत्तियों को खाने से आंखें नहीं दुखती|
2. नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर नहाने से दाद खाज फोड़े फुंसी आदि नहीं होते हैं|
3. नीम की पत्तियों को सुखाकर ऊनी कपड़ों और किताबों में रखने से उनमें कीड़े नहीं लगते हैं|
4. नीम की पत्तियां अनाज में भी रखी जाती है जिसे अनाज सुरक्षित रहता है|
5. नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर उनका धुआं करने से मच्छर भाग जाते हैं|
6. नीम की पत्तियों को पीसकर घाव वाली जगह पर लगाने से घाव ठीक हो जाता है|
7. नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा संबंधी रोग दूर हो जाते हैं|
8. यदि कान में दर्द रहता है तो नीम का तेल बहुत ही अच्छी औषधि है|
9. नीम के पत्ते खाने से रक्त (blood) साफ़ रहता है|
10. मधुमेह के रोग में नीम का प्रयोग एक रामबाण इलाज है| मधुमेह के रोगियों को प्रतिदिन, सुबह के समय नीम की 4-5 कोमल पत्तियां जरूर खानी चाहिए|
महात्मा और खजूर
एक बार एक महात्मा बाजार से होकर गुजर रहा था| रास्ते में एक व्यक्ति खजूर बेच रहा था| उस महात्मा के मन में विचार आया कि खजूर लेनी चाहिए| उसने अपने मन को समझाया और वहां से चल दिए| किंतु महात्मा पूरी रात भर सो नहीं पाया|
वह विवश होकर जंगल में गया और जितना बड़ा लकड़ी का गट्ठर उठा सकता था, उसने उठाया| उस महात्मा ने अपने मन से कहा कि यदि तुझे खजूर खानी है, तो यह बोझ उठाना ही पड़ेगा| महात्मा,थोड़ी दूर ही चलता, फिर गिर जाता, फिर चलता और गिरता| उसमें एक गट्ठर उठाने की हिम्मत नहीं थी लेकिन उसने लकड़ी के भारी भारी दो गट्ठर उठा रखे थे|
दो ढाई मील की यात्रा पूरी करके वह शहर पहुंचा और उन लकड़ियों को बेचकर जो पैसे मिले उससे खजूर खरीदने के लिए जंगल में चल दिया| खजूर सामने देखकर महात्मा का मन बड़ा प्रसन्न हुआ|
महात्मा ने उन पैसों से खजूर खरीदें लेकिन महात्मा ने अपने मन से कहा कि आज तूने खजूर मांगी है, कल फिर कोई और इच्छा करेगी| कल अच्छे-अच्छे कपड़े और स्त्री मांगेगा अगर स्त्री आई तो बाल बच्चे भी होंगे| तब तो मैं पूरी तरह से तेरा गुलाम ही हो जाऊंगा|
सामने से एक मुसाफिर आ रहा था| महात्मा ने उस मुसाफिर को बुलाकर सारी खजूर उस आदमी को दे दी और खुद को मन का गुलाम बनने से बचा लिया|
संत गुरु रविदास का राजा को अमृत दान
अब राजा मन में सोचने लगा कि क्या करूं? परमार्थ भी जरूरी है| अगर खुल्लम-खुल्ला जाता हूं तो लोग तरह-तरह की बातें करेंगे कि राजपूत राजा होकर एक निम्न जाति के व्यक्ति के घर में जाता है|
फिर राजा ने सोचा कि यदि संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) उन्हें अकेले मिले तो मैं उनसे नाम ले लूं|एक दिन ऐसा मौका आया कि कोई त्यौहार था और सारी प्रजा गंगा स्नान के लिए गई हुई थी|इधर राजा अकेला था और संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) जी का मोहल्ला भी सुना था| कोई अपने घर पर नहीं था| राजा छुपते छुपाते संत गुरु रविदास जी के घर गया और प्रार्थना की:-” गुरु महाराज! मुझे नाम दे दो|”
संत गुरु रविदास (Guru Ravidas) जी ने चमड़ा भिगोने वाले कुंड में से पानी का एक चुल्लू भर कर राजा की तरफ बढ़ाया और कहा:-” राजा! ले यह पी ले|” राजा ने हाथ आगे करके वह पानी ले तो लिया लेकिन चमड़े वाला पानी एक क्षत्रिय राजा कैसे पीता?
उन्होंने इधर उधर देखा और पानी बाहों के बीच में गिरा लिया| संत रविदास जी ने यह सब देख लिया परंतु जबान से कुछ नहीं कहा| राजा चुपचाप सिर झुका कर वहां से आ गए|
महल में जाकर उन्होंने धोबी को बुलाया और हुक्म दिया कि इसी वक्त इस कुर्ते को गंगा घाट पर धो कर लाओ| धोबी, कुर्ते को घर ले गया| उसने दाग उतारने की बहुत कोशिश की पर सब कोशिशें बेकार गई|
फिर उस धोबी ने अपनी लड़की से कहा:-इस कुर्ते पर जो दाग है उनको मुंह में लेकर चूस लो जिससे यह दाग निकल जाए और कुर्ता जल्दी साफ हो जाए| नहीं तो राजा नाराज हो जाएंगे| लड़की मासूम थी| वह दाग चूसकर थूकने की बजाए, अंदर निगल गई|
इसका परिणाम यह हुआ कि वह लड़की ज्ञान ध्यान की बातें करने लगी| धीरे-धीरे यह खबर शहर में फैल गई की धोबी की लड़की महात्मा है| आखिर राजा तक भी यह बात पहुंच गई| जब राजा को यह पता चला तो वह एक दिन धोबी के घर पहुंचे| लड़की राजा को देखकर हाथ जोड़कर खड़ी हो गई|
राजा ने कहा:-” देख बेटी! मैं तेरे पास भिखारी बनकर आया हूं| राजा बनकर नहीं आया हूं”|
लड़की ने कहा:-” मैं आपको राजा समझकर नहीं उठी, बल्कि मुझे जो कुछ मिला है वह आपकी बदौलत ही मिला है|”
राजा ने हैरान होकर पूछा कि मेरी बदौलत?
लड़की ने कहा:-” जी हां!”
राजा ने कहा:-” वह कैसे?”
तो लड़की बोली:-” मुझे जो कुछ मिला है आपके कुर्ते से मिला है| जो भी भेद था आपके कुर्ते में था|'
यह बात सुनकर राजा अपने आप को कोसने लगा और कहने लगा कि धिक्कार है मेरे राजपाट को, धिक्कार है मेरे क्षत्रिय होने को|
जब राजा को ठोकर लगी तो वह लोक लाज और ऊंच-नीच की परवाह न करता हुआ सीधा संत रविदास जी के पास पहुंचा और हाथ जोड़कर उनके पैरों में गिर गया:-” गुरुदेव! वह चरणामृत मुझे फिर से दे दो”|
संत रविदास जी ने कहा:-” अब नहीं| जब तू पहली बार आया था तो मैंने सोचा कि तू क्षत्रिय राजा होकर मेरे घर आया है| तो तुझे मैं वह चीज दूं जो कभी नष्ट न हो| वह कुंड का पानी नहीं था बल्कि वह अमृत था, ज्ञान का भंडार था| लेकिन तूने चमड़े का पानी समझकर उससे घृणा की और अपने कुर्ते पर गिरा लिया|” राजा ने क्षमा याचना की और अपनी गलती के लिए पश्चाताप किया|
संत रविदास जी ने राजा को सांत्वना देते हुए कहा:-” चिंता ना करो राजा! अब जो मैं तुम्हें नाम सुमिरन दूंगा, उसका प्रेम और विश्वास से अभ्यास करना| वह अनमोल खजाना तुम्हें अंदर से ही मिल जाएगा”|
राजा को समझ आ गई और उसने संत रविदास जी से नाम दान लिया और महात्मा बन गया| राजा पीपा के शब्द गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज है|
जैसे को तैसा
क बार तेनालीराम का कुत्ता बीमार पड़ गया और बीमारी के कारण एक दिन चल बसा| कुत्ते के मर जाने के बाद तेनालीराम स्वयं बीमार पड़ गया| उसे बहुत तेज बुखार ने घेर लिया|
एक पंडित जी उसके घर पर आकर बोले:-” तुम्हें अपने पाप का प्रायश्चित करना चाहिए|हो सकता है तुम्हारे पापों की वजह से तुम्हें इस रोग से छुटकारा ना मिले|” तेनालीराम ने पूछा:-” मुझे क्या करना होगा?”
पंडित जी ने उत्तर दिया:-” तुम्हारे लिए पूजा पाठ करना पड़ेगा तथा इसमें तुम्हें 100 स्वर्ण मुद्राएं खर्च करनी पड़ेगी|”
तेनालीराम बोला:-” लेकिन पंडित जी इतनी सारी स्वर्ण मुद्राएं मैं कहां से लाऊंगा?”
पंडित जी बोले:-” तुम्हारे पास जो घोड़ा है उसे बेच देना तथा उससे जो रकम तुम्हें मिलेगी वह मुझे दान में दे देना|”
तेनालीराम ने पंडित जी की बात स्वीकार कर ली| पंडित जी ने पूजा पाठ करके तेनालीराम को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की| कुछ ही दिनों में तेनालीराम वैध जी की दवाइयों से ठीक हो गया|
तेनालीराम पंडित जी को साथ लेकर बाजार में गया| उसने एक हाथ से घोड़े की लगाम पकड़ रखी थी और दूसरे हाथ से एक टोकरी|
बाजार में पहुंचकर तेनालीराम ने जोर से आवाज लगाई:-” यह घोड़ा बिकाऊ है| घोड़े का मूल्य एक आना है तथा इसके साथ एक टोकरी भी है, जिसका मूल्य 100 स्वर्ण मुद्राएं हैं| जो सज्जन लेना चाहे उसे घोड़ा एवं टोकरी दोनों ही लेनी पड़ेगी|”
एक व्यक्ति ने दोनों चीजें खरीद ली तथा तेनालीराम को एक आना एवं 100 स्वर्ण मुद्राएं देकर घोड़ा एवं टोकरी को खरीद लिया| तेनालीराम ने पंडित जी को एक आना दे दिया तथा 100 स्वर्ण मुद्राएं स्वयं रख ली|
पंडित जी ने कहा:-” तेनालीराम! तुम मेरे साथ अन्याय कर रहे हो| तुम मुझे 100 स्वर्ण मुद्राएं देने की बजाय 1 आना दे रहे हो|”
तेनालीराम बोला:-” पंडित जी! आपने ही कहा था कि जो तुम्हारे पास घोड़ा है, उसे बेच कर जो रकम मिलेगी वह मुझे दान में दे देना| घोड़े की कीमत एक आना थी और टोकरी की कीमत 100 स्वर्ण मुद्राएं|
लोक जनशक्ति पार्टी ने बनाया दर्शन को जिला अध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा। लोक जनशक्ति पार्टी ने दर्शन हरसाणा को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। यह मनोनयन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने किया हैं।
साकीपुर के रहने वाले हरसाणा ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान की उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन होगा।
चुनौतियों को देखने का नजरिया
एक बार एक महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने गई| होटल कोई ज्यादा बड़ा नहीं था| यह है ढाबे जैसा था|सब लोग बैठ गए और खाना खाने लगे|
तभी कहीं से एक कॉकरोच उड़कर उस महिला के कंधे पर आकर बैठ गया बस फिर क्या था महिला चीखने चिल्लाने लगी|
उसे देखकर उसके दोस्त ही नहीं बल्कि होटल के और लोग भी चिल्लाने लगे|
महिला की चीख पुकार और उछल-कूद देखकर कॉकरोच ने फिर उड़ान भरी और इस बार दूसरी टेबल पर बैठी एक महिला के कान पर जाकर बैठ गया| पिछली बार की तरह इस बार भी महिला चीखने चिल्लाने लगी|
वहीं पीछे एक वेटर खड़ा था जो सब कुछ देख रहा था| जब तक वह कुछ समझता, कॉकरोच फिर से उड़कर वेटर की नाक पर जाकर बैठ गया| लेकिन वेटर नहीं चिल्लाया वह एकदम स्थिर होकर खड़ा हो गया और उसने कॉकरोच को भी स्थिर किया|फिर धीरे से उसने अपना हाथ उठाया और कॉकरोच को हाथ से पकड़ कर होटल के बाहर फेंक दिया|
अब सोचने वाली बात यह है कि केवल कॉकरोच कि किसी के ऊपर बैठ जाने से होटल में इतनी हलचल मच गई| लेकिन कॉकरोच तो वेटर के ऊपर भी बैठा था| लेकिन वह एक दम शांत था और समस्या का हल निकाला|
अगर वेटर भी घबरा जाता और चीखने चिल्लाने लगता तो वह भी स्थिति को काबू नहीं कर पाता और समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पाता|
इस कहानी से यही सारांश निकलता है कि हमारी सफलता इसी बात पर निर्भर करती है कि हम चुनौतियों के प्रति कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं|
रजनी को आइकन अमिताभ बच्चन को फाल्के पुरस्कार
पणजी। 50वे अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह शुभरंग बुधवार को गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर (दिवगंज) पर बनी फिल्म के साथ हुआ।
समारोह में अभिनेता रजनीकांत को गोल्डन जुबली आइकन अवार्ड तो अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। जबकि लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार फ़्रांस की अभिनेत्री इसाबेला हुपर्ट को दिया गया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने समाहरोह का शुभारम्भ किया।
डीडीसीए उपाध्यक्ष बंसल को पद से हटाया
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट को राकेश बंसल को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। पता चला था कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले में आरोप पत्र दाखिल हुआ हैं। राकेश पर आरोप हैं कि उन्होंने एक कंपनी को 50 लाख रूपए का चेक जारी किया जो बाउंस हो गया और उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
कहने के बाद भी नहीं दिया राज्यपाल को हैलीकॉप्टर
मुर्शीबाद। बंगाल सरकार ने राजयपाल जगदीप धनखड़ को हेलीकॉप्टर नहीं दिया तो वह सड़क मार्ग से ही गए मुर्शिदाबाद के डोमकल के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान धनखड़ को बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थको ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया। पुलिस ने प्रदर्शनकरियो को नियंत्रित करने की कोशिश जरूर की, लेकिन नारेबाजी और प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा। राज्यपाल ने अपने दौर से पहले ही राज्य सरकार को सुचना दी थी और हेलीकॉप्टर माँगा था, लेकिन सरकार ने इससे साफ इंकार कर दिया। बुधबार को डोमकल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जा रहे राजयपाल को तृणमूल कार्यकर्ताओ के भरी विरोध का सामना करना पड़ा।
आतिशबाजी : दूल्हे सहित तीन पर ऍफ़ आई आर
नोएडा। प्रशासन से लगे प्रतिबन्ध के बावजूद शादी समाहरोह में आतिशबाजी करने पर दो दूल्हा समेत तीन लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों दूल्हे सेज भाई हैं और तीसरा आरोपी उनका पिता हैं। इस दौरान तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम भी किया गया है। कोतावली फेस दो के एसआई मनीष कुमार के मुताबिक,मंगलवार रात वह गश्त कर रहे थे। होजरी कांप्लेक्स पहुंचने पर उन्हें जानकारी दी गई कि यहाँ स्थित मैरिज हॉल में शादी समाहरोह का आयोजन हो रहा है। याकूबपुर निवासी एक व्यक्ति के दो बेटियों की शादी है। गाजियाबाद के गिरधरपुर गांव निवासी जय सिंह के गिरधरपुर निवासी जय सिंह के बेटो आकाश व अंकित के साथ शादी हो रही है। बारात के दौरान जमकर पटाखे जलाये गए हैं। एसआई का कहना है कि सड़क पर पटाखे का कचरा मिला हैं। सिटी मजिस्ट्रीट शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि वायु प्रदुषण के मद्देनजर पटाखा जलाने पर प्रतिबन्ध है। सभी मैरिज होम्स व समुदायक केंद्र को नोटिस भेज कर प्रतिबन्ध से अवगत कराया गया हैं। मंगलवार को कोतवाली फेस दो क्षेत्र स्थित हौजरी कांप्लेक्स स्थित मैरिज हॉल में बारात चढ़त के दौरान प्रतिबंभ के बाद भी पटाखे जलाये गए।
विडिओ वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म
नई दिल्ली। भजनपूरा में अश्लील विडिओ सार्वजानिक करने की धमकी देकर फूफा ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी एक राजनितिक पार्टी से जुड़ा हैं। वह सीलमपुर विधानसभा पार्टी का आरडब्ल्यू को और्डिनेटर हैं। परिवार सहित भजन पूरा में रहती हैं,जबकि आरोपी सीलमपुर में रहता हैं। आरोप है कि एक बार वह युवती को बहला-फुसलाकर पहाड़गंज के एक होटल में ले गया, जहा उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील विडिओ बनाई थी।
बेटी से दुष्कर्म आरोप में गिरफ्तार
नई दिल्ली। मौर्या एन्क्लेव में नाबालिक बेटी से दुष्कर्म में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना दो माह पहले की हैं। 14 साल की पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पीतमपुरा की घिग्गियो में रहती है। वह स्थानीय स्कूल में कक्षा सात की छात्रा हैं। 14 सितम्बर को किशोरी की माँ अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत होकर आरोपी ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया।
नकली नोटों संग एक गिरफ्तार
खीरी। भारत-नेपाल के चन्दन चौकी सीमा पर एसएसबी व पुलिस की सयुक्त टीम ने एक युवक के पास से डेढ़ लाख रूपए के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं। युवक भारत सीमा में आकर नेपाल व नेपाल में जाकर भारतीय नकली नोटों के छपने के कार्य को अंजाम देता था।
पटना में दलित सेना का राष्ट्रय सम्मलेन
पटना। भाजपा के स्थान दिवस को लेकर बुधवार को दलित सेना की विस्तारित कमेटी की बैठक लोजपा कार्यलय में हुई। बैठक संगठन के राष्ट्रय अध्यक्ष सांसद पशुपति कुमार के निर्देशक पर हुई। बैठक में 28 नवम्बर को बापू सभागार में पार्टी के स्थापना दिवस समाहरोह को ऐतिहासिक बनाने का फैसला किया गया।
ओवैसी और लॉ बोर्ड अध्यक्ष पर तहरीर
रामपुर। अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने असदुद्दीन ओवैसी, मुस्लिम पर्स्नल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष और मौलाना आर्दश मदनी के खिलाफ वर्ग विशेष को बरगलाने का आरोप लगाते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। तहरीर में है कि उनके बयान से राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंची हैं।
कोटद्वार का नाम बदला जायेगा
कोटद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेद रावल ने बुड़गवार को घोषणा की कि कोटद्वार का नाम कण्वनगरी कोटद्वार किया जायेगा। मुख्यमंत्री कण्ववाश्रम स्थित वैदिक आश्रम गुरुकुल महाविद्यालय के पांच दिवसीय स्वर्ण जयंती समाहरोह के अवसर पर उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री रावत ने कहा की कोटद्वार का नाम कण्वनगरी कोटद्वार किया जायेगा।
होमगॉर्ड घोटाला : पांच अधिकारी गिरफ्तार
नोएडा। फर्जी मस्टर रोल बनाकर होमगार्ड के वेतन के नाम पर हुई घोटाले में गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन जिला कमांडेट (होमगॉर्ड) रामनारायण चौरसिया,सहायक जिला कमांडेट व तीन प्लाटून कमांडरों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। चौरसिया अभी अलीगढ़ में मंडलीय कमांडेट हैं। वही, सहायक जिला कमांडेट सतीश चंद्र निवासी गाजियाबाद, प्लाटून कमांडर मोंटू कुमार निवासी मोदीनगर,शैलेन्द्र कुमार निवासी मेरठ और सत्यवीर यादव निवासी मुरादनगर को भी गिरफ्तार किया गया हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कई वर्षो से हेराफेरी चल रही थी। इसमें उस दौरान कार्यरत जिला कमांडेट की सहमति थी। उसने निर्देश में ही होमगॉर्डों के फर्जी मास्टर रोल बनाय जाते थे और जिला कमांडेट से अनुमोदन कराकर भुगतान करा लिया जाता था। अब तक की जांच में करीब चार करोड़ की हेराफेरी प्रतीत हो रही हैं। जिला कमांडेट (होमगॉर्ड) कार्यलय से विभिन्न थानों के जनवरी 2017 से अब तक के अन्य स्थानों के मस्टररोल रोल व प्रपत्र कब्जे के लिए गए हैं। अभी जांच जारी हैं।
अमित जानी को बनाया युवजन सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
नोएडा। शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी हैं। पार्टी में युवा नेता अमित जानी को युवराज सभा का राष्ट्रिय अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं।
अमित जानी को शिवपाल यादव का पहले ही करीबी माना जाता रहा है। नोएडा के सेक्टर-15 के निवासी अमित जानी वर्तमान में उत्तर प्रदेश नवनिर्मिण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। लेकिन युवराज सभा का राष्ट्रिय अध्यक्ष बनने के बाद नवनिर्मित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दे दिया हैं।
सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक, उप प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया गया
गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर बढऩी निवासी एक महिला के 10 लाख रुपये हड़पने के आरोप में बुधवार को सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक, उप प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम गोपालपुर बढऩी की कुमुद रानी पत्नी बशिष्ठ मुनि सिंह ने दो दिन पहले एसएसपी को आवेदन दिया कि पीएम ईजीपी योजना अंतर्गत सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया से 28 अगस्त को 25 लाख का लोन स्वीकृत कराया। लोन स्वीकृति के बाद पत्रावली बैंक की गोपालपुर बढऩी शाखा पर पहुंची।
सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एलबी झा का कहना है कि बांसगांव क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर बढऩी निवासी कुमुद रानी और उनके पति बशिष्ठ मुनि सिंह ने लोन ले लिया है। लोन लेने के बाद दंपती ने हमारे बैंक के शाखा प्रबंधक मिलाप चंद के खिलाफ 10 लाख रुपये हड़पने का निराधार आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। कुमुद रानी की तहरीर में शाखा प्रबंधक मिलाप चंद पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू करा दी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आरोप असत्य मिलने पर दंपती के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी।
बुधवार, 20 नवंबर 2019
एकबार फिर प्रियंका गांधी की फजीयत
लखनऊ। मौका मिलते ही मौजूदा सरकार को कोसने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने एक बार फिर से अपनी फजीयत करवा ली। कांग्रेस की इंदिरा कहे जाने वाली यह नेता कोई भी मुद्दा हो या भाजपा सरकार के खिलाफ बिना किसी ठोस तथ्य के कह खड़ी हो जाती है, जिसके कारण ये कई बार अपने साथ-साथ कांग्रेस की भी फजीयत करवा लेती है।
हाल ही में :सरकार के खिलाफ प्रदेश की घटना पर तीखे तीर छोड़ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की एक मामले ने किरकिरी करा दी। उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी में बवाल के दौरान जमींन पर पड़े युवक का विडिओ देख कर उन्होंने सरकार पर लानते बरसा दी। मगर दूसरे विडिओ में वही कथित मरणासन्न किसान पुलिस से बचकर भागता नजर आया ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
ट्रांसगंगा सिटी की जमीं पर ऊपर राज्य औधोगिक विकास प्राधिकरण की टीम कब्ज़ा लेने पहुंची तो वहा किसानो ने बवाल कर दिया। जबाव में पुलिस ने भी लाठीचर्ज कर दिया। रविवार को हुए उस वाक्य पर सियासत भी गर्मा गई और प्रियंका एक विडिओ को सरकार पर हमले का आधार बना लिया। इस विडिओ में युवक जमींन पर पड़ा हुआ था और पुलिस आंदोलनकारियों को खदेड़ रही थी। प्रियंका ने ट्वीट किया -'ऊपर के मुख्यमंत्री अभी गोरखपुर में किसानो पर बड़ी-बड़ी बाते कर रहे हैं। उनकी पुलिस का हाल देखिये। उन्नाव में किसान लाठिया खाकर अधमरा पड़ा है। उसको और मारा जा रहा है। शर्म से आँखे झुक जानि चाहिए। जो आपके लिए अन्न उगाते है, उनके साथ ऐसी निर्दयता ?
मगर कुछ देर बाद ही दूसरा विडिओ भी वायरल हो गया। उसमे दिख रहा हैं कि युवक पुलिस की लाठियों से बचने के लिए जमीं पर पड़ा था और मौका मिलने पर ही उठकर दौड़ लगा दी। भाजपा नेताओ ने इस विडिओ को वायरल कर सोशल मिडिया पर प्रियंका के ट्वीट पर टिपणी शुरू कर दी। यह देख थोड़ी देर में ही कांग्रेस महासचिव को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
जनसँख्या नियंत्रण कानून मेरी अंतिम राजनैतिक इच्छा : गिरिराज सिंह
भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागु होना उनकी अंतिम राजनितिक इच्छा है। यह कानून लागु होते ही वे राजनीती को अलविदा कह देंगे। इसके आलावा उन्होंने कहा की बिहार और बंगाल में भी एनआरसी की जरुरत हैं। गिरिराज सिंह एक कार्यक्रम में शामिल पूर्णिया और कटिहार आये थे।
पत्र करो से बातचीत में पूर्णिया में उन्होंने कहा की पुरे देश में ही राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी)लागु करने की जरुरत है। उन्होंने देश में जनसँख्या नियंत्रण कानून लागु करने की भी वकालत की। कहा, पड़ोसी देश चीन जनसँख्या नियंत्रण कानून के कारण ही विकास की ऊँची दर प्राप्त कर सका हैं। भारत में जनसँख्या विस्तार के आकड़े विस्फोट हैं। सयुक्त राष्ट्र संघ ने भी चेतावनी दी हैं कि 2050 तक जनसंख्या इतनी बढ़ जाएगी कि अन्न-जल संकट और अन्य परेशानियो से लोगो को जूझना पड़ेगा अयोध्या में राम मंदिर पर एआईएमआईएम प्रमुख असदूद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए बयां पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वे का माहौल खराब करना चाहते हैं।
इनामी बदमाश बोला-इनकाउंटर नहीं गिरफ्तार कर लो
सहारनपुर- योगी सरकार में इनामी बदमाश खुद थानों पर पहुंच कर गिरफ़्तारी दे रहे हैं। रामपुर मनिहारान ठाणे में भी शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पंहुचा बदमाश पुलिसकर्मियो के पेअर पकड़कर बोलै, साहब ! मै मरना नहीं चाहता। फरारी काटूंगा तो मारा जाऊंगा। मै जिन्दा रहना चाहता हु। मुझे गिरफ्तार कर जेल भेज दो इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
युवक परिवार के साथ थाने पंहुचा और कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेश कुमार व एसएसआई के सामने गिरफ़्तारी देने के लिए गिड़गिड़ने लगा। उसने बताया की वह रामपुर मनिहाराण थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का सुन्दर हु और गैंगस्टर एक्ट में गिरफ़्तारी देने आया हु। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपित सुन्दर पर पांच मुक़दमे दर्ज है। पुलिस तीन दिन से लगातार उसके घर पर दबिश दे रही थी। सुन्दर को जेल भेजा जायेगा।
पुलिस ने फिर से कोर्ट परिसर की सुरक्षा का जिम्मा संभाला
नई दिल्ली तिस हजारी विवाद के बाद दिल्ली की अदालतों में चल रही हड़ताल के ख़त्म होने के बाद शनिवार से अदालतों में काम सुचारु रूप से होने लगा है। पुलिस कोर्ट परिसर में पहुंची, साथ ही अदालत की सुरक्षा का जिम्मा भी संभाल लिया। वही वकील भी अपने काम पर लौट आये हैं। एहतियात के तौर पर तिस हजारी कोर्ट के बाहर भी सीरक्षा के बंदोबस्त किये गए हैं।
चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शनिवार को सलारपुर भट्टा कॉलोनी से तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियो से 1100 किलो अलुमिनियम की जंगल सहित पिकअप गाड़ी बरामद की है।
पैरवी करने पर परिजनों को धमकी
ग्रेटर नोएडा। सुरक्षा गॉर्ड की अपहरण के बाद गोली मरकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियो ने परिजनों को पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। वही, पुलिस घटना के पांच दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
आवासीय परिसरों में व्यापारिक कार्य करने पर नोटिस
नोएडा। आवासीय सेक्टरों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियो को बंद कराने के प्राधिकरण के नोटिक के विरोध में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल खुलकर आ गया हैं। व्यापार मंडल ने सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में मंगलवार को बैठक आयोजित करके प्राधिकरण के नोटिस का विरोध करने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा जारी किये जा रहे नोटिसो से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जब व्यावसायिक गतिविधिया प्रारम्भ हो रही थी, तब प्राधिकरण नींद में सोया हुआ था।
एमजी मोटर ने चार्जिंग स्टेशन शुरू किया
नई दिल्ली। वाहन कंपनी एमजी मोटर इंडिया ने गुरुग्राम स्थित शोरूम में मंगलवार को अपने पहले वहां चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की। कंपनी ने कहा कि बहुत जल्द दिल्ली और नोएडा में भी इससकी शुरुआत करेगी।
होमगॉर्ड घोटाले से जुडी फाइले जलादी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित होमगॉर्ड कमांडेट कार्यलय में सोमवार की रात संदिग्ध हालत में आग लग गई। इसमें घोटाले से संबंधित अहम फाइले जल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए है। एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि साजिश के तहत साबुत मिटने के लिए आग लगाई है।
13 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण
गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को 13 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया। कुछ उपनिरक्षको को पुलिस लाइन से हटाकर चौकी पर तैनात किया गया। दरोगा को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसआई भुवनचंद्र शर्मा को पुलिस लाइन से वैशाली पुलिस चौकी से हटाकर शालीमार गार्डन चौकी से हटाकर शालीमार गार्डन चौकी प्रभारी,एसआई शशिपाल भारद्वाज को चौकी प्रभारी क्रॉसिंग से हटाकर चौकी प्रभारी डीएलएफ, एसआई वंश नारायण राय को थाना खोड़ा से हटाकर चौकी प्रभारी नेहरू गॉर्डन भेजा गया।
मामूली कहासुनी में चाकू मारा
नई दिल्ली। भजनपूरा इलाके में शराब पिने के दौरान हुई कहासुनी में एक शख्स पर उसके ही पडोसी ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। उधर, किसी ने फोन कर घटना की जानकारी घायल वरुण जोशी के भाई को दी, जिसने उसे जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
50 करोड़ रूपए की 14 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी
नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने अन्तराष्ट्रीय गिरोह के दो तस्कर को 50 करोड़ की 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करो में यूपी के वाराणसी निकासी निवासी संजीत कुमार सिंह और यूपी के गाजीपुर निवासी प्रदीप कुमार यादव शामिल है। हेरोइन नेपाल,बांलादेश और म्यांमार से होकर भारत लाई जाती थी।
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापर, छापा
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापर का खेल चल रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो ने सोमवार को छापा मारा तो खलबली मच गई। चार स्पा सेंटरो में छापा मरकर 19 युवतिया और छह युवक दबोचे है। इनमे से सोमवार को सीओ सदर विकास जैसवाल ने इन पर छापे के लिए तीन टाइम बनाई। टीमों ने शाम पांच बजे रेबल आयुर्वेदिक लेडीज पार्लर,रिलेक्स आयुर्वेदिक बॉडी स्पा के साथ-साथ फ्रीडम आयुर्वेदिक बॉडी स्पा के दो सेंटर पर एक साथ छपा मारा। पुलिस को स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामान मिला। पुलिस चारो स्पा सेंटर से 19 युवतियों और छह युवको को गिरफ्तार कर ले आई। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि ताजगंज ठाणे में सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुक़दमा लिखा गया है। पुलिस द्वारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई 19 युवतियों में से एक ताजनगरी निवासी अफरोज फ्रीडम स्पा सेंटर की संचालन सचिन और रिलेक्स स्पा सेंटर सञ्चालन वीरेंद्र प्रताप सिंह फरार है। इन्हे मुकदमे में नामजद करके पुलिस तलाश में लगी है।
मंत्री जय प्रताप सिंह को किया सम्मानित
नोएडा। सेक्टर-50 में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को फोनरवा व आरडब्ल्यूए पदाधिकारीयो ने स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को फूलमाला और शॉल पहना कर सम्मानित किया। इसके साथ ही फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री की समस्याओ से अवगत करवाया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शीघ्र ही समस्याओ का निराकरण करने के लिए आश्वस्त किया गया कार्यक्रम में प्रवीण भारद्वाज, विमल शर्मा,राजेंद्र शर्मा,रविकांत मिश्रा,अमरनाथ धवन,त्रिलोक शर्मा,संजीव मादरा आदि मौजूद रहे।
दौड़ लगाने वाले दरोगा को निलंबित किया गया
इटावा। इटावा में शुक्रवार बीहड़ में किये गए तबादले से नाराज होकर 50 किलोमीटर दौड़ लगाने वाले दरोगा को एसएसपी संतोष कमर मोश्र ने निलंबित कर दिया। शनिवार रत हुई यह कार्रवाई अनुशासन हीनता पर की गई है।
घर का ताला तोड़कर 90 हजार रूपये चोरी हुए
दनकौर। समसपुर गांव में शनिवार रात एक घर का ताला तोड़कर चोरो ने 90 हजार रूपये चुरा लिया। पीड़ित संदीप नागर ने बताया कि शनिवार की माँ घर में सोई हुई थी। उसी दौरान चोर पास के ही दूसरे कमरे का टाला तोड़कर उसके अंदर संदूक में रखे करीब 90 हजार रुपये को चुरा कर ले गया। पुलिस का कहता है कि मामले में जांच की जा रही है।
रोडरेज में दो पक्ष भिड़े
परसौल गांव के नजदीक रविवार को रोडरेज में दो पक्षों में जमकर लात-घुसे चले। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने बताया कि परसौल निवासी नरेंद्र व जगपाल ट्रैक्टर लेकर गांव से दनकौर को आ रहे थे।
आरक्षण के खिलाफ संघर्ष समिति का गठन
दादरी। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव के पास एक निजी कालेज में बैठक का आयोजक किया गया। बैठक का आयोजक किया गया कि सवर्ण समाज के साथ मिलकर ब्राह्मण समाज संघर्ष समिति का गठन करेगा।
1309 बिजली कनेक्शन काटे
नोएडा। बिजली विभाग ने रविवार को 1309 उपभोक्ताओ पर विभाग का सवा दो करोड़ रूपये का बिल बकाया हैं,जबकि अभियान के दौरान 677 उपभोक्ताओ ने पौने दो करोड़ रूपये का बिल भी जमा करदिया।
वही सबसे कम 39 बकायेदारों के खिलाफ ग्रेनो अधिशासी अभियंता के क्षेत्र में और सबसे ज्यादा अधिशासी अभियंता तृतीय के क्षेत्र में 666 बकायदारों के खिलाफ करवाई हुई।
मंगलवार, 19 नवंबर 2019
शिवाजी महाराज सबके: शिवसेना
मुंबई। शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधते हुए रविवार को छत्रपति शिवाजी 'किसी एक जाती या दल तक सिमित नहीं है, बल्कि वह महाराष्ट्र के 11 करोड़ लोगो के हैं। शिवसेना संसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना में शिवाजी पर केंद्रित चुनाव प्रचार मुहीम के लिए भाजपा को आड़े हाथ लिया।
मंत्री का फोन रिकॉर्ड करने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्यवाही
लखनऊ। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्वाति सिंह की फ़ोन पर बात को पुलिस अधिकारी द्वारा टेप कर उसे वायरल किये जाने के खिलाफ जनप्रतिनिधियों में नाराजगी के स्वर उभरने लगे है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य मंत्री को पत्र भेजकर पुलिस अधिकारी को निलंबित करने की मांग की हैं।
आगरा का नाम बदलने की तैयारी
आगरा। मुलायम, फ़ैजाबाद और इलाबाद के बाद अब आगरा का नाम बदले जाने की तैयारी हो रही है। प्रशासन ने इस मामले में डॉक्टर भीमराव अम्बेटकर विश्वविद्यालय से इस संदर्भ में भेजे गए प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे है। पूछा है कि आगरा का नाम अग्रवन क्यों न किया जाये ? साक्ष्यों पर इतिहास विभाग मंथन के रहा है।
सेल को दूसरी तिमाही में 342. 84 करोड़ रूपए का घाटा
नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) को चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के दौरान 342.84 करोड़ रूपए घटा हुआ हैं। हालांकि सेल ने वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही का सर्वाधिक हॉट मेटल और क्रूड स्टील का उत्पादन दर्ज किया है।
सेल के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही घरेलु और वैश्विक दोनों से जुड़ अनेक कारको से प्रभावित रही।
ओएनजीसी को 6263 करोड़ रूपए का शुद्ध मुनाफा
नई दिल्ली। ओएनजीसी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 6263 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ हुआ है। यह पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितम्बर की दूसरी तिमाही की तुलना में 24.2 फीसदी काम रहा हैं। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी को 24,493 करोड़ रूपए का राजस्व हासिल हुआ है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में ओएनजीसी ने 5.842 एमएमटी कच्चे तेल का उत्पादन किया है। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी 6.265 बीसीएम प्राकृतिक गैस का उत्पादन करने में भी सफलता हासिल कि हैं।
दूसरी तिमाही में एनएचपीसी शुद्ध लाभ
नई दिल्ली। एनएचपीसी ने वर्तमान वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 1339.46 करोड़ रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1218.51 करोड़ रूपए की तुलना में 9.93 फीसदी हैं।
छमाही के लिए कर पश्चात लाभ 1956.60 करोड़ रूपए प्राप्त किया गया। पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में कर पश्चात लाभ 1956.08 करोड़ रूपए था। चालू वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही के लिए बिक्री 2605.43 करोड़ रूपए रही।
दो बकायेदार के खिलाफ आरसी जारी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को कमर्शियल श्रेणी के दो बकाएदारो के खिलाफ आरसी रिकवरी सेर्टिफिकेट जारी की है। दोनों पर प्राधिकरण का कुल 26.05 करोड़ रूपए बकाया है। प्राधिकरण के सीईओ ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियो को सुचना प्रोधोगिक व संस्थागत श्रेणी के बकाएदार आवंटियों के खिलाफ आरसी व आवंटन निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आम्रपाली बिल्डर मामले में 37 सौ करोड़ रूपए का झटका लगने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बकाएदार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा हैं।
पाक में डेंगू से 49 हजार से ज्यादा बीमार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान डेंगू की चपेट में है। देश में अब तक 49 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके है। इनमे 79 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। अकेले राजधानी इस्लामाबाद में 13 हजार से ज्यादा डेंगू के मामले सामने आये हैं।
जाती प्रमाणपत्र फर्जी तो नौकरी जाएगी
प्रयागराज। इलाहबाद हाई कोर्ट ने एक आदेश में कहा समक्ष अधिकारी यदि जाती प्रमाण पत्र को फर्जी घोषित कर देती है तो उसके अधारा पर प्राप्त नियुक्ति शून्य हो जाएगी। इसके लिए विभाजित जांच याचिका को ख़ारिज करते हुए दिया गया।
नोएडा मेट्रो के यात्रियों के लिए केवाईसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई
नॉएडा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (Noida Metro Rail Corporation) के स्मार्ट कार्ड के लिए उपभोक्ताओं अब स्टेशनों पर केवाईसी के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। केवाईसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। इसके अलावा वेबसाइट में कई और सुधार व सरकारी कार्यालय लिंक किए गए हैं। जिससे एक वेबसाइट पर जाकर कई जानकारी ली जा सकेंगी। इसके अलावा एनएमआरसी की फ्यूचर प्लानिंग, स्टेशन पार्किंग, साइकिल राइ¨डग, स्टेशनों के बीच का किराया, बसों की टाइमिंग व बस स्टाप को शामिल किया गया है।
एनएमआरसी ने अपनी सुविधाओं में इजाफा किया है। इसके तहत अब घर बैठे ही स्मार्ट कार्ड के लिए केवाईसी कराई जा सकेगी। पहले सवारियों को इसके लिए स्टेशनों पर लाइन में लगना पड़ता था। लाइन में खड़े होकर अपना आधार नंबर व अन्य गोपनीय नंबर बताने में लोगों को डर रहता था। इसी को देखते हुए केवाईसी के लिए एनएमआरसी ने इसे एसबीआई के साथ सीधे लिंक कर दिया है।
प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है
वायु प्रदूषण पर देश की शीर्ष कोर्ट के साथ एनजीटी और शासन-प्रशासन की सख्ती के बावजूद पराली जलाने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही हैैं। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पराली जलाने के आरोपित किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश भर में सोमवार को किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 178 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि 189 के नोटिस देकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हरदोई में प्राविधिक सहायक के साथ चार लेखपाल, मथुरा में दो तथा बुलंदशहर में एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। पीलीभीत में दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा दर्जनों किसानों, भवन निर्माण करने वालों और फैक्ट्री संचालक पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
हत्यारोपित साथियों संग मीट खा रहे थे सिपाही
गोरखपुर। हरदोई जेल से देवरिया पेशी पर आया बदमाश कामेश्वर सिंह सोमवार की दोपहर में स्टेशन रोड के होटल में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया। पेशी पर लेकर आए सिपाही बगल के कमरे में बदमाश के दोस्तों संग मीट खा रहे थे। सभी को हिरासत में लेकर कैंट पुलिस ने पूछताछ की। देर शाम सिपाहियों के साथ बदमाश को हरदोई भेज दिया गया।
प्रतिबंधित पशु काटने के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़
नोएडा। प्रतिबंधित पशु काटने के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में फायरिग कर फरार होने वाले दो तस्करों को तीसरे दिन भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने इनके बाटला हाउस एरिया वाले ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन कुछ जानकारी नही मिल सकी है। अमरोहा स्थित इनके ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश देने की तैयारी में है। क्षेत्राधिकारी प्रथम श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मौके से फरार होने वाले दोनों तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। बाटला हाउस एरिया में छापेमारी हुई है लेकिन आरोपित पकड़े नहीं जा सके हैं। मालूम हो कि 14 नवंबर को तड़के करीब पौने चार बजे बॉटेनिकल गार्डन के पास कब्रिस्तान के पीछे खाली पड़े प्लॉट पर प्रतिबंधित पशु काट रहे तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्करों ने फायरिग कर दी। पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायरिग में दो तस्करों के पैर में गोली लगी है व वह पकड़े गए, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नाजिम अहमद निवासी गली नंबर पांच बाटला हाउस जामिया नगर दिल्ली व फरमान निवासी उझारी अमरोहा के रूप में हुई। इनके पास से दो तमंचा, चार जिदा कारतूस, दो खोखा कारतूस के अलावा ऑटो, पशु काटने के उपकरण बरामद हुआ था। मौके से एक मृत कटा हुआ प्रतिबंधित पशु पड़ा मिला था। इस दौरान मौके से मूलरूप से अमरोहा निवासी नौशाद व कमील फरार हो गए थे। पशु तस्करी में शामिल चारों आरोपित बाटला हाउस दिल्ली में रहते हैं। पकड़े गए तस्कर फरमान पर पहले भी अमरोहा में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज है। इसके बाद से ही पुलिस फरार दोनों आरोपितों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
फीस वृद्धि के विरोध में चलता रहेगा आंदोलन
नई दिल्ली। फीस वृद्धि मुद्दे के विरोध में जेएनयू के छात्र-छात्राएं मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली की सड़कों पर उतर सकते हैं। सोमवार देर रात छात्र वापस जेएनयू लौट आए थे, लेकिन मंगलवार फिर उनका विचार सडकों पर उतरने का है और फिर संसद जाने का है। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली की सड़कें जाम हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि प्रदर्शन आगे भी जारी रह सकता है। इसकी रणनीति छात्र मंगलवार को तय करेंगे।
नोएडा में संचालित 606 प्लेटफार्म होंगे निरस्त
नोएडा। शहर में संचालित 606 प्लेटफार्म के निरस्तीकरण की कार्रवाई प्राधिकरण ने भी शुरू कर दी है। प्राधिकरण का सभी प्लेटफार्म पर 124 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे आवंटियों ने जमा नहीं कराया है। ऐसे में वसूली की कार्रवाई के लिए प्लेटफार्म का भौतिक परीक्षण कराया जा चुका है।
छोटे दुकानदार कारोबार कर सकें, इसलिए नोएडा प्राधिकरण ने प्लेटफार्म योजना निकाली थी। ड्रा के जरिये आवंटन किया गया था।आवंटियों ने आवंटन राशि जमा की इसके बाद किस्तें व किराया जमा नहीं किया। ऐसे में इन पर 124 करोड़ रुपये का बकाया हो गया। प्राधिकरण ने बकायेदार आवंटियों को नोटिस जारी कर बकाया जमा करने के निर्देश दिए, लेकिन फिर भी राशि जमा नहीं हुई। ऐसे में प्राधिकरण को हाल ही में 100 प्लेटफार्म का आवंटन निरस्त भी करना पड़ा, लेकिन अब प्राधिकरण ने जब मामले की जांच कराई तो पता चला कि 606 प्लेटफार्म का आवंटन किया गया है, लेकिन सभी पर बकाया है। भौतिक परीक्षण के बाद 90 फीसद प्लेटफार्म अलाटमेंट के बाद खाली पड़े है। प्राधिकरण ने सभी प्लेटफार्म का आवंटन निरस्त करने और बकाया वसूलने के लिए आवंटियों को आरसी जारी करने का निर्णय लिया है।
सोमवार, 18 नवंबर 2019
तेज हवाएं ताजनगरी के लिए राहत लेकर आईं
आगरा। तेज हवाएं ताजनगरी के लिए राहत लेकर आईं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 73 दर्ज किया गया। सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार यह संतोषजनक स्थिति है। दीपावली के दिन (27 अक्टूबर) से भी वायु गुणवत्ता रविवार को बेहतर रही।
ताजनगरी में दीपावली के बाद वायु प्रदूषण बढ़ गया था। अधिकांश दिनों में यह खराब स्थिति में ही रहा। शनिवार रात से तेज हवाएं चलने से रविवार को आगरा में वायु गुणवत्ता अच्छी रही। हवा के साथ धूल कण बहकर आगे चले गए। सुबह से धूप निकली और आसमान साफ रहा। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एक्यूआइ संतोषजनक स्थिति में 73 दर्ज किया गया। यहां अति सूक्ष्म कण (पीएम2.5) की मात्रा बढ़ी हुई रही। सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार एक्यूआइ 0-50 तक रहने पर वायु गुणवत्ता अच्छी और 51-100 तक रहने पर संतोषजनक रहता है। यह दीपावली के दिन से भी बेहतर स्थिति है। दीपावली के दिन एक्यूआइ 100 दर्ज किया गया था।
बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसे में दस की मौत
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में डूंगरगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20-25 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा दिया गया है, पुलिस बस व ट्रक को हाइवे से हटाने का काम करवा रही है जिससे यातायात के लिए मार्ग बाधित न हो।
शनिवार, 16 नवंबर 2019
खुले में निर्माण सामग्री रखने वालो पर जुर्माना
नोएडा। प्राधिकरण ने बिधवार को अलग-अलग कंपनियों-लोगो पर खुले में निर्माण सामग्री रखने पर 4 लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। सभी वर्क सर्कल की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र निर्माण कार्य करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की।
खुले में निर्माण सामग्री मिलने पर टीमों ने निर्माण कार्य करा रही कंपनी व्यक्तिगत लोगो पर 4 लाख 80 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। इस बारे में नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक के के अग्रवाल ने बताया कि ईपीसीए के आदेश के तहत सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है। सेक्टर-65,57 और 2 के छह स्थानों पर प्रदुषण बोर्ड ने डेढ़ लाख का जुर्माना ठोका है।
इन स्थान पर निर्माण सामग्री खुले में राखी थी। पांच लोगो पर 20-20 हजार और एक व्यक्ति पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया। सात दिनों के अंदर जुर्माना देना होगा। वही,अभियान के दौरान प्लॉट नंबर 16 और प्लॉट नंबर-32 इकोटेक 6 में निर्माण कार्य होता हुआ पाया गया। दोनों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया।
चिदंबरम की हिरासत 27 नवम्बर तक बढ़ी
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर आईएनएक्स मिडिया धन शोधन मामले में बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को मिडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तिहाड़ जेल से अदालत पेश किया गया। जहा से अदालत ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत अवधि 27 नवम्बर तक बढ़ा दी है।
राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायधीश अजय कुमार कुहर की अदालत ने यह आदेश पारित किया। जिला अदालतो में वकीलो की हड़ताल के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत में पेश किया गया। ईडी ने चिदंबरम को 21 अगस्त को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था।
जुआ खेल रहे सात लोग गिरफ्तार
नोएडा। पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-73 सर्फाबाद गांव से सात लोगो को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों से 56 हजार रूपए बरामद किये है। आरोपिओ की पहचान सुभाष, रामविलास,सत्यवीर, मनीष, सुन्दर, सुनील और शिशुपाल के रूप में हुई है।
19 बाल श्रमिक कराये मुक्त
नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस,एएचटीयू, लेबर इंफोमर्स, मशीन मुक्ति फाउंडेशन और चाइल्ड लेबर रेस्क्यू टीम मामूरा क्षेत्र में बुधवार को सयुक्त अभियान चलाकर 19 बाल श्रमिक को मुक्त कराया। इनकी उम्र 14-18 वर्ष के बिच की है। टीम ने बच्चो के मेडिकल जांच करने के बाद बाल कल्याण समिति में भेज दिया।
दो लोग गिरफ्तार फैक्टरी सील
ग्रेटर नोएडा। प्रशासन की टीम ने बुधबार को इकोटेक सेक्टर के प्लॉट नंबर 27 पर फैक्टरी में अवैध निर्माण होता पाया गया। निर्माण कार्य की एनओसी प्रदुषण विभाग से प्राप्त नहीं की गई थी। टीम ने फैक्टरी को सील कर दिया है। यहाँ से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं।
उपजिलाधिकारी सदर प्रसून द्धिवेदी ने बताया कि यह अभियान उनके क्षेत्र में आगे भी जारी रहेगा। यदि कही पर वायु प्रदुषण करने के संबंध में किसी प्रकार का निर्माण पाया जायेगा तो इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान 24 घंटे पुलिस रिमांड पर
गाजियाबाद। 70 लाख रूपए के गबन के आरोप लिंक रोड की तत्कालीन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान को पुलिस रिमांड मंजूर कर ली गई हैं। अब उन्हें शनिवार को मेडिकल की औपचारिकता के बाद गाजियाबाद लाया जा सकता हैं। 52 दिनों की जद्दोजहद के बाद गाजियाबाद पुलिस को रिमांड मिली हैं।
मामले की जांच कर रहे डिप्टी एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने 24 घंटे की पीसीआर मंजूर कर ली हैं। शनिवार को लक्ष्मी की मेडिकल जांच के बाद उसे गाजियाबाद लाया जायेगा। जहा पूछताछ कर उससे गबन की गई रकम बरामद करने की कोशिश की जाएगी। डिप्टी एसपी ने बताया कि उन्होंने पहले लक्ष्मी चौहान को ही पीसीआर पर लेने की अर्जी कोर्ट में डाली थी।
लक्ष्मी के बाद दो अन्य आरोपियों सिपाही धीरज भारद्वाज और बच्चू सिंह के जेल में बयान दर्ज किया जायेंगे। इसके बाद जरुरी हुआ तो उन्हें भी पूछताछ के लिए पीसीआर पर लाया जायेगा। इस मामले के चार आरोपी फरार हैं।
35 हजार पुराने वाहनों के पंजीयन होंगे निरस्त
नोएडा। परिवहन विभाग की ओर से इस महीने के अंत तक 35 हजार के करीब पुराने डीजल व पेट्रोल के वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जायेगा। अब तक करीब 10,542 वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। परिवहन विभाग को जिले के करीब 50 हजार वाहनों का पंजीयन निरस्त करना है।
तीन मोबाइल लुटेरे पुलिस ने पकड़े
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लुटेरे वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट गए चार मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया हैं। पकड़े गए लुटेरे के खिलाफ कोतवाली में पांच मुकदमा दर्ज हैं।
एसपी देहात ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की सुबह दुर्गा गोल चक्कर के पास तीन शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया हौं। उनकी पहचान साहिल उर्फ़ बेबे निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर व शाहनवाज निवासी अजनारा जिला मेरठ के रूप में हुई हैं।
एयरपोर्ट पर तीन किलो सोना पकड़ा
नई दिल्ली। आइजीआइ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तस्करी के सोने के साथ छह भारतीय तस्करो को धर-दबोचा है। सभी दुबई से टर्मिनल 3 पर आये थे और उनके पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ हैं। जिसकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख 46 हजार रूपए आंकी गई हैं।
कोर्ट से आरोपित को गिरफ्तार करने में दारोगा की पिटाई
चंदौली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रीट की अदालत में शुक्रवार दोपहर आत्मसमर्पण करने पहुंचे आरोपित को कोर्ट रूम से गिरफ्तार करने के प्रयास से नाराज अधिवक्ताओं ने दारोगा की जानकर पिटाई कर दी। सीजेएम ने एसपी से बात कर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
उपराज्यपाल के दो सलाहकार नियुक्त
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार के तौर पर सेवानिवृत आईपीएस फारुख खान को नियुक्त किया हैं। दोनों अधिकारी जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्व राज्यपाल मलिक के सलाहकार भी रहे हैं।
इंस्पेक्टर पर 25 हजार का इनाम
साहीबाबाद। जुअरोयो को बिना कार्रवाई के छोड़ने और उनसे बरामद करीब 12.20 लाख रूपए हड़पने के मामले में आरोपित इंदिरापुरम थाने के पूर्व प्रभारी निरिक्षक दीपक शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार और सचिन पर 25-25 हजार रूपए के इनाम घोषित हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने तीनो आरोपितों पर इनाम घोषित किया हैं।
ग्रैंड इन होटल वैशाली में 13 जुआरियो को छोड़ने और उनसे बरामद 12.20 लाख रूपए के गबन के आरोपित दीपक शर्मा, संदीप कुमार व सचिन के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लोक सेवक द्वारा गबन करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराइ।
बदसलूकी में नपे अमेठी के डीएम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को दुर्व्यवहार के कारन हटा दिया हैं। शर्मा का अमेठी में एक हत्या के बाद मृतक के चचेरे भाई पीसीएस अधिकारी को धकियाते हुए विडिओ वायरल हो गया था।
फेडरेशन ने नोएडा- गाजियाबाद में भी ऑड-इवन लागू करने की मांग की
नोएडा। शहर में दमघोट प्रदुषण को देखते हुए फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिला अधिकारी को पत्र लिखकर नोएडा व गाजियाबाद में भी दिल्ली के दर्जे पर ऑड-इवन व्यवस्था लागू करने की मांग की हैं। फेडरेशन के महासचिव तरुण अनेजा व सचिव आर.के.जिंदल ने कहा कि इससे न केवल नोएडा बल्कि दिल्ली के प्रदुषण में भी कमी आएगी व ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधर जाएगी।
अवैध बोरिंग पर कड़ी नाराजगी जताई
नई दिल्ली। राजधानी में अवैध बोरिंग के जरिए बड़े पैमाने पर हो रहे भूजल दोहन किए जाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को काफी नाराजगी जाहिर की हैं। ट्रिब्यूनल ने इसे गंभीरता से लेते हुए दिल्ली प्रदुषण नियंत्रण समिति को संबंधित अधिकारीयो के साथ मिलकर समुचित कार्रवाई करने का आदेश दिया हैं।
दुकानदारों पर 20 हजार जुर्माना
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने गन्दगी फ़ैलाने व प्लास्टिक का प्रयोग करने पर दो दुकानदारों पर 10-10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं। सेक्टर-27 विनायक अस्पताल प्रबंधक को उनके सामने खड़े पुराने वाहन व एंबुलेंस हटाने के लिए एक सप्ताह दिया हैं।
संगरूर में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली बर्बरता हुई
संगरूर। पंजाब के संगरूर में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली बर्बरता हुई। चार लोगों ने उस पर इस कदर जुल्म ढाया कि उसको अपनी दोनों टांगें गंवानी पड़ी। गांव चंगालीवाला में अनुसूचित जाति परिवार से संबंधित इस युवक को पिलर से बांधकर पीटा गया और उसके साथ शर्मनाक अमानवीय व्यवहार किया गया। हालत बिगड़ने पर युवक को चंडीगढ़ पीजीआइ ले जाया गया। उसकी वहां बड़ी मुश्किल से जान बची, लेकिन डॉक्टरों को उसकी दोनों टांगें काटनी पड़ी। पीजीआइ में ऑपरेशन के बाद उसकी दोनों टांगे काट दी गई।
डॉक्टरों के अनुसार मांस को किसी नुकीली चीज व प्लास से नोचने के कारण टांगों में इंफेक्शन काफी हो गया था। उसी कारण टांगों को काटना जरूरी था। एक टांग को जांघ व दूसरी को नीचे से काटा गया है। पीडि़त की हालत अभी खतरे से बाहर है। उधर, मामले के तूल पकडऩे के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना 7 नवंबर की है और पुलिस ने अब कार्रवाई की है। ।
बता दें कि 7 नवंवर को कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के कारण 37 साल के जगमेल सिंह को पकड़ लिया था और उठाकर एक मकान में ले गए। वहां उन लोगों ने युवक को एक पिलर से बांध दिया और तीन घंटे तक रॉड व लाठियों से बुरी तरह पीटते रहे। इस दौरान उन्होंने युवक पर अमानवीयता और पानी मांगने पर उसे मूत्र पिलाया। इन लोगों ने दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघ दी और उसकी जांघों से मांस भी नोचा। करीब तीन घंटे बाद वहां उसका दोस्त लाडी दूसरे लोगों को लेकर आया और उसे छुड़वाया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। बाद में हालत बिगड़ने पर पत्नी ने उसे संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उसे पटियाला और फिर चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया है।
प्रदूषण से निपटने की कवायद राज्यसभा परिसर में
नई दिल्ली। राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा ने शुक्रवार को संसद परिसर में सदस्यों को आने जाने के लिए ई-वाहन परिवहन सुविधा की दो इकाइयों को हरी झंडी दिखाई। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इसके बाद ई-वाहनों का निरीक्षण किया। बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रमोशन के लिए केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप इन्हें रखा गया है।
वर्मा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या और दुनिया में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो जाता है कि स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सचिवालय ने अपने बेड़े में दो इलेक्ट्रिक वाहनों को जोड़कर इस दिशा में एक कदम उठाया है और प्रदूषण के खतरे से निपटने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में अपना योगदान दिया है।
एक बयान में सचिवालय ने बताया कि एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL), भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसे इस संबंध में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ये वाहन संसद सदस्यों को संसद परिसर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करेंगे।
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019
कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
कानपुर। त्तर प्रदेश सरकार पूरब के मैनचेस्टर के नाम से विख्यात कानपुर के औद्योगिक नाम को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हरदीप सिंह पुरी के साथ कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
हनीप्रीत और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम केे बीच दूरी
यह कयासबाजी तेज हो गई है कि क्या हनीप्रीत और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम केे बीच दूरी आ गई है। साध्वी दुष्कर्म और पत्रकार हत्याकांड मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत से मिलने अब तक उसकी करीबी रही हनीप्रीत नहीं पहुंची है। हनीप्रीत के अंबाला जेल से जमानत पर रिहाई के बाद समझा जा रहा था कि वह जल्द ही ही गुरमीत से सुनारिया जेल में मिलेगी। वीरवार को गुरमीत से उसके बेटे और दो बेटियों ने जेल में मुलाकात की। हनीप्रीत के भी पहुंचने की उम्मीद थी और इसके कारण जेल के आसपास सुरक्षा के अतिरक्त इंतजाम भी किए गए थे, लेकिन वह नहीं आई।
बता दें कि हनीप्रीत 6 नवंबर को पंचकूला की अदालत से जमानत मिलने के बाद अंबाला सेंट्रल जेल से बाहर आई थी। जेल से रिहा होने के बाद वह सिरसा के डेरा सच्चा सौदा पहुंची थी। तभी से वह डेरा सच्चा सौदा में ही है। इसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि वह सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम से मिलने पहुंचेगी, लेकिन वह अब तक यहां पहुंची है। इससे गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत की 'दूरी' को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि हनीप्रीत और गुरमीत के परिवार के बीच मतभेद है।
प्रदूषण के मुद्दे पर अहम बैठक में 30 अफसरों को पहुंचना था, आए सिर्फ 4
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, अधिकारी हैं कि लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को होने वाली पार्लिटामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑफ अर्बन डेवलपमेंट की बैठक में 30 अधिकारियों में से सिर्फ 4 ही पहुंचे। इसके चलते बैठक रद हो गई।
इस बीच जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषण शहर बन गया है तो इससे सटे शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद का हाल भी बदहाल है।
उन्नाव में गंगाघाट में टूटी पटरी से निकली कई ट्रेनें
उन्नाव। ठंड शुरू होते ही पटरियों के टूटने का सिलसिला शुरू हा गया है। उन्नाव में शुक्रवार को गंगापुल रेलवे क्रॉसिंग के डाउन ट्रैक पर टूटी पटरी से कई ट्रेनें निकल गई। इसके बाद खलबली मच गई। फिलहाल पटरी को दुरुस्त करने का काम चलने के कारण ट्रेन का संचालन रुका है।
उन्नाव में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी के निकलने के बाद टूटी पटरी को देखा गया। पटरी टूटने से स्टेशन अधीक्षक कक्ष में लगा ट्रेनों के संचालन का सिस्टम पैनल पर सिग्नल रेड हो गया। हालांकि स्टेशन अधीक्षक को जानकारी पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन से हुई, उसके बाद कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई।
स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल से पटरी टूटने की जानकारी मिलते ही ट्रैकमैन की टीम लेकर मौके पर पहुंचे रेल पथ के जेई गौरव श्रीवास्तव ने पटरी की मरम्मत शुरू कर दी। पटरी पर 10 एमएम का फ्रैकचर देख फिश प्लेट बांधकर साढ़े 8 बजे ट्रैक को दुरुस्त कर दिया।
शातिर दुल्हनें जेवरात,नगदी लेकर हुई फरार
जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में दो शातिर दुल्हनें ससुराल वालों को बेहोश कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और अन्य सामान को लेकर रफूचक्कर गायब हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, राजस्तान में भरतपुर के हथैनी गांव निवासी रामकिशन ने अपने दो पुत्र भूरा और नाहर सिंह की शादी सगी बहन सीमा और शिवानी के साथ गत आठ नवंबर को कराई थी। दोनों बहनों के साथ शादी संपन्न होने के बाद वर-वधुओं को घर में लाया गया। बुधवार शाम को भी शादी का जश्न मनाया गया और पहली बार दोनों ही दुल्हनों से घर का खाना तैयार कराया गया। देर रात तक जश्न चलता रहा और फिर दुल्हनों ने घर के सभी लोगों को खाना परोस दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद सभी सोने के लिए अपने अपने कमरों में चले गए।
इसी बीच, दोनों दुल्हनों ने लाखों रुपये के जेवरात, करीब दो लाख रुपये की नगदी और अन्य सामान समेट कर फरार हो गईं। सुबह जब शादी वाले घर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। पड़ोसियों ने घर पर जाकर देखा तो सब गहरी नींद में सोए हुए थे, जिन्हें जगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं जागे तो गांव के अन्य लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और बेहोशी की हालत में सभी को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। अभी तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा हुई और जहरीली
लखनऊ। जैसे-जैसे गुलाबी ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में हवा जहरीली होती जा रही है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में हवा पहले से और प्रदूषित हो गई है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ का ही एयर क्वालिटी इंडैक्स (एक्यूआइ) 329 पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से सटे यूपी के प्रमुख शहरों का तो और भी बुरा हाल है। यहां एक्यूआइ 400 से ऊपर है।
मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, बागपत आदि शहरों में हवा तेजी से प्रदूषित हो रही है। इन शहरों में सांस लेना दूभर हो गया है। जब भी एक्यूआइ 150 से ऊपर पहुंचता है तो वह मनुष्यों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इस समय सभी प्रमुख शहरों का एक्यूआइ 300 से ऊपर है।
वाघा से वीरवार को भारत लौट रहे दो श्रद्धालुओं से करीब 550 ग्राम अफीम बरामद
अमृतसर। पाकिस्तान से वाघा-अटारी सीमा रास्ते से वीरवार को भारत लौट रहे दो श्रद्धालुओं से करीब 550 ग्राम अफीम बरामद हुई है। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के अधिकारियों ने दोनों श्रद्धालुओं को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारियों ने अफीम कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ शुरूकर दी है।
बलदेव सिंह विर्क निवासी जुरार खेड़ा जिला फाजिल्का व इसी गांव का करनैल सिंह फिरोजपुर के मरदाना इंटरनेशनल कीर्तन दरबार सोसायटी के जरिये वीजे पर नवंबर के पहले सप्ताह में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए थे। यह दोनों करतारपुर समेत अन्य गुरुधामों के दर्शनों के बाद वीरवार दोपहर को अटारी सीमा के रास्ते भारत लौटे थे। बीएसएफ अधिकारियों ने सामान की चेकिंग में करीब 500 ग्राम अफीम पाई, तो दोनों आरोपितों को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया।
उधर, कस्टम अधिकारियों ने चेकिंग एरिया में बलदेव सिंह और जरनैल सिंह को हिरासत में लेकर उनके सामान से मिली अफीम को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि पाकिस्तान में उनके जान-पहचान के लोगों ने उन्हें यह अफीम तोहफे में दी है, इसलिए वे इसे अपने साथ भारत ले आए। समाचार लिखे जाने तक दोनों से पूछताछ जारी थी। कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने अफीम मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ जारी है और आरोपितों के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
संसदीय समिति आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हालात की समीक्षा करेगी
संसदीय समिति अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद 5 अगस्त से जम्मू और कश्मीर में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या का विवरण मांगेगी। एक संसदीय कमिटी आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 5 अगस्त से जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के हालात की समीक्षा करेगी।
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की स्थिति पर चर्चा के लिए संसद भवन में आज सुबह करीब 11.30 बजे कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश होंगे।
हिन्दुत्व और सत्ता के बंटवारे के स्वरूप पर अभी रस्साकशी जारी है कांग्रेस की शिवसेना के साथ
शिवसेना के साथ सत्ता की गाड़ी में सवार होने से पहले कांग्रेस उसके कट्टर हिन्दुत्व से किनारे करने का ठोस भरोसा चाहती है। विचारधारा पर शिवसेना से इस दूरी को पाटने के लिए ही कांग्रेस-एनसीपी साझा न्यूनतम कार्यक्रम में इसकी प्रतिबद्धता के लिए उद्धव ठाकरे पर दबाव डाल रहे हैं।
कांग्रेस-एनसीपी की शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने पर बनी सैद्धांतिक सहमति के बाद भी हिन्दुत्व और सत्ता के बंटवारे के स्वरूप पर अभी रस्साकशी जारी है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि सोनिया गांधी और शरद पवार की अगले हफ्ते होने वाली प्रस्तावित बैठक के बाद ही महाराष्ट्र में सरकार बनाने की अंतिम तस्वीर साफ होगी।
महाराष्ट्र में एनसीपी और शिवसेना के साथ सरकार गठन की राजनीतिक चर्चाओं में शामिल कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों ने कहा कि सोनिया और पवार की सोमवार को इस मुद्दे पर मुलाकात की संभावना है। सत्ता के स्वरूप को लेकर कांग्रेस-एनसीपी की समन्वय समिति की शिवसेना नेतृत्व से चल रही बातचीत तब तक पूरी हो जाएगी। इस लिहाज से सोनिया और पवार की यह बैठक अहम होगी क्योंकि सरकार गठन की अंतिम पेंच इन दोनों नेताओं की चर्चा के बाद ही खुलेगी। मुख्यमंत्री पद, सरकार में हिस्सेदारी के स्वरूप सभी मसलों पर कांग्रेस-एनसीपी का एकमत रुख दोनों तय करेंगे।
गुरुवार, 14 नवंबर 2019
बसपा :निष्कासन के विरोध में इस्तीफे का दौर
मेरठ। हाल ही बसपा हाईकमान द्वारा मेयर सुनीता वर्मा और विधायक योगेश वर्मा को बेज्जत कर निष्कासन के निर्णय के बाद विद्रोह की सी स्थिति पैदा हो गई हैं और पार्टी पार्षदों व पदाधिकारियों का विरोध स्वरुप इस्तीफे का ढेर लग गया है। और डैमेज कंट्रोल के लिए कई घनिष्ठ नेताओ को लगा दिया हैं।
अब तक मायावती के निष्कासन के निर्णय के बाद 20 पार्षदों व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए है। ऐसे भी पिछले चुनाव के बाद पार्टी की हालत पतली है और अब इस्तीफे से पार्टी की बुनयाद हिलती दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि चुनाव में सपा से गठबंधन के बाबजूद पार्टी का प्रदर्शन निराशजनक रहा। बसपा का कोर वोट बैंक भी उससे खिसक गया है ऊपर से पार्टी की मनमानी से आम कार्यकर्त्ता काफी रुष्ट है। कई पार्टी पदाधिकारियो ने तो सीधे तौर पर हाई कमान पर तानाशाही का आरोप जड़ दिया। उनका कहना है कि समर्पित कार्यकरताओ की उपेक्षा अब सहन नहीं की जाएगी, पार्टी में चंद पैसे वाले धन्नासेठ की चलती है, जिनके हाथो पार्टी गिरवी है। पार्टी में केवल एक जाट के लोगो की चलती है जिससे बाल्मीकि वर्क काफी नाराज चल रहा है। और धीरे-धीरे पार्टी को छोड़ कर जा रहे है। दूसरी जाति के कार्यकर्ता भी बसपा में अपने आप को असहज पाते है और उन्होंने पार्टी से अपने आप को अलग कर लिया है।
पहले दबी जबान से पार्टी से पार्टी प्रमुख पर उनके सलाहकारों पर आरोप लगाने वाले अब खुलकर सामने आकर बोल रहे हैं।
तभी पार्टी पुरे प्रकरण पर नजर रखते हुए डैमेज कंट्रोल के लिए MLA अतर सिंह राव को मेरठ का प्रभारी बनाकर भेजा है, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक भी की है लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली हैं।
अच्छे अधिकारियो को भी फिल्ड पोस्टिंग दी जाएगी :योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जीएसटी के जोनल एडिशनल कमिश्नरों को समझाया की व्यापारी टेक्स देने से नहीं बल्कि उत्पीड़न से डरते हैं। इसलिए वाणिज्य कर विभाग व्यापारियों का मित्र और मददगार बने, उत्पीड़न न करे। इसी मित्रभाव के प्रयोग से योगी ने अफसरों को जीएसटी की वसूली और पंजीकृत व्यपारियो की संख्या भी बढ़ाने की भी राह दिखाई।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वाणिज्य कर के जोनल एडिशनल कमिश्नरों के साथ समीक्षा बैठक में व्यापारी कल्याण बोर्ड का सहयोग लेकर जागरूकता अभियान चलने के निर्देश दिए विभागीय मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को समझाया की व्यापारियों को 10 लाख रूपए की बिमा सुरक्षा और भविष्य की पेंशन योजना के बारे में बताया जायेगा तो पंजीकरण की संख्या जरूर बढ़ेगी अधिकारियो को उन्होंने किसी भी हाल में फाइले न रोकने और फिल्ड में अच्छे अफसर तैनात करने को कहा। साथ ही मौजूदा अफसरों की नियमित निगरानी करने और असंतोषजनक काम पर उन्हें फिल्ड से वापस बुलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की ऐसा करने से पंजीकरण और राजस्व बढ़ेगा, जबकि व्यापारियों के बीच भी विभाग का अच्छा सन्देश जायेगा मुख्यमंत्री ने जिले में खुद इसकी समीक्षा करने की बात कही। उन्हीने अधिकारियो से कहा कि व्यापारी उत्पीड़न से डरते है और अपने कार्य व्यवहार से आपको यही दर ख़त्म करना हैं।
शराब माफिया से मिलीभगत, पुलिस अधिकारियो की जांच
पूर्वी दिल्ली के नन्द नगरी में शराब माफिया के साथ मिलकर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका का दिल्ली हाई कोर्ट ने निपटारा कर दिया। मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने कहा कि इस मामले में 52 पुलिस अधिकारियो के खिलाफ जांच चल रही हैं। इसमें 37 की जांच पूरी हो चुकी है और 15 मामलो में जांच जारी हैं। मुख्य पीठ ने निर्देश दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाई कि बिक्री रोकी जाये। पीठ ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले में कार्रवाही कर रही हैं तो अब इसमें आगे निगरानी की जरुरत नहीं है। इससे पहले हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि नन्द नगरी इलाके में अवैध शराब बिक्री मामले में कितने पुलिस अधिकारियो के खिलाफ शिकायत मिली है और कितने मामले में विभागीय जांच शुरू की गई है ?किस तरह के आरोप लगे है, क्या कार्रवाई की गई है और कब तक कार्रवाई पूरी हो जाएगी ? पीठ ने यह पूछा था की क्या किसी मामले में अफ़सरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की गई ? इनका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियो ने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान 43 पुलिस अधिकारियो को निलंबित रखा गया व 52 पुलिस अधिकारियो के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई। अब तक कुल 37 अधिकारियो के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और 15 मामले की जांच जारी।
मुंह में फेवीक्विक चिपकाकर मौसा ने मासूम से दुष्कर्म
रामपुर। रिश्ते को दागदार करते हुए मौसा ने पांच साल की बची को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की चीख कोई न सुन सके, इसलिए उसके होठ फेवीक्विक से चिपका दिया। आरोपित बच्ची को खेत में छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पांच साल की बेटी को उसका मौसा फुसलाकर चौकी सोदनगर के मानकपुर बजरिया गांव ले आया। शुक्रवार शाम शराबा मार्ग पर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के होठ फेवीक्विक से चिपका दिय। आरोपित भाग गया तो बच्ची सड़क पर पहुंच गई। राहगीरों ने उसे देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस बच्ची को टांडा अस्पताल ले गई। बच्ची के मुँह से फेवीक्विक हटाया उसका मुँह खुला तो घटना के बारे में बताया। माता पिता का नाम व पता बताया।
गंगाजल की आपूर्ति बहाल
नोएडा। शहर में शुक्रवार को गंगाजल पहुंच गया। शनिवार से पुरे शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे करीब एक महीने से चल रहा पानी का संकट ख़त्म हो जायेगा।
गंगाजल की सफाई के चलते 3 अक्टूबर से गंगाजल की सफाई रोक दी गई थी। शहर में 100 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होती है। 250 मिलियन लीटर प्रति दिन में 100 क्यूसेक गंगाजल बंद होते ही पानी का संकट शुरू हो गया था। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को गंगाजल नोएडा पहुंच गया है। शनिवार से पुरे शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरूकर दी जाएगी।
शीर्ष कंपनियों की पूंजी में वृद्धि
नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीपति (एस-कैप) शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में कुल मिलाकर 76,998.4 करोड़ रूपए बढ़ गया। इसमें टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस)के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई।
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज,एचयूएल,एचडीएफसी,आईटीसी,आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है जबकि एचडीएफसी बैंक,कोटेक महिंद्रा बैंक और इनफ़ोसिस का बाजार पूंजीकरण घट गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 25,403.64 करोड़ रूपए बढ़कर 7,97,400.51 करोड़ रूपए पर पहुंच गया।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...