उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकाल करने के बाद अरविंद केजरीवाल अपने आवास वापस लौटे। यहां वो कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहले से ही 'आप' के सभी विजेता विधायक पहुंचे हुए हैं।
बुधवार, 12 फ़रवरी 2020
25 विदेशी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा घाटी
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद विदेशी राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल घाटी में जमीनी हालात का जायजा लेने बुधवार को श्रीनगर पहुंचा। इसमें विभिन्न देशों के 25 राजनयिक हैं। यह दल बुधवार सुबह 11 बजे श्रीनगर पहुंचा। यहां से दल में शामिल सदस्य बारामुला जाएंगे। वहां से लौटकर श्रीनगर में सिविल सोसाइटी, कारोबारियों समेत विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात और बातचीत कर पांच अगस्त के बाद उत्पन्न स्थिति की जानकारी हासिल करेंगे।
'ठग्स ऑफ बिहार' पोस्टर पर जंग
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच जारी जुबानी जंग अब पोस्टर में तब्दील होती दिखाई दे रही है। दोनों पार्टियां पोस्टर्स की सहायता से वोटों को अपने खेमे में करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं।
गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने कानून व्यवस्था को लेकर 'लहू लुहान हुआ बिहार, शिकारी है सरकार' पोस्टर लगवाए। जिसके जवाब में आज जेडीयू समर्थकों ने लालू यादव की 'ठग्स ऑफ बिहार' नाम से पोस्टर जारी किया।
69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई आज
प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में राज्य सरकार समेत अन्य अभ्यर्थियों की विशेष अपीलों पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में फाइनल सुनवाई आज होगी।
न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल और न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की खंडपीठ के समक्ष इन अपीलों पर बीते सोमवार को भी सुनवाई जारी रही। इनमें एकल न्यायाधीश के उस फैसले व आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें भर्ती परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक सामान्य वर्ग के लिए 45 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए 40 फीसदी रखे जाने के निर्देश सरकार को दिए गए थे।
वायरल फीवर को 'कोरोना' समझकर लगा ली फांसी
हैदराबाद के चित्तूर निवासी के. बाला कृष्णाहद को वायरल फीवर हुआ तो लोगों ने उन्हें कोरोना वायरस की जांच भी कराने की सलाह दी। इसके बाद कृष्णाहद ने मोबाइल पर कोरोना वायरस के लक्षण के वीडियो देखे। कोरोना वायरस का शक होने पर कृष्णाहद अपने बीवी व बच्चों को घर में बंद कर दिया। इसके बाद वह मां की कब्र के पास पहुंचा। यहां कृष्णाहद ने कब्र के पास एक पेड़ से फांसी का फदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला। खोजते हुए परिजन जब कब्र के पास गए तो कृष्णाहद फांसी पर लटकता मिला।
केजरीवाल की जीत पर गर्व क्यों कर रहे हैं: शर्मिष्ठा
70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज कर केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल पाई। इसे लेकर कांग्रेस में अंदरुनी कलह शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर अब उनके नेता ही सवाल उठाने लगे हैं। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ही बंद करने की मांग कर दी।
मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020
एससी-एसटी एक्ट: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एफआईआर से पहले जांच जरूरी नहीं
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति/जनजाति का उत्पीड़न रोकने से जुड़े संशोधित कानून (एससी/एसटी एक्ट) की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने इसी के साथ साफ कर दिया है कि अगर मामला पहली नजर में एससी/एसटी एक्ट के तहत नहीं पाया गया तो आरोपी को अग्रिम जमानत मिल सकती है। एफआईआर रद्द भी हाे सकती है। हालांकि, एफआईआर दर्ज करने से पहले शुरुआती जांच और किसी आला पुलिस अफसर की मंजूरी जरूरी नहीं होगी।
आप हेडक्वार्टर में जश्न की तैयारियां
देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी मंगलवार 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बीच ही है। एग्जिट पोल्स की मानें तो आप को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत मिल सकता है। वहीं, भाजपा का दावा है कि उसे जीत मिलेगी। वो एग्जिट नहीं, एग्जेक्ट पोल्स के नतीजों का इंतजार कर रही है। कांग्रेस भी मैदान में है। लेकिन, उसकी ज्यादा चर्चा नहीं हो रही। आप के मुख्यालय में जश्न की तैयारियां हैं। हालांकि, बाहर मौजूद मीडिया को फिलहाल कवरेज की इजाजत नहीं है। भाजपा के दिल्ली यूनिट ऑफिस में भी जश्न की तैयारियां हैं।
एड्स पीड़ित व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान
सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के हाई स्कूल के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार युवक एड्स का मरीज था। उसके इलाज में पिता ने अपनी पूरी जमा-पूंजी खर्च कर दी। पैसे खत्म हुए तो जमीन बेचकर इलाज कराया, लेकिन स्थित में सुधार न हुआ। हालात ऐसे हो गए कि खाना जुटाने को भी पैस न बचे। अपने चलते पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर पड़ रही विपत्ति से परेशान युवक ने मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली।
मनीष सिसोदिया ने लगाई जीत की हैट्रिक
नई दिल्ली. मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कड़े मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी को हराया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शिक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया और मनीष सिसोदिया की पहचान दिल्ली में इसकी दिशा और दशा को बदलने की है। जीत के बाद सिसोदिया ने कहा, मैं फिर से पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर खुश हूं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इसी माह भारत यात्रा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसी माह भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद आ रहे हैं। विश्व समुदाय को इस मंच के जरिए भारत की समृद्ध संस्कृति अाैर सशक्त छवि से रूबरू करवाने की तैयारी है। इसी क्रम में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की अंग्रिम पंक्ति में अल्पसंख्यकों को जगह दी जाएगी। इसके लिए भारत के साथ ही अमेरिका, दुबई और अन्य देशों में बसे-रह रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को बुलाया जाएगा। इनमें अल्पसंख्यक समाज के उद्योगपति, काराेबारी भी शामिल होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति 24-25 को भारत यात्रा पर
अहमदाबाद. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद भी आएंगे। जहां मोटेरा स्टेडियम में “केम छो ट्रम्प” कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
कांग्रेस नेता शक्तिसिंह के ड्राइवर को युवक ने डंडे से मारा
अहमदाबाद. कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल के ड्राइवर भरत देसाई की एक युवक ने डंडे से पिटाई कर दी। घटना बोड़कदेव के पेट्रोेल पंप की है। जहां कार बीच में घुसा देने पर ड्राइवर द्वारा विरोध किए जाने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। ड्राइवर ने वस्त्रापुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
116 करोड़ के टेंडर घोटाले में फिर गिरफ्तार हुआ यादव सिंह
नोएडा. नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सीबीआई ने सोमवार को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। यादव सिंह को 116.39 करोड़ के टेंडर में हुए घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने बताया कि यादव सिंह के खिलाफ दो साल पहले यह मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यादव सिंह ने अपने कार्यकाल में निजी कंपनियों को गलत तरीके से टेंडर दिया था। यादव के खिलाफ सरकारी पद के दुरुपयोग, ठेकेदारों और फर्मों से रिश्वत और अपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।
राहुल पुरवार होंगे झारखंड के नए CEO
रांची. निर्वाचन आयोग ने राहुल पुरवार को झारखंड का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाने पर अपनी सहमति दे दी है। आयोग ने इससे संबंधित जानकारी मुख्य सचिव और राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे को भी दे दी है। झारखंड बिजली वितरण निगम के एमडी पद से हटाए जाने के बाद 1999 बैच के आईएएस अधिकारी पुरवार वर्तमान में पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं।
आईएएस, आईआरएस समेत 19 अफसर और इंजीनियर सस्पेंड
पटना. पटना को डुबाने के लिये दोषी पाये गए एक आईएएस, एक आईआरएस, 3 डिप्टी कलेक्टर, नगर सेवा के एक अधिकारी, 14 इंजीनियरों समेत कुल 20 अधिकारियों पर गाज गिरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने संबंधित विभागों से इन सभी को सस्पेंड करके हुए विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। वहीं, संविदा पर बहाल 7 इंजीनियरों की सेवा समाप्त करने का निर्णय किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने कहा कि आईआरएस एवं पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त अनुपम कुमार सुमन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
भाजपा पार्षद के पति पर अवैध वसूली करने का मामला दर्ज
साईबर सिटी गुरुग्राम में एक भाजपा पार्षद के पति द्वारा अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हिम्मत दिखाकर इसकी शिकायत पुलिस में दी और पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता मोहित ने बताया कि कि वार्ड नंबर 32 में कूडा उठाने का काम करता है। आरोप है कि मौजूदा भाजपा पार्षद आरती यादव के पति अनिल यादव ने उसे हर महीने के ढाई लाख रूपये देने की डिमांड की और कहा कि तभी यहां काम कर सकता है। आरोप है कि भाजपा पार्षद के पति ने जान से मारने की धमकी भी दी।
प्राॅपर्टी की खरीद फरोख्त पर 1 फीसदी सेस लगाने की तैयारी
आर्थिक संकट से गुजर रही सूबा सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए अब प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त पर 1 फीसदी सेस लगाने की तैयारी कर रही है। सरकार को इससे हर साल 1500 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इसे अगले वित्तीय वर्ष से लागू कर दिया जाएगा।
बीच सड़क पर पलटी मिनी बस, 30 से ज्यादा लोग घायल
दयपुर. जिले के भींडर क्षेत्र में मंगलवार सुबह मिनी बस स्टेरिंग फेल होने के कारण पलट गई। जिसमें 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंची। जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को भिंडर चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मिनी बस को बीच रास्ते से हटवाया।
मंत्री ने निरीक्षण के लिए कहा तो बेहोश हो गईं जेएसओ
राशन की दुकान को चेक करते हुए अचानक मंत्री प्रद्युम्न सिंह की नजर जेएसओ पूजा तोमर पर पड़ी। उन्होंने डीएसओ से पूछा कि यह कौन हैं। इस पर जेएसओ पूजा तोमर ने स्वयं का परिचय दिया। इस पर मंत्री ने पूछा कि आप शहर में पदस्थ हैं। उन्होंने जवाब दिया कि नहीं ग्रामीण में। इस पर मंत्री बोले चलो आपके क्षेत्र की भी दुकानें चेक करते हैं। इसके बाद मंत्री अफसरों को दुकानों के संबंध में निर्देश देने लगे। इधर जेएसओ पूजा तोमर बेहोश हो गई। उन्हें आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उन्होंने बाद में बताया कि धूप अधिक होने की वजह से उनका स्वास्थ्य गड़बड़ा गया था।
भवानीपुरा का नाला देख सफाई के लिए फावड़ा लेकर उतरे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
भिंड. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार को भिंड आए। वे यहां राशन की दुकानाें का निरीक्षण करने आए थे, लेकिन भवानीपुरा में गंदे नाले काे देखकर सफाई के लिए उन्होंने खुद ही फावड़ा उठा लिया। वे नाले का मलबा निकालने में जुट गए। इस बीच शहर के अन्य लोग भी कचरा गाड़ी न आने और गलियों में सफाई न होने की शिकायत लेकर पहुंच गए। इस पर मंत्री का गुस्सा हाे गए। उन्होंने नपा सीएमओ सुरेंद्र शर्मा को पहले तो फटकार लगाई फिर अचानक झुककर उनके पैर छूते हुए कहा कि इस नाले को भी साफ करा दिया करो। ऐसा करोगे तो जनता पर आपकी बड़ी कृपा होगी। मंत्री के अचानक इस तरह के व्यवहार से सीएमओ शर्मिंदगी से पानी-पानी हो गए।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: सरकार
सरकारी नाैकरियाें में पदाेन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस और माकपा समेत विपक्षी दलों ने सोमवार को लोकसभा में हंगामा किया। सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा- हम इसको लेकर उच्च स्तर पर चर्चा कर रहे हैं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अदालत में सरकार कभी इस मामले में पार्टी नहीं रही। गहलोत ने कहा- यह केस 2012 में उत्तराखंड सरकार के पदोन्नति में आरक्षण नहीं देने पर सामने आया था। उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इस पर कांग्रेस सांसदों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि शीर्ष अदालत का हालिया फैसला संवेदनशील है और सरकार इस पर बयान देगी। कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार की याचिका पर फैसले में कहा था कि प्रमोशन में कोटा या आरक्षण की मांग करना मौलिक अधिकार नहीं है।
एलआईसी का आईपीओ आने से कंपनी में पारदर्शिता बढ़ेगी: ठाकुर
एलआईसी के आईपीओ के बारे में ठाकुर ने कहा कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, कंपनी में आम लोगों की हिस्सेदारी होगी और शेयर बाजार में भी मजबूती आएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पेश बजट में ऐलान किया था कि सरकार एलआईसी की कुछ हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेचेगी।
बार-बार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना गलत : सुभाष बराला
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेशक आम आदमी पार्टी की दोबारा सरकार बन गई हो लेकिन एक बात स्पष्ट हो गई कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम को प्रशासनिक व्यवस्था में विश्वास नहीं है। चुनाव के दौरान बार-बार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए गए। यह दिल्ली की जनता के लिए भी सवाल है कि किस प्रकार की पार्टी को जनादेश मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए चिंता का विषय है। जो कांग्रेस कभी देश का सबसे बड़ा दल था, आज इस प्रकार से सिमट कर रह गया है।
चुनाव में मुद्दे हार गए, मुफ्तखोरी जीत गई: विज
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हरियाणा के नेताओं ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली के चुनाव में मुद्दे हार गए, मुफ्तखोरी जीत गई। गौरतलब है कि चुनाव से पहले ही अनिल विज आम आदमी पार्टी पर लगातार बयानबाजी कर रहे थे, तभी उन्होंने जीत के बाद इस तरह की प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा विरोधी दलों की 12 राज्यों में सरकारें
भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए पिछले दो साल में सात राज्यों में सत्ता गंवा चुका है। पिछली बार दिल्ली में महज 3 सीटें जीतने वाली भाजपा को इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। दिल्ली के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 48 सीटों पर जीत के अनुमान के साथ सत्ता में आने की उम्मीद जताई थी। हालांकि, ये अनुमान गलत साबित हुए। इसी के साथ भाजपा के लिए देश का सियासी नक्शा भी नहीं बदला। दिल्ली समेत 12 राज्यों में अभी भी भाजपा विरोधी दलों की सरकारें हैं। एनडीए के पास 16 राज्यों में ही सरकार है। इन राज्यों में 42% आबादी रहती है।
कागज भी दिखाएंगे...जूते भी खाएंगे: संगीत सोम
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) लेकर विरोध और समर्थन के सुर लगातार जहरीले होते जा रहे हैं। इस बीच अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान से सियासत गरमा दी है। सोम ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सीएए और एनआरसी पर दिए बयान का जवाब देते हुए कहा है कि मनमानी की तो कागज भी दिखाएंगे और जूते भी खाएंगे।
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि उनके बयान 'कागज नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली' का कोई फायदा नहीं है। यदि आपको देश में रहना है तो सरकार जो कागज कहेगी आपको दिखाने होंगे। यदि ओवैसी का कहना है कि सीने कम पड़ जाएंगे, गोली सीने पर खाएंगे तो मैं यही कहना चाहता हूं कि वह जूते खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे।
शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन ने जीत दर्ज की
शकूरबस्ती से आप के सत्येंद्र जैन 7 हजार से अधिक मतों से जीते। उन्होंने भाजपा के डॉक्टर एससी वत्स को शिकस्त दी है। गत विधानसभा चुनाव उन्होंने 3 हजार से जीत दर्ज की थी। पटपड़गंज सीट से मनीष सिसोदिया ने 3 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। हालांकि, आधिकारिक घोषणा बाकी है।
दक्षिण दिल्ली में फिर चला झाड़ू, सभी सीटों पर AAP की जीत
दक्षिण दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबले में सभी सीटों पर फिर से आप ने बाजी मार ली है।मतगणना केंद्रों पर हर ओर के कार्यकर्ता और पार्टी के जीते हुए प्रत्याशी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस के दिग्गजों की जमानत जब्त
आम आदमी पार्टी ने जहां इन चुनावों में शानदार सफलता हासिल की है, वहीं भाजपा भी अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने में तो कामयाब रही ही है। लेकिन कांग्रेस अपना वजूद बचा पाने में भी नाकामयाब रही। किसी एक सीट पर भी जीत दर्ज करा पाना तो दूर की बात, ज्यादातर प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं।
हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें- केजरीवाल
AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल बोले- यह भगवान हनुमान का दिन है, जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें, ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।
तेजस्वी यादव ने दी बधाई
राजद नेता तेजस्वी यादव बोले- मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। दिल्ली के लोगों ने जो जनादेश दिया है, उससे पता चलता है कि वे काम और विकास पर वोट देंगे।
नड्डा ने केजरीवाल को बधाई दी
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने केजरीवाल को बधाई दी, और कहा कि आशा है कि AAP दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी
पटपड़गंज की जनता को धन्यवाद देता हूं- मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा, मैं फिर से पटपड़गंज सीट जीतकर खुश हूं। बीजेपी नफरत की राजनीति करती है, लेकिन मैं पटपड़गंज की जनता को धन्यवाद देता हूं। आज, दिल्ली के लोगों ने एक सरकार को चुना है जो उनके लिए काम करती है और उनके जनादेश के माध्यम से राष्ट्रवाद का सही अर्थ समझाती है।
रोहिणी से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता जीते
रोहिणी से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता 12900 वोटों से जीत गए हैं। घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर जीते। अजय भाजपा के उत्तरी पूर्वी ज़िले के जिलाध्यक्ष है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। अजय जीवन में पहली बार विधायक का चुनाव लड़े हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 सीटों पर बढ़त बना ली है। इन सीटों पर आप जीतने के करीब है। इस बार भी केजरीवाल का झाड़ू जमकर चला है। जो भाजपा शुरुआत में 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, वह अब 7 पर आ गई है।
AAP प्रत्याशी अजय दत्त ने भाजपा को हराया
नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के तहत अंबेडकर नगर विधानसभा सीट से AAP प्रत्याशी अजय दत्त ने 28 हजार 327 वोटों से जीत हासिल की थी। अजय को 62 हजार 871 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के खुशी राम को 34 हजार 544 वोट मिले। 2015 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय दत्त ने ही बड़ी जीत हासिल की थी।
AAP ने शालीमार बाग सीट जीती
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी ने जीत हासिल कर ली है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। आम आदमी पार्टी की बंदना कुमार तीसरी बार विधायक बनने की होड़ में हैं। वह लगातार दो बार के चुनाव जीत चुकी हैं। भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता और कांग्रेस की ओर से जेएस नायोल मैदान में हैं।
कांग्रेस: अध्यक्ष की बेटी सहित सभी दिग्गज हारे, जमानत जब्त
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने जहां शानदार सफलता हासिल की है वहीं भाजपा भी अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने में तो कामयाब रही ही है। लेकिन कांग्रेस अपना वजूद बचा पाने में भी नाकामयाब रही। किसी एक सीट पर भी जीत दर्ज करा पाना तो दूर की बात, ज्यादातर प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। इस हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा कभी भी पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष् सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा कालकाजी से बुरी तरह परास्त हुई है। प्रचार समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद संगम विहार से हार गईं। मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, करावल नगर से अरविन्द सिंह की जमानत जब्त हो गई। पूर्व सांसद परवेज हाशमी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, हारून यूसुफ, डा. नरेंद्र नाथ, पूर्व कददावर विधायक चौ. मतीन अहमद, जयकिशन, देवेंद्र यादव, सौमेश शौकीन सहित पार्टी के सभी उम्मीदवार पराजित हो गए।
फिर से बनेगी मुफ्त बिजली पानी की सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप ) की जीत लगभग तय है। आप को दिल्ली में लगभग 50 सीटों के आस-पास मिलती नजर आ रही है। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी को सीटों में नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है। मगर इसके बाद भी आम आदमी पार्टी दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है।
ओखला में आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह आगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतगणना जारी है। अबतक के रुझानों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल रहा है। भाजपा उससे काफी पीछे छूट गई है। इस चुनाव में सभी की नजरें ओखला सीट पर हैं। यहीं पर शाहीन बाग है जहां 50 से भी ज्यादा दिनों से नागरिकता कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। आपको बता रहे हैं इस सीट का हर अपडेट।
मनोज तिवारी का ट्वीट दिल्ली के लोगो ने संभालकर रख लिया है
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी अपने एक ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। मनोज तिवारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को हुए मतदान के दिन ट्वीट कह कहा था- 'सभी एग्जिट पोल फेल होंगे। मेरा यह ट्वीट संभाल कर रखिएगा।' अब जब दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में आए रुझानों से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिख रही है तो ट्विटर पर लोग मनोज तिवारी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि अब अंडरग्राउंड होने का वक्त आ गया है।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मास्क पहनकर लिया जायजा
चीनी राष्ट्रपति शी जिनफिंग सोमवार को मास्क पहन कर यहां बने कोरोना वायरस शोध केंद्र में पहुंचे और इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के उपायों पर चल रहे कामकाज का जायजा लिया। इस बीमारी के सामने आने के बाद राष्ट्रपति पहली बार इस वायरस से निपटने में जूझ रहे लोगों से मिले हैं। वह इस दिशा में चोयांग जिले में शोध के लिए बने केंद्र पर पहुंचे थे। सरकारी जानकारी के अनुसार राजधानी में सोमवार को कामकाज पटरी पर लौटने लगा है।
कोरोना: चीन में मरने वालों की संख्या 1000 के पार
चीन में कोरोनावायरस का कहर लगातार जारी है। इससे मरने वालों की संख्या 1016 हो गई है। इसके साथ ही 4000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या अब तक 42,600 तक पहुंच गई है।
अलका लांबा ने हार स्वीकारी
दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट पर मुकाबला जितना दिलचस्प सोचा गया था, उतना ही एकतरफा नजर आ रहा है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और बजे तक आम आदमी पार्टी ने ऐसी बढ़त बना ली कि मामला बिल्कुल 'आप' के पक्ष में नजर आने लगा।
शाहीन बाग और नागरिकता कानून पर चुप्पी
शाहीन बाग और नागरिकता कानून पर भी केजरीवाल पूरी तरह मौन साधे रहे। उन्होंने बड़ी चालाकी से कांग्रेस को ही इस मुद्दे पर आगे रहने दिया। शाहीन बाग पर तो वह एक बार भी नहीं बोले। भाजपा के लाख उकसावे के बाद भी वह चुप ही रहे। अगर दो साल पहले का वक्त होता तो वह शाहीन बाग धरनास्थल तक जरूर पहुंचते, लेकिन इस बार उन्होंने बयान तक नहीं दिया। शायद उन्हें पता था कि आक्रामक तरीके से केंद्र सरकार और भाजपा का विरोध कर रही कांग्रेस ही उन्हें (आप) फायदा पहुंचाएगी। अब नतीजों को देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है।
केजरीवाल वाकई बन गए 'दिल्ली का बेटा'
आम आदमी पार्टी लगातार फिर से दिल्ली में सरकार बनाने की तरफ बढ़ रही है। रुझान बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उनकी रणनीति ने आम आदमी पार्टी को फिर दिल्ली की सत्ता तक पहुंचा दिया है। उनपर भाजपा का हर वार खाली गया। केजरीवाल ने जो रणनीति अपनाई उसने भाजपा को उसके ही जाल में फंसा दिया।
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020
2 साल से पेंडिंग 3000 केसों की जांच पूरी
हरियाणा. प्रदेश में पुलिस महकमों में पेंडिंग केसों पर गृह मंत्रालय की ओर से सख्त रुख अपनाने के बाद पुलिस महकमे के जांच अधिकारियों ने सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। मात्र 45 दिन में इन्वेस्टिगेशन को लेकर पेंडिंग चल रहे 3206 केसों को निपटा दिया है।
पुलिस ने प्रदेश में हर दिन 71 केसों की इन्वेस्टिगेशन पूरी की है। तीन जिलों को छोड़ दिया जाए, ताकि पुलिस के जीआरपी समेत सभी जिलों में पेंडिंग केसों में कमी आई है। गृह मंत्रालय मिलने के बाद अनिल विज की ओर से पिछले साल 15 दिसंबर को सभी एसपी से पेंडिंग केसों की रिपोर्ट तलब की थी। उस वक्त कुल 30 हजार 481 केस ऐसे थे, जो जांच के वजह से पेंडिंग थे।
निजी थर्मल पावर प्लांट्स को बंद करने की तैयारी में सरकार
चंडीगढ़. पंजाब सरकार निजी थर्मल पावर प्लांट्स को बंद करने की तैयारी में है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने निजी थर्मल प्लांटों को लेकर राज्य सरकार के मौजूदा रवैये पर चिंता जताई और मामले में लापरवाही बरतने व गैर जिम्मेदार अफसरों की पहचान करने को कहा। जाखड़ ने कहा कि ‘प्रदेश में महंगी बिजली से छुटकारा पाने के लिए वे जल्द मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से विशेष मुलाकात करेंगे।
व्यापारियाें ने घूस लेती महिला कांस्टेबल का वीडिया वायरल
जोधपुर. लूणी थाना इलाके के कांकाणी-नीमला हाईवे पर रात को लूणी थाने के एक सब इंस्पेक्टर व महिला कांस्टेबल की वाहनों के निरीक्षण की ड्यूटी लगी थी। रात को गुजरात राज्य की एक कार जैसे ही उनके पास से गुजरनी चाही, उन्होंने उसे रोका। पुलिस जीप में बैठे सब इंस्पेक्टर प्रकाश ने महिला कांस्टेबल सुनीता को सौदेबाजी के लिए कार चालक के पास भेजा। चालक के सीट बेल्ट नहीं लगा था। इसके बाद चालक को लगातार नियम समझाए गए।
एनटीपीसी की नौकरी छोड़ शुरू किया जिस्मफरोशी का धंधा
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने एक सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दंपति, होटल मैनेजर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया दंपति कई राज्यों में मोबाइल से नेटवर्क चला रहा था। ये लोग व्हॉट्सएप के जरिए फोटो भेजकर रेट तय करते थे। पुलिस ने होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी पहले एनटीपीसी में कर्मचारी था, लेकिन पत्नी की कमाई देखकर वह भी जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल हो गया।
पाकिस्तान: बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वालों को सार्वजनिक फांसी
इस्लामाबाद. पाकिस्तान की संसद ने शुक्रवार को बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने वालों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस प्रस्ताव को संसदीय राज्य कार्यमंत्री अली मोहम्मद खान ने पेश किया था। सांसदों ने इसे बहुमत के साथ पास किया। हालांकि, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने कहा कि सजा की कठोरता बढ़ाने से अपराध में कभी कमी नहीं आती। हमें सार्वजनिक रूप से फांसी देने को चलन में नहीं लाना चाहिए, क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र के कानूनों का उल्लंघन है।
योगी ने बस्ती के मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने का ऐलान किया था
बस्ती महोत्सव के दौरान सालभर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर रखने का ऐलान किया था। महर्षि वशिष्ठ भगवान राम के गुरू थे। मेडिकल कॉलेज का नाम बदले जाने के बाद से ही सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय कुमार सिंह ने जिले का नाम बदलने की मांग शुरू कर दी।
इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब बस्ती जिले का नाम बदलने की तैयारी
बस्ती. फैजाबाद और इलाहाबाद के बाद अब योगी सरकार एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी में है। चर्चा है कि अब बस्ती जिले का नाम बदला जा सकता है। बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। इस बाबत जिला प्रशासन ने सरकार को एक रिपोर्ट भी भेजी है।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
अमेठी : गांव में नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के घर पहुंच जानकारी ली।
थानाक्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग लड़की शुक्रवार सुबह शौच के लिए गई थी। आरोप है कि मौका पाकर गांव का ही एक युवक जबरदस्ती घर में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। नाबालिक किसी तरह बीच-बचाव कर घर पहुंची और आप बीती परिजनों से बताई। पीड़िता के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डा. ख्यति गर्ग ने पीड़िता के यहां पहुंचकर उसकी बात सुनी और जगदीशपुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसओ अंगद प्रताप सिंह ने बताया की आरोपित को गिरफ्तार करके पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
चोरी की नौ बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
अमेठी : जिले के कमरौली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का राजफाश किया है। पुलिस ने नौ मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास से पुलिस ने एक खुली मोटरसाइकिल व एक बोरी पार्ट्स भी बरामद करने का दावा किया है।
एसपी डा. ख्याति गर्ग ने बताया कि कमरौली थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को चोरी की दो बाइकों के साथ गुरुवार की शाम जगदीशपुर तिराहा के उतेलवा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने सात चोरी की अन्य मोटरसाइकिल, एक खुली हुई मोटरसाइकिल व एक बोरी पार्ट्स मालविका कंपनी के कठौरा बाउंड्रीवाल के पास झाड़ियों से बरामद किया है।
कौशांबी से शुरू होगा अतिक्रमण हटाने का अभियान
गाजियाबाद : नगर निगम प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक सरन को शुक्रवार को अपना कार्यालय मिल गया है। प्रभारी कर्नल दीपक सरन के मुताबिक सोमवार को कौशाम्बी में एनजीटी के आदेशों के अनुपालन के क्रम में अतिक्रमण हटाया जाना प्रस्तावित किया गया है। नगर निगम के कविनगर, विजयनगर, सिटी, मोहननगर एवं वसुंधरा जोन से चिह्नित किए गए अतिक्रमण स्थलों की सूची मांगी गई है। पूरे महीने का प्रोग्राम बनाकर नगर आयुक्त से अनुमति लेने के बाद डीएम और एसएसपी से सहयोग लेने के लिए पत्र भेजा जाएगा।
फीस में 7.88 फीसद से अधिक नहीं बढ़ा पाएंगे स्कूल
सीबीएसई व आइसीएसई स्कूलों के लिए सत्र 2020-21 में सीपीआई इंडेक्स 2.88 प्रतिशत रहेगा। इस संबंध में जिला शुल्क नियामक समिति के सचिव व जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त की ओर से सर्कुलर जारी किया गया। सर्कुलर जारी होने के बाद अब स्कूल फीस में 7.88 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि नहीं कर पाएंगे।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष विवेक त्यागी ने बताया कि स्कूलों ने अपनी मर्जी से सीपीआइ (कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स) जोड़कर फीस में बढ़ोतरी करनी शुरू कर दी थी। इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की गई तो उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए सभी स्कूलों के लिए सीपीआइ इंडेक्स नोएडा की तर्ज पर 2.88 प्रतिशत कर दिया। फीस नियंत्रण कानून के अनुसार स्कूल पांच प्रतिशत में सीपीआइ इंडेक्स जोड़कर ही फीस बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस तरह स्कूल अब सत्र 2020-21 में फीस में 7.88 से अधिक की बढ़ोतरी नहीं कर पाएंगे।
पोस्टरवार: कांग्रेस अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगवाए
आजमगढ़। बिलरियागंज की घटना पर सियासत अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने पहले दिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर सरकार को घेरा तो अब कांग्रेस ने सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की आेर से शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें कांग्रेस ने सवाल किया है कि सीएए और एनआरसी विरोधी प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम महिलाओें पर पुलिसिया बर्बरता पर अखिलेश यादव क्यों चुप हैं।
अखिलेश यादव 2019 के चुनावों के बाद से आजमगढ़ से लापता हैं। पोस्टर पर अखिलेश यादव की फोटो लगाई गई है आैर फोटो के मुंह पर पट्टी लगाई गई है। कांग्रेस के पोस्टर वार को सियासी नजरिए से देखा जा रहा है, क्योंकि सपा मुसलमानों की हमेशा हितैषी होने का दावा करती रही है।
अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगाया
हापुड़। अधिवक्ता की बाइक चोरी और पुलिसकर्मियों द्वारा वकीलों से अभद्रता करने के मामले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ता शुक्रवार को एसपी संजीव सुमन से मिले। एसपी ने मामले में एक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है। अधिवक्ताओं की हड़ताल पर छाए बादल छंटते दिख रहे हैं। हालांकि अधिवक्ताओं ने एक अन्य पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होने पर हड़ताल समाप्त करने पर जोर दिया है।
एक अधिवक्ता की मंगलवार शाम को कचहरी परिसर से बाइक चोरी हो गई थी। उसके बाद अधिवक्ता बाइक चोरी की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने गए थे। अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया था। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील चौपले पर चक्का जाम करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी। उसके बाद एएसपी सर्वेश मिश्र व एसडीएम सत्यप्रकाश ने मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या
रोहिणी नॉर्थ इलाके में शुक्रवार रात दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन के पास उन्हें दो गोलियां मारीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
पुलिस के मुताबिक सब इंस्पेक्टर की पहचान प्रीति अहलावत के रूप में हुई है। रात करीब 9.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ईस्ट रोहिणी मेट्रो स्टेशन के पास एक युवती को बदमाशों ने गोली मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि प्रीति के सिर में दो गोली मारी गई हैं। घटनास्थल पर की छानबीन के दौरान पुलिस को वहां पर हाथापाई के निशान भी मिले हैं।
दिल्ली के वोटरों पर टिकीं देशभर की निगाहें
दिल्ली की चुनाव जंग में उतरे 672 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता शनिवार को करेगी और यही वजह है कि देशभर की निगाहें दिल्ली के वोटरों पर है। उम्मीद है कि दिल्ली के वोटर रिकार्ड वोटिंग कर नया इतिहास रचेंगे। अभी तक दिल्ली में सबसे ज्यादा 67 फीसदी मतदान 2015 के चुनाव में हुआ था। इस बार के दिल्ली चुनाव पर पूरे देश की नजर है। शनिवार सुबह 8 से शाम 6 बजे तक दिल्ली के 13750 केंद्रों पर मतदान शुरू हो चुका है। दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता वोट करेंगे। इनमें 81,05,236 पुरुष, 66,80,277 महिलाएं और 869 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के 147 मतदाता भी अपनी सरकार चुनेंगे। 80 या उससे अधिक आयु के 2,04,830 मतदाता हैं।
स्कूटी की डिक्की से पकड़ी 282 ग्राम चरस
बनीखेत(चंबा)। विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उग्राहल के पास एक स्कूटी की डिगी से 282 ग्राम चरस बरामद की। स्कूटी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने एनएच पर उग्राहल के पास शुक्रवार को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों की पूरी जांच की जा रही थी। उसी दौरान बाथरी की तरफ से पंजाब के नंबर वाली एक स्कूटी आई। जिसे सूरज कुमार पुत्र भीम सिह निवासी भर्री डाकघर पुनघारी तहसील धारकला चला रहा था। जिसे नाके पर खड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिगी में 282 ग्राम चरस बरामद हुई।
शाहीन बाग के बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़
पिछले करीब डेढ़ महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला। पूरी ओखला विधानसभा सीट और खासकर शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे।
सतर्कता बरतते हुए चुनाव आयोग ने यहां की पांच सीटों को संवेदनशील घोषित किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यहां के मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए इतनी भीड़ एक मजबूत लोकतंत्र का चेहरा दर्शा रही है। इन इलाकों में मतदाताओं की इतनी ज्यादा भीड़ है कि शाहीन पब्लिक स्कूल में खड़े मतदाताओं की करीब आधी किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
सुरक्षा के बीच निकाली गई दलित की बरात
राजस्थान में बूंदी जिले के संगवदा गांव में एक दलित दूल्हे की बरात कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। बरात की सुरक्षा के लिए चार थानों के पुलिसकर्मी और डीएसपी मौजूद थे। क्षेत्र के नायब तहसीलदार और पटवारी भी इस बरात में मौजूद रहे। दूल्हे के परिवार का आरोप था कि गांव में उच्च वर्ग के लोग बहुसंख्यक हैं जो गांव में दलितों की बारात निकालने पर परेशानी उत्पन्न करते हैं। वहीं गांव के गुर्जर और प्रजापत लोगों ने इसे गांव का नाम बदनाम करने की साजिश बताया।
दूल्हा परशुराम मेघवाल जावरा गांव में सरकारी शिक्षक है। उसे आशंका थी गांव वाले उसकी बारात का विरोध करेंगे। आशंका के चलते उसने कलेक्टर और एसपी को शिकायत की थी। दलित समाज का आरोप है कि उनके दूल्हों को घोड़ी पर बैठ कर बारात निकालने से गांव में रोका जाता है। इसलिए उन्हें पुलिस की मदद लेनी पड़ती है।गांव में करीब 160 गुर्जर प्रजापत और मेघवाल परिवार रहते हैं। इनमें गुर्जर समाज के 55, प्रजापत समाज के 35 घर हैं जबकि 70 परिवार दलित मेघवाल समाज के हैं।
ट्रैक्टर नहर में गिरने से तीन महिलाओं की मौत
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को एक टैक्टर के नहर में गिर जाने से तीन महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पल्लू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया।
बाइक खरीदारों को मुफ्त हेलमेट देने का दिया निर्देश
राजस्थान सरकार ने वाहन निर्माताओं को राज्य में दोपहिया खरीदारों को मुफ्त में हेलमेट देने का निर्देश दिया है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा, प्रत्येक दोपहिया वाहन की खरीद पर खरीदारों को पहली अप्रैल से एक हेलमेट मुफ्त दिया जाएगा। राज्य सरकार ने निर्माता कंपनियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया है।
नीतीश और सुशील मोदी पर तेज प्रताप ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद राज्य की राजनीति गर्मा गई है।
तेज प्रताप मसौढ़ी में बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोधी में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जदयू और भाजपा की आलोचना कर विवादों में घिर गए। तेज प्रताप ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी से अपने नाम से कुमार हटाकर 'कुमारी' लगाने को कहा था।
गलत खून चढ़ाने से बिगड़ी युवक की हालत
सिविल अस्पताल फगवाड़ा के ब्लड बैंक में एक नौजवान को अलग ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने और दो मरीजों को संक्रमित खून चढ़ाने संबंधी लापरवाही पर गंभीर नोटिस लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस घटना की विस्तृत जांच करवाने और राज्य के सभी ब्लड बैंकों का तुरंत निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश फगवाड़ा में दो मरीजों को एचसीवी और एचबीएसएजी से संक्रमित खून की दो इकाइयां चढ़ाए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस घटना के बाद फगवाड़ा के ब्लड बैंक को बंद कर दिया गया है और संबंधित बीटीओ डॉ. हरदीप सिंह सेठी को निलंबित कर दिया गया है और एलटी रवि पॉल की सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनेंगे चार नए कारागार
प्रदेशभर में आठ नई जेल बनाई जानी हैं, जिनका काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में जेलों की क्षमता 60 हजार बंदियों की है, लेकिन इनमें एक लाख 5 हजार बंदी बंद हैं।
मीडिया से वार्ता के दौरान डीजी कारागार ने बताया कि शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़ और सहारनपुर में नई जेल बनाई जाएंगी। शामली में जमीन देखी जा रही है, जबकि मुजफ्फरनगर, हापुड़ और सहारनपुर में जेल के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
इनके अलावा संतकबीरनगर, श्रावस्ती, हाथरस और इटावा में नई जेल बनाने का काम चल रहा है। सभी जेल बनने के बाद अगले तीन साल में 14500 बंदियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। बरेली की जेल को सेंट्रल जेल बनाने के लिए केबिनेट ने प्रस्ताव पास कर दिया। उसे सेंट्रल जेल घोषित कर दिया गया है।
राम मंदिर ट्रस्ट के लिए शुरू हुई ओबीसी चेहरे की खोज
राम मंदिर निर्माण के लिए गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में ओबीसी को भागीदारी देने के लिए मंथन का दौर शुरू हो गया है। मंथन की शुरुआत तब हुई जब मंदिर आंदोलन के अग्रणी चेहरों में शुमार कल्याण सिंह और उमा भारती ने ट्रस्ट में ओबीसी की भागीदारी न होने पर सवाल उठाए। इस समय ट्रस्ट में दो जगह खाली हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इन खाली पदों में से एक पद ओबीसी वर्ग को देगी।
दरअसल वर्तमान में ट्रस्ट में जिन नौ लोगों को शामिल किया गया है उनमें से 8 ब्राह्मण और एक दलित वर्ग के हैं। ट्रस्ट में ओबीसी को भागीदारी नहीं मिलने पर राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने और अन्य पिछड़ा जाति वर्ग से आने वाले दो कद्दावर नेताओं कल्याण सिंह और उमा भारती ने सवाल उठाए। उमा का तो साफ कहना था कि मंदिर आंदोलन का नेतृत्व कल्याण सिंह, विनय कटियार और उन्होंने खुद किया था जो कि ओबीसी से हैं।
लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने की तैयारी
सरकार के इस आदेश के पीछे सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है। जिसमें कहा गया है कि लड़कियों को वैवाहिक दुष्कर्म से बचाने के लिए बाल विवाह को पूरी तरह से अवैध घोषित कर देना चाहिए। पर सुप्रीम कोर्ट ने भी विवाह की आयु पर फैसला लेने का निर्णय सरकार पर छोड़ दिया था।
इसके अलावा यूनिसेफ के आंकड़ों के मुताबिक भारत मे 27 फीसदी लड़कियों की शादी 18 साल तक कि आयु में और 7 फीसदी की 15 साल तक कि उम्र में हो रही है। जिसका सीधा असर कम उम्र में मां बनने और मां की प्रसव के दौरान मौत पर पड़ रहा है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक विवाह आयु में बढ़ोतरी से उनके बच्चे पैदा करने की आयु के सालों में भी इजाफा हो जाएगा। इससे सरकार को मातृ मृत्यु दर में भी कमी करने में मदद मिलेगी। अभी 2017 के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा प्रति एक लाख पर 122 है। जबकि बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्य में यह 188 प्रति एक लाख पर है।
सीएए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
मुंबई के नागपाडा में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन कर रहीं 300 महिला प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहायक आयुक्त ने शुक्रवार शाम को नागपाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने मोरलैंड रोड पर एक मंच बनाया है और सड़क पर कुर्सियां रखी हुई हैं जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया है। इसके कारण नगर निकाय मोरलैंड रोड पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
वायरस से मौत के आंकड़ों को यूं रख रहे कम
ताइवान न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि वुहान में करॉना वायरस से पीड़ित लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है और वे अस्पतालों के बाहर ही मर रहे हैं। इसके अलावा टेस्ट किट की भारी कमी है जिससे कई मामले पकड़ में नहीं आ रहे हैं और लोगों की मौत हो रही है। यह भी कहा जा रहा है कि किसी के मरने पर डॉक्टरों को निर्देश है कि वे करॉना की बजाय किसी और बीमारी से मौत की वजह लोगों को बताएं ताकि मौत का आंकड़ा कम बना रहे।
चीन में करॉना वायरस से 24 हजार मौतें? टेनसेंट का डेटा लीक
महामारी का रूप लेते जा रहे करॉना वायरस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। करॉना वायरस के गढ़ चीन की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टेनसेंट के अनजाने में लीक किए गए डेटा ने इस बीमारी की भयावहता को उजागर कर दिया है। टेनसेंट के मुताबिक करॉना वायरस से देश में अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। उधर, चीन सरकार ने दावा किया है कि इस वायरस से अब तक केवल 563 लोगों की मौत हुई है। हालांकि दुनियाभर में विवाद बढ़ने के बाद टेनसेंट ने अपने आंकड़े को बदल दिया लेकिन अनजाने में हुए इस खुलासे के बाद अब ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि चीन कम्युनिस्ट पार्टी करॉना वायरस की गंभीरता को विश्वभर से छिपा रही है। ताइवान के समाचार पत्र ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कई देशों में कारोबार करने वाली चीनी कंपनी टेनसेंट ने शनिवार को बताया कि करॉना वायरस से 154,023 लोग प्रभावित हैं और 24,589 लोगों की मौत हो गई है। टेनसेंट का यह आंकड़ा चीन के आधिकारिक आंकड़े से करीब 80 गुना ज्यादा था। हालांकि बाद में उसने अपने आंकड़े को बदल लिया और कहा कि 14,446 लोग ही इस बीमारी से पीड़ित हैं और कुल 304 लोगों की मौत हुई है।
कश्मीर और सीएए पर मलयेशिया ने की थी भारत की आलोचना
पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध के भारत के फैसले को मलयेशियाई पीएम महातिर मोहम्मद को जवाब के तौर पर देखा गया जिन्होंने भारत के नए नागरिकता कानून की यह कहते हुए आलोचना की थी कि यह मुस्लिमों से भेदभाव करता है। इसके अलावा कश्मीर मुद्दे पर भी महातिर ने पाकिस्तान की बोली में बोलते दिखे हैं। पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए महातिर ने भारत पर आरोप लगाया था कि उसने कश्मीर पर कब्जा किया हुआ है।
पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध के बाद झुका मलयेशिया
कश्मीर और संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे मलयेशिया की अकड़ अब ढीली होने लगी है। पिछले महीने भारत ने मलयेशिया से रिफाइंड पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसके बाद मलयेशिया के सुर बदलने लगे हैं। मलयेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के उत्तराधिकारी अनवर इब्राहिम ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि भारत को सुर में बदलाव पर ध्यान देना चाहिए। खाद्य तेलों के दुनिया के सबसे बड़े खरीदार भारत ने पिछले महीने मलयेशिया से पाम ऑइल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था और अनौपचारिक तौर पर ट्रेडर्स से कहा था कि वे मलयेशिया से खरीदारी बंद कर दें। मलयेशिया इंडोनेशिया के बाद खाद्य तेलों का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
आप की ओर लौटेगा या कांग्रेस में रहेगा मुसलमान?
दिल्ली में आप के उदय से पहले अधिकतर मुस्लिम वोटर कांग्रेस को ही वोट करते थे। साल 2013 के चुनाव भी मुस्लिम वोटरों का रुझान कांग्रेस में रहा लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में वह आप की ओर मुड़ गया। वैसे यह ऐसा चुनाव था, जिसमें पूरी दिल्ली ने ही आप को वोट दिया। पिछले साल लोकसभा के चुनाव में मुस्लिम वोटर एक बार फिर से कांग्रेस की ओर लौट गया। इसके चलते ही लोकसभा की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर आई और आप ओवरऑल तीसरे नंबर पर खिसक आई। इस चुनाव में कांग्रेस जिन दो लोकसभा सीटों पर दो नंबर पर रही, वह साउथ दिल्ली व नॉर्थ वेस्ट सीट है। इन सीटों पर मुस्लिम आबादी अन्य सीटों की अपेक्षा कम है।
माना गया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मुस्लिमों का नौ प्रतिशत वोट पड़ा। इस चुनाव में आप व कांग्रेस ने पांच-पांच मुस्लिम वोटर उतारे हैं। वैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में इस बार आप व कांग्रेस दोनों का दबदबा नजर आ रहा है। लेकिन अगर इस चुनाव में मुस्लिम वोटर लोकसभा चुनाव की तरह कांग्रेस को पड़ गए तो नतीजे बेहद चौंकाने वाले हो सकते हैं। वैसे इस चुनाव में मुस्लिम वोटरों का रूझान आप की ओर दिख रहा है।
इस बार मुस्लिम वोटरों देगा चौंकाने वाले परिणाम?
दिल्ली में मुस्लिम आबादी मोटे तौर 16 से 18 प्रतिशत मानी जाती है लेकिन मुस्लिम वोटरों का मत प्रतिशत कुल वोटरों का 12 फीसदी है। वैसे दिल्ली की नौ विधानसभ सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम वोट 20 प्रतिशत से अधिक हैं। इनमें चांदनी चौक में 20, मटिया महल 48, बल्लीमारान 38, सीलमपुर 50, ओखला 43, किराड़ी 30, सीमापुरी 25, बाबरपुर 35 व मुस्तफाबाद में मुस्लिम वोटरों की संख्या 36 प्रतिशत है। इन्हीं वोटरों के चलते ओखला, सीलमपुर, मटिया महल, बल्लीमारान में मुस्लिम प्रत्याशी ही जीतते आए हैं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हुए हों। लेकिन अब समीकरण बदलने लगे हैं। उसका कारण यह है कि मुस्लिम वोटर कभी किसी पार्टी या प्रत्याशी को एकमुश्त वोट देते हैं या वह किन्हीं कारणों से बंट भी जाते हैं।
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020
राजनीतिक मजबूरियों के कारण हो रहा NPR का विरोध: मोदी
लोकसभा में विपक्ष पर हमला बोलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम राज्यसभा में भी विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि जनगणना और एनपीआर, सामान्य प्रशासनिक गतिविधियां हैं जो देश में पहले भी होती आयी हैं लेकिन राजनीतिक मजबूरियों के कारण आज इसका विरोध किया जा रहा है। जनगणना में हर बार सवालों में फेरबदल होता है, यह प्रशासिनक प्रक्रिया है और इस बारे में अफवाह न फैलाई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग इतनी जल्दी पुराने कारनामे नहीं भूलते हैं।
केरल में थाईलैंड की महिला से दुष्कर्म
आरोपी मोहम्मद इंसाफ और अंसारुद्दीन गिरफ्तार
केरल के कोच्चि में थाईलैंड की 46 वर्षीय नागरिक से दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी केरल के एक जिले के रहने वाले आरोपियों को महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इंसाफ और उसका मित्र अंसारुद्दीन मलप्पुरम जिले के कोंडोटी के रहने वाले हैं। महिला ने मलप्पुरम जिले के एक स्कूल में अपने बच्चे का पंजीकरण कराया था, जिसके बाद वह पिछले सात महीने से इंसाफ की फेसबुक पर मित्र थी।
शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दिल्ली की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गए शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शरजील के वकील ने यह जानकारी दी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शोधकर्ता शरजील के वकील ने बताया कि उसे आज शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक के आवास पर पेश किया गया।
इमाम के अलीगढ़ और यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिये 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसे अगले दिन दिल्ली लाया गया। अदालत ने इससे पहले उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। इधर कथित रूप से देश विरोधी भड़काऊ बयान देने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र शरजील इमाम के कोर ग्रुप के 11 साथियों को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए तलब किया है।
अफसर रिश्वत ले और बॉस को पता ना हो: बीजेपी
सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) गोपाल कृष्ण माधव को सीबीआई ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद से बीजेपी और आप नेताओं के बीच जंग तेज हो गई है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट करके कहा है कि जीएसटी के केस में 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने गिरफ्तार किया। 10 लाख की कुल रक़म तय हुई थी। ऐसे व्यापारियों का शोषण कर रही थी AAP की सरकार। केजरीवाल ने चुपी साधी!
एक और ट्वीट में अमित मालवीय ने कहा है कि डिप्टी सीएम के ऑफिस में कोई भी ओएसडी अपने राजनीतिक बॉस की जानकारी के बिना रिश्वत स्वीकार नहीं कर सकता। केजरीवाल और सिसोदिया पर पहले भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं।
कश्मीर फिजिकली हमारे साथ हैं, मगर भावनात्मक तौर पर नहीं: अधीर रंजन
पब्लिक सेफ्टी एक्ट यानी जन सुरक्षा कानून के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता महबूबा मुफ्ती पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है। दोनों नेताओं पर दर्ज मामले को लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बाद अब अधीर रंजन चौधरी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है और उनकी मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कश्मीर फिजिकली (भौगोलिक तौर पर) हमारे साथ हैं, मगर भावनात्मक तौर पर नहीं।
यात्रियों से भरी बस बांका में पलटी, 22 लोग घायल
बांका से देवघर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस मधुबनी से देवघर जा रही थी। इस दुर्घटना में बस पर सवार करीब 22 लोग जख्मी हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायल मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत बिरौली गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिरौली गांव निवासी मिंटू कामत अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए मधुबनी से बस रिजर्व कर देवघर जे रहे थे। मंटू कामत अपने परिजनों के साथ गांव के करीब 40 लोगों को बस से लेकर देवघर जा रहे थे
राम मंदिर ट्रस्ट: आपस में भिड़े कांग्रेसी
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की जाति को लेकर कांग्रेस नेताओं में आपस में ही सिर-फुटौव्वल शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से कांग्रेस में गए उदित राज ने ट्वीट करके कहा कि भारत में दलितों की आबादी ब्राह्मणों से तीन गुना ज्यादा है फिर राम मंदिर ट्रस्ट को ब्राह्मणों के भरोसे कैसे छोड़ा जाए। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी और जतिन प्रसाद ने अपनी पार्टी के नेता उदित राज के खिलाफ ट्विटर पर मोर्चा संभाल लिया।
बिजलीकर्मियों की 11 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल एस्मा के तहत अवैध घोषित
बिहार सरकार की सख्ती, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि 11 फरवरी को बिजलीकर्मियों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही इस पर एस्मा (एसेंशियल सविर्स मैंटेनेंस एक्ट) लगा दिया गया है।
बिजली कंपनी के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे में अगर कोई इसे बिना वजह खुद से मुद्दा बनाकर 24 घंटे बिजली बाधित करने की सोच रहा है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी किसी कार्रवाई में लिप्त कर्मी पर सख्त कार्रवाई होगी। सेवा भी समाप्त की जा सकती है। विदित हो कि 11 फरवरी को सुबह छह बजे से अगले 24 घंटे के लिए बिजली कर्मियों ने हड़ताल घोषित है।
'शिकारा' के खिलाफ याचिका ख़ारिज
जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी' के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट का यह फैसला केंद्र एवं राज्य सरकार के इस आश्वासन के बाद आया है कि रिलीज से कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
यौन सहित 78 बीमारियों के इलाज झूठा दावा, तो होगी जेल
अगर कोई मधुमेह, बालों का समय से पहले झड़ना, यौन नपुंसकता और शीघ्रपतन समेत 78 प्रकार की बीमारियों का टीवी, अखबार या किसी वेबसाइट के माध्यम से इलाज का झूठा दावा करने या चमत्कार के जरिये मर्ज को दूर भगाने का दावा करना मुश्किल हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम,1954 में संशोधन करने जा रहा है। इस संशोधन के जरिये कानून का दायरा प्रिंट मीडिया से बढ़ाकर इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया तक बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा एलोपैथिक के अलावा होम्योपैथ,आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध दवाओं को भी कानून के दायरे में लाया जा रहा है।
शिवसेना ने की केजरीवाल सरकार की तारीफ
दिल्ली विधानसभा चुनावों से एक दिन पहले शिवसेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार के पिछले पांच वर्षों में किए गए 'आदर्श' कार्यों के लिए शुक्रवार को उनकी जमकर तारीफ की। साथ ही पार्टी ने कहा कि केंद्र को अन्य राज्यों में विकास के लिए 'दिल्ली मॉडल' को अपनाना चाहिए। शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली में वादे पूरे करने के लिए केजरीवाल को बधाई देनी चाहिए लेकिन यह कहने की बजाए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री चुनाव जीतने की कोशिश में 'हिंदू बनाम मुस्लिम' का मुद्दा उठा रहे हैं।
बिहार: कटिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला
कटिहार. सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ जनसभा कर वापस लौट रहे जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शहीद चौक के पास छात्र नेताओं ने कन्हैया की गाड़ी पर जूते-चप्पल फेंके। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने किसी तरह कन्हैया काफिले को बाहर निकाला। हालांकि, हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
हरियाणा: दिनदहाड़े पीएनबी से 15 लाख रुपए की लूट
भिवानी. भिवानी जिले के चांग गांव में गुरुवार सुबह 11.25 बजे 5 नकाबपोश बदमाश पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से करीब 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने पिस्टल के दम पर लूट को अंजाम दिया और गार्ड पर भी फायर किया। हालांकि गार्ड बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच की। बैंक कर्मियों द्वारा कैश की गिनती के बाद लूट की सही रकम की जानकारी मिल पाएगी।
6 युवकों ने टोला प्लाजा स्टाफ को पीटा, फायरिंग की
भिंड. नेशनल हाईवे-92 पर बरेठा के पास स्थित टोल प्लाजा पर गुरुवार-शुक्रवार की रात 6 बदमाशों ने फ्री में कार निकालने से रोके जाने पर टोल स्टाफ के साथ मारपीट की। एक बदमाश ने रायफल से फायर भी किया। यह गोली टोल प्लाजा के स्टाफ को न लगकर खुद के साथी को लगी। इसके बाद घायल साथी को लेकर बदमाश फरार हो गए। वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट और हवाई फायरिंग का केस दर्ज कर लिया है।
विधायक रघुवंशी ने फेसबुक पर लिखा- यह पहल स्वागत योग्य है
कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने फेसबुक अकाउंट पर कार्ड के साथ पोस्ट डाली है। जिसमें विधायक ने लिखा है कि हमारे कोलारस क्षेत्र के युवा एमपी रघुवंशी देहरदा जिनकी शादी 16 फरवरी 23020 की है, उन्होंने अपने शादी के निमंत्रण कार्य पर वी सपोर्ट सीएए एवं एनआरसी लिखकर अपने एक अलग अंदाज में मोदीजी का समर्थन किया है। चुनिंदा राजनीतिक दलाें को भी आम जनता को भ्रामक प्रचार कर ना भड़काने की नसीहत दी है। यह पहल बहुत ही स्वागत योग्य है।
शादी के आमंत्रण भेजे, संदेश लिखा- 'वी सपोर्ट एनआरसी-सीएए'
शिवपुरी. कोलारस तहसील के देहरदा सड़क गांव में एक परिवार में 14 फरवरी को होने जा रही शादी के लिए रिश्तेदार और परिचितों को अनोखे निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं। कार्ड में सीएए और एनआरसी को लेकर संदेश दिया है। ऐसे 400 कार्ड छपवाकर लोगों को बांटे जा रहे हैं। दूल्हे के परिजन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में सार्थक कदम उठाया है। लेकिन, देश में कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग सीएए और एनआरसी का विरोध कर माहाैल खराब करने पर तुले हैं।
पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का निधन
भिण्ड. पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद का 75 वर्ष की आयु में बुधवार देर रात निधन हो गया। वे 1990 में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में स्वास्थ मंत्री रहे। उन्होंने ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर बाद मौ के पास स्थित उनके गृह ग्राम किटी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बिना निमंत्रण के खाना खाने पहुंचे, गोलिया चलाई
ग्वालियर. ग्वालियर से करीब 25 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर के विलारा गांव में मंगलवार रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे का लगुन-फलदान समारोह चल रहा था। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या करने वाले तीनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। तीनों आरोपी बिना निमंत्रण के खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान किसी ने उन्हें टोक दिया। इस पर वे खाना खाने के बाद बाहर गए और 20 मिनट बाद लौटते ही उन्होंने समारोह में लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली दूल्हे के चाचा ऊदल पुत्र जसवंत सिंह कुशवाह (30) के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। हत्यारों के नाम हरेंद्र राणा, बाली राणा और गुड्डू राणा हैं। हरेंद्र राणा बाली का चचेरा भाई है, जबकि गुड्डू भी रिश्तेदार है। पुलिस अभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
हरियाणा में बेची गई 15 वर्षीय किशोरी चार माह की गर्भवती
ग्वालियर। मानव तस्करी गैंग ने जिस 15 वर्षीय किशोरी को हरियाणा में बेचा था, वह करीब चार माह की गर्भवती निकली है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद यह पुष्टि हुई। पीड़िता की मां ने कोर्ट में गर्भपात के लिए गुहार लगाई है। इस मामले में 10 फरवरी को सुनवाई होगी।
शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी से ही भिड़ा पुलिसकर्मी
भदोही. जिले के कोतवाली इलाके में भूमि विवाद को लेकर आए फरियादी की समस्या सुनने के बजाए एक पुलिसकर्मी उसके साथ ही भिड़ गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल साइट पर वायरल होते ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने आनन-फानन उसे निलंबित करते हुए पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है। एसपी ने कहा है कि कोतवाली में आए पीड़ितों के साथ मृदु व्यवहार करें। इस तरह की शिकायत मिलेगी तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
आजमगढ़ में मुस्लिम धर्मगुरु समेत 19 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
आजमगढ़. जिले के बिलरियागंज में बुधवार को सीएए व एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे व पथराव के मामले में पुलिस ने मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना ताहिर मदनी व एक महिला समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, फरार उलेमा कौंसिल के नेता नुरूल होदा, ओसामा और मिर्जा शाह पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस का दावा है कि, सीएए के विरोध प्रदर्शन के जरिए जिले में दंगा भड़काने की साजिश रची गई थी।
महंत नृत्य गोपाल दास पर टिप्पणी का ऑडियो हुआ था वायरल
परमहंसदास का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, इसमें महंत नृत्य गोपाल दास पर अभद्र टिप्पणी की जा रही थीं। ऑडियो वायरल होने के बाद महंत नृत्य गोपाल दास के समर्थकों ने जमकर बवाल किया और उनके विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज हुई थी। टिप्पणी के बाद परमहंसदास को तपस्वी छावनी से निष्कासित कर दिया गया था। महंत सर्वेश्वर दास ने कहा कि अगर उनके आचरण में सुधार आएगा तो उन्हें वापस ले लिया जाएगा।
Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?
Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...