शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

सीएए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई के नागपाडा में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ पिछले दो सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन कर रहीं 300 महिला प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सहायक आयुक्त ने शुक्रवार शाम को नागपाडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने मोरलैंड रोड पर एक मंच बनाया है और सड़क पर कुर्सियां रखी हुई हैं जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया है। इसके कारण नगर निकाय मोरलैंड रोड पर निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...