मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

आईएएस, आईआरएस समेत 19 अफसर और इंजीनियर सस्पेंड

पटना. पटना को डुबाने के लिये दोषी पाये गए एक आईएएस, एक आईआरएस, 3 डिप्टी कलेक्टर, नगर सेवा के एक अधिकारी, 14 इंजीनियरों समेत कुल 20 अधिकारियों पर गाज गिरी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग ने संबंधित विभागों से इन सभी को सस्पेंड करके हुए विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। वहीं, संविदा पर बहाल 7 इंजीनियरों की सेवा समाप्त करने का निर्णय किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने कहा कि आईआरएस एवं पटना नगर निगम के पूर्व आयुक्त अनुपम कुमार सुमन केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...