अमेठी : जिले के कमरौली पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का राजफाश किया है। पुलिस ने नौ मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास से पुलिस ने एक खुली मोटरसाइकिल व एक बोरी पार्ट्स भी बरामद करने का दावा किया है।
एसपी डा. ख्याति गर्ग ने बताया कि कमरौली थानाध्यक्ष संदीप कुमार राय ने मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को चोरी की दो बाइकों के साथ गुरुवार की शाम जगदीशपुर तिराहा के उतेलवा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने सात चोरी की अन्य मोटरसाइकिल, एक खुली हुई मोटरसाइकिल व एक बोरी पार्ट्स मालविका कंपनी के कठौरा बाउंड्रीवाल के पास झाड़ियों से बरामद किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें