अमेठी : गांव में नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता के घर पहुंच जानकारी ली।
थानाक्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग लड़की शुक्रवार सुबह शौच के लिए गई थी। आरोप है कि मौका पाकर गांव का ही एक युवक जबरदस्ती घर में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। नाबालिक किसी तरह बीच-बचाव कर घर पहुंची और आप बीती परिजनों से बताई। पीड़िता के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक डा. ख्यति गर्ग ने पीड़िता के यहां पहुंचकर उसकी बात सुनी और जगदीशपुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसओ अंगद प्रताप सिंह ने बताया की आरोपित को गिरफ्तार करके पाक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें