शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

चीन में करॉना वायरस से 24 हजार मौतें? टेनसेंट का डेटा लीक

महामारी का रूप लेते जा रहे करॉना वायरस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। करॉना वायरस के गढ़ चीन की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टेनसेंट के अनजाने में लीक किए गए डेटा ने इस बीमारी की भयावहता को उजागर कर‍ दिया है। टेनसेंट के मुताबिक करॉना वायरस से देश में अब तक 24 हजार से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं। उधर, चीन सरकार ने दावा किया है कि इस वायरस से अब तक केवल 563 लोगों की मौत हुई है। हालांकि दुनियाभर में विवाद बढ़ने के बाद टेनसेंट ने अपने आंकड़े को बदल दिया लेकिन अनजाने में हुए इस खुलासे के बाद अब ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं कि चीन कम्‍युनिस्‍ट पार्टी करॉना वायरस की गंभीरता को विश्‍वभर से छिपा रही है। ताइवान के समाचार पत्र ताइवान न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कई देशों में कारोबार करने वाली चीनी कंपनी टेनसेंट ने शनिवार को बताया कि करॉना वायरस से 154,023 लोग प्रभ‍ावित हैं और 24,589 लोगों की मौत हो गई है। टेनसेंट का यह आंकड़ा चीन के आधिकारिक आंकड़े से करीब 80 गुना ज्‍यादा था। हालांकि बाद में उसने अपने आंकड़े को बदल लिया और कहा कि 14,446 लोग ही इस बीमारी से पीड़‍ित हैं और कुल 304 लोगों की मौत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...