बनीखेत(चंबा)। विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उग्राहल के पास एक स्कूटी की डिगी से 282 ग्राम चरस बरामद की। स्कूटी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशेष अन्वेषण इकाई चंबा के पुलिस दल ने एनएच पर उग्राहल के पास शुक्रवार को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां से गुजरने वाले छोटे बड़े वाहनों की पूरी जांच की जा रही थी। उसी दौरान बाथरी की तरफ से पंजाब के नंबर वाली एक स्कूटी आई। जिसे सूरज कुमार पुत्र भीम सिह निवासी भर्री डाकघर पुनघारी तहसील धारकला चला रहा था। जिसे नाके पर खड़ी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान स्कूटी की डिगी में 282 ग्राम चरस बरामद हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें