शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

हरियाणा: दिनदहाड़े पीएनबी से 15 लाख रुपए की लूट

भिवानी. भिवानी जिले के चांग गांव में गुरुवार सुबह 11.25 बजे 5 नकाबपोश बदमाश पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से करीब 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने पिस्टल के दम पर लूट को अंजाम दिया और गार्ड पर भी फायर किया। हालांकि गार्ड बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच की। बैंक कर्मियों द्वारा कैश की गिनती के बाद लूट की सही रकम की जानकारी मिल पाएगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...