मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

कागज भी दिखाएंगे...जूते भी खाएंगे: संगीत सोम

 नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) लेकर विरोध और समर्थन के सुर लगातार जहरीले होते जा रहे हैं। इस बीच अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने विवादित बयान से सियासत गरमा दी है। सोम ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के सीएए और एनआरसी पर दिए बयान का जवाब देते हुए कहा है कि मनमानी की तो कागज भी दिखाएंगे और जूते भी खाएंगे।


असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि मैं ओवैसी को बताना चाहता हूं कि उनके बयान 'कागज नहीं दिखाएंगे, सीना दिखाएंगे और कहेंगे मार गोली' का कोई फायदा नहीं है। यदि आपको देश में रहना है तो सरकार जो कागज कहेगी आपको दिखाने होंगे। यदि ओवैसी का कहना है कि सीने कम पड़ जाएंगे, गोली सीने पर खाएंगे तो मैं यही कहना चाहता हूं कि वह जूते खाएंगे और कागज भी दिखाएंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...