शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

पोस्टरवार: कांग्रेस अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगवाए

आजमगढ़। बिलरियागंज की घटना पर सियासत अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने पहले दिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर सरकार को घेरा तो अब कांग्रेस ने सपा मुखिया अखिलेश सिंह यादव के खिलाफ पोस्टर वार शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की आेर से शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें कांग्रेस ने सवाल किया है कि सीएए और एनआरसी विरोधी प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम महिलाओें पर पुलिसिया बर्बरता पर अखिलेश यादव क्यों चुप हैं।


अखिलेश यादव 2019 के चुनावों के बाद से आजमगढ़ से लापता हैं। पोस्टर पर अखिलेश यादव की फोटो लगाई गई है आैर फोटो के मुंह पर पट्टी लगाई गई है। कांग्रेस के पोस्टर वार को सियासी नजरिए से देखा जा रहा है, क्योंकि सपा मुसलमानों की हमेशा हितैषी होने का दावा करती रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...