शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

बिना निमंत्रण के खाना खाने पहुंचे, गोलिया चलाई

ग्वालियर. ग्वालियर से करीब 25 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर के विलारा गांव में मंगलवार रात एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे का लगुन-फलदान समारोह चल रहा था। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या करने वाले तीनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं। तीनों आरोपी बिना निमंत्रण के खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान किसी ने उन्हें टोक दिया। इस पर वे खाना खाने के बाद बाहर गए और 20 मिनट बाद लौटते ही उन्होंने समारोह में लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली दूल्हे के चाचा ऊदल पुत्र जसवंत सिंह कुशवाह (30) के सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी कार में सवार होकर भाग गए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। हत्यारों के नाम हरेंद्र राणा, बाली राणा और गुड्‌डू राणा हैं। हरेंद्र राणा बाली का चचेरा भाई है, जबकि गुड्डू भी रिश्तेदार है। पुलिस अभी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...