मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

एड्स पीड़ित व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के हाई स्कूल के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार युवक एड्स का मरीज था। उसके इलाज में पिता ने अपनी पूरी जमा-पूंजी खर्च कर दी। पैसे खत्म हुए तो जमीन बेचकर इलाज कराया, लेकिन स्थित में सुधार न हुआ। हालात ऐसे हो गए कि खाना जुटाने को भी पैस न बचे। अपने चलते पत्नी, पिता और परिवार के अन्य सदस्यों पर पड़ रही विपत्ति से परेशान युवक ने मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes