मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020

116 करोड़ के टेंडर घोटाले में फिर गिरफ्तार हुआ यादव सिंह

नोएडा. नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह को सीबीआई ने सोमवार को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। यादव सिंह को 116.39 करोड़ के टेंडर में हुए घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने बताया कि यादव सिंह के खिलाफ दो साल पहले यह मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि यादव सिंह ने अपने कार्यकाल में निजी कंपनियों को गलत तरीके से टेंडर दिया था। यादव के खिलाफ सरकारी पद के दुरुपयोग, ठेकेदारों और फर्मों से रिश्वत और अपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...