गुरुवार, 12 मार्च 2020

कोरोना: बिना दर्शकों के हो सकता है आईपीएल मैच

महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस के 11 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से फैल रहे वायरस के डर से सरकार अब आईपीएल मैच बिना दर्शकों के कराने का मन बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि स्टेडियम में आईपीएल मैच बगैर दर्शकों के कराया जाए। ऐसी स्थिति में लोग स्टेडियम में मैच देखने की बजाय टीवी पर देख सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर फैसला होना बाकी है।


मंदी: 2008 से भी ज्यादा खराब है 2020 की हालत

भारत और दुनिया के बाजार कोरोना महामारी की चपेट में हैं। बाजार में रिकॉर्ड गिरावट हो रही है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि दुनिया के बाजारों के रुख से मंदी की आहट आ गई है। 2020 के हालात 2008 की वैश्विक मंदी से खराब होते जा रहे हैं। एक जनवरी 2020 से अब तक 71 दिन में सेंसेक्स 7 बार 700 से ज्यादा अंक गिर चुका है। 3 बार एक हजार से ज्यादा अंक की गिरावट हुई। अधिकतम 2919 अंकों की गिरावट गुरुवार को रही। 2008 में 6 बड़ी गिरावटें सालभर में हुई थीं। 


मंत्री पटवारी की पुलिसकर्मी से हाथापाई

मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बंगलूरू में कमलनाथ सरकार में मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेता जीतू पटवारी को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पटवारी यहां एक होटल में ठहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक विधायकों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस कर्मी से हाथापाई होने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।


राजस्थान में एक और व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित

दुबई से लौटे जयपुर के एक बुजुर्ग के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 85 वर्षीय व्यक्ति की पहली जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजीटिव आई थी। पुष्टि के लिए नए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। वो रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई।


हरियाणा में कोरोना महामारी घोषित

हरियाणा में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है। ऐसा करके प्रदेश यह घोषणा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इससे पहले मंत्री विज ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की।


दिल्ली: कोरोना के चलते, स्कूल के बाद 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर बंद

दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है। सरकार ने दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल्स और ऐसे स्कूल-कॉलेज (जिनकी परीक्षाएं नहीं चल रही हैं), उन्हें 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की। उपराज्यपाल के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है। इस तरह दिल्ली हरियाणा के बाद कोरोना को महामारी घोषित करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। भारत में अब तक कुल 73 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं और केरल में इसके सबसे ज्यादा मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलोंकालेजोंसिनेमा हालों और अन्य पब्लिक इकट्ठा होने वाली बड़ी जगहों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। इसकी घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।


बुधवार, 11 मार्च 2020

मेरठ: सोसायटी पंजीकरण कार्यालय में बेलगाम भ्रष्टाचार

नोएडा फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि देश के कई अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी सोसाइटी का पंजीकरण एक ही बार स्थाई तौर पर किया जाए। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सोसाइटी का पंजीकरण मात्र 5 वर्षों के लिए किया जाता है और उसके बाद हर 5 वर्ष बाद उसका नवीनीकरण किया जाता है।



एफ ०  एन०  आई० के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने कहा कि पहली बार पंजीकरण में ही भारी-भरकम सुविधा शुल्क वसूला जाता है तथा बाद में सोसाइटी की बैलेंस शीट देखकर व्यक्ति की रेट तय किए जाते हैं और जो अधिकारी को रिश्वत नहीं दे पाते या नहीं देते उनके कार्यों में कमी निकाल कर नवीनीकरण नहीं किया जाता और मांग पूरी ना करने पर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी देकर डराया धमकाया जाता है। .


फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य अनिल गर्ग ने बताया कि भ्रष्टाचार और उत्पीड़न रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को एक ही बार अस्थाई तौर पर पंजीकरण करना चाहिए व वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली महाराष्ट्र बिहार मध्य प्रदेश हरियाणा सहित कई अन्य राज्य है जहां पर सोसायटी पंजीकरण करने की स्थाई व्यवस्था होती है।  


सोमवार, 9 मार्च 2020

5 दिनों में बेनकाब होंगे दिल्ली दंगे के साजिशकर्ता

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने रविवार को मिर्जापुर में कहा कि, हम दिल्ली में हुए दंगे पर संसद में चर्चा को लेकर तैयार हैं। चार से पांच दिनों में दिल्ली दंगे की परतें खुलनी शुरू हो जाएगी। वहीं, यस बैंक के वित्तीय संकट पर अरुण सिंह ने कहा- यह यूपीए शासनकाल में लोन बांटने का नतीजा है। उसी समय घोटाला हुआ था। उन्होंने दावा कि, चर्चा की जाएगी तो पता चलेगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आए थे तो सुनियोजित तरीके से हंगामा, बलवा और दंगा किया गया। दंगों की परतें आने वाले चार-पांच दिनों में खोलनी शुरू हो जाएगी।


वर्ष 2024 तक राज्य में खोले जाएंगे 1000 जन औषधि केंद्र

पटना. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि वर्ष 2024 तक बिहार में 1000 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की योजना है। अभी पूरे राज्य में 155 केंद्र कार्य कर रहे हैं। लोग इसे मोडिसिन के नाम से भी जानने लगे हैं। यहां मिलने वाली सभी जेनरिक दवाएं पूर्ण गुणवत्तापूर्ण रहती हैं। डब्लूएचओ जीएम सर्टिफिकेट और एनएबीएल के मानक पर खड़ा उतरने वाली कंपनियों से ही जन औषधि केंद्र के लिए दवा की खरीद की जाती है। 2024 तक पूरे देश में 10 हजार केंद्र खोलने की योजना है। उन्होंने कहा- दवा और चिकित्सा पर होने वाले खर्च के चलते सालाना 5.5 करोड़ लोग गरीबी के चपेट में आ जाते हैं। वहीं केवल दवा पर होने वाले खर्च के चलते 3.8 करोड़ लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाती है। 


जोधपुर: एयरफोर्स की महिला पायलट से छेड़छाड़

जोधपुर. यहां एयरफोर्स की फ्लाइट लेफ्टिनेंट के साथ कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। पीछा कर रहे युवकों से बचने के लिए महिला पायलट फोर्स की ऑफिसर मैस में घुसकर खुद को बचाया। इसके बाद एयरफोर्स के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। एयरफोर्स अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई तब तक सभी युवक वहां से भाग निकले। फ्लाइट लेफ्टिनेंट जोधपुर में हेलिकॉप्टर पायलट है। पुलिस ने रविवार शाम एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 


सीरिया में 8 साल में 56 लाख लोगों को शरणार्थी बनना पड़ा



सीरिया में मार्च 2011 में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से ही वहां बेहद तबाही और बर्बादी हुई है। भारी संख्या में लोग बेघर भी हुए हैं। 50 लाख से ज्यादा सीरियाई लोगों को देश छोड़कर भागना पड़ा है। करीब 60 लाख लोग देश के भीतर ही विस्थापित हुए हैं। एक करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों को जीवित रहने के लिए सहायता की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र के मार्च 2018 तक के आंकड़े के मुताबिक, आठ सालों से जारी युद्ध की वजह से करीब 56 लाख लोगों को शरणार्थी बनना पड़ा है।


 



दक्षिण कोरिया में 7313 और ईरान में 6566 चपेट में






एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है। ईरान में संक्रमितों की संख्या 6566 और मौतों का आंकड़ा 197 हो गया है। दक्षिण कोरिया में 7313 केस सामने आए हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 44 से बढ़कर 50 पहुंच गई है। द. कोरिया के दाएगू शहर सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 5 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां 100 से ज्यादा चर्च के प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी गई है। जापान में संक्रमण के 1198 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, भूटान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। एक अमेरिकी पर्यटक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 76 साल का अमेरिकी नागरिक दो मार्च को भारत से भूटान आया था। 5 मार्च को बुखार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 











 







अमेरिका में 500 से ज्यादा संक्रमित, 21 की मौत

अमेरिका में कोरोनावायरस से 21 लोगों की जान गई है। संक्रमितों का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया। ट्रम्प सरकार अब इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेना को बुलाने पर विचार कर रही है। मरने वालों में ज्यादातर जापान के डायमंड प्रिंसेज शिप से लौटे यात्री हैं। अमेरिका लाए गए लोगों को फिलहाल क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया गया है। कैलिफोर्निया के तट से दूर प्रिंसेज शिप पर हेलीकॉप्टर से मेडिकल किट पहुंचाई जा रही है।


कोरोनावायरस: इटली में एक दिन में सबसे ज्यादा 233 मौतें

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस सोमवार तक 101 देशों तक फैल चुका है। इटली में रविवार को दुनिया में सबसे ज्यादा 233 लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण से यहां 366 जानें जा चुकी हैं। 24 घंटे में 1200 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इटली सरकार ने देश के डेढ़ करोड़ लोगों को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं, चीन में इस पर धीरे-धीरे काबू किया जा रहा है। देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 100 साल के बुजुर्ग की हालत पूरी तरह ठीक हो गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।


अवैध कब्जों के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई

कब्जों से मुक्त कराई 15 करोड़ की जमीन


नोएडा। बरौला सेक्टर-48 में ए और बी ब्लॉक में करीब 1400 वर्ग मीटर जमीन से कब्जे हटाए गए। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के तोड़फोड़ दस्ते को विरोध का सामना भी करना पड़ा। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन का बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ रुपये आंका गया है। दरअसल, बरौला में पत्थर मार्केट व सेक्टर-49 थाने के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। सेक्टर के लोगों ने करीब पांच साल पहले इस इसकी शिकायत प्राधिकरण से की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एनजीटी में याचिका लगाई गई। करीब डेढ़ वर्ष पहले एनजीटी ने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। हालांकि, एनजीटी के आदेश के बाद बरौला की पत्थर मार्केट को सलारपुर में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन कई लोगों ने यहां अतिक्रमण को जारी रखा। शनिवार को एक बार फिर प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध कब्जों को हटाया। सुबह 9 बजे से शाम करीब 4 बजे तक कार्रवाई जारी रही। प्राधिकरण के अनुसार विभिन्न खसरा नंबरों से लगभग 1400 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जे हटाए गए। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम के साथ भूलेख, वर्क सर्किल व उद्यान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने प्राधिकरण की टीम का विरोध शुरू कर दिया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।


कोरोनावयरस: केरल में तीन साल का मासूम बच्चा संक्रमित

केरल में तीन साल के बच्चे के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि बच्चा और उसके माता पिता सात मार्च को सुबह छह बजे इटली से कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे तो उनकी यहां स्थापित निगरानी प्रणाली में ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की गई। उन्होंने बताया कि बच्चे में कोरोनावायरस के लक्षण दिखे। इसके बाद उन्हें तुरंत कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पृथक वार्ड में भेज दिया गया।


इटली में 1.60 करोड़ लोग घरों में कैद

इटली सरकार ने बेहद कड़ाई करते हुए लोम्बार्डी और 14 दूसरे सूबों में लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी है। इन लोगों को अब आने जाने के लिए सरकार से इजाजत लेनी होगी। इस आदेश के बाद अब लोग न तो इन प्रांतों में दाखिल हो सकेंगे और न ही वहां से बाहर जा सकेंगे। यह कदम कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उठाया गया है। इससे अब एक करोड़ साठ लाख लोग अपने घरों में कैद होकर रह गये हैं। इस फैसले के बाद देश की एक चौथाई आबादी अब घरों से निकल नहीं सकेगी।


कच्चे तेल के दामों में 20 फीसदी की गिरावट

दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों के बीच उत्पादन में कटौती के लेकर सहमति नहीं बन पाने के बाद सऊदी अरब ने कीमत यु्द्ध (प्राइस वॉर) छेड़ दिया है, जिसके बाद कच्चे तेल के दामों में सोमवार को लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट हुई। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 36 डॉलर प्रति बैरल जबकि अमेरिकी डबल्यूटीआई ऑयल के दाम 32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।


रविवार, 8 मार्च 2020

IB कर्मचारी की हत्या के दोषियों को मौत की सजा दी जाए : विक्रम सैनी

मुजफ्फरनगर में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने पिछले महीने दिल्ली में हुई साम्प्रदायिक हिंसा के दौरान खुफिया ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की है।


अब पता चल रहा वास्तव में कौन है दोस्त: विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर भारत की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसा देश नहीं है जो कहे कि उसके यहां हर किसी का स्वागत है। जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर आलोचना करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उसके निदेशक पूर्व में भी गलत रहे हैं और कश्मीर मुद्दे से निपटने के संयुक्त राष्ट्र निकाय के पिछले रिकॉर्ड को भी देखा जाना चाहिए।  इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट में सीएए के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हमने इस कानून के जरिए देशविहीन लोगों की संख्या घटाने की कोशिश की है। इसकी सराहना होनी चाहिए।”


चंडीगढ़ में कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज होगी 60 साल

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 58 साल कर दी थी। इसका असर चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर भी पड़ता, क्योंकि यहां पंजाब के सर्विस रूल्स ही लागू हैं। इस हिसाब से कर्मचारियों को 58 साल की उम्र में न चाहते हुए भी रिटायर होना पड़ता। लेकिन अब उनकी ये टेंशन खत्म होने वाली है, क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन सेंट्रल सर्विस रूल्स को लागू करने जा रहा है।


पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट: जस्टिस मुरलीधर ने पद की शपथ ली

चंडीगढ़. दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ. एस. मुरलीधर ने शुक्रवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा ने उन्हें यह शप्थ दिलाई। इसके साथ ही हाईकोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या 56 हो गई है जबकि जजों की प्रस्तावित संख्या 85 है।


1 अप्रैल से प्रदेश में सभी फाइव स्टार होटल्स में 24 घंटे सर्व होगी शराब

चंडीगढ़. अब चंडीगढ़ में सभी फाइव स्टार होटल्स में 24 घंटे शराब सर्व करने का प्रावधान कर दिया है। एक अप्रैल से यह आदेश प्रभावी होगा। प्रशासक वीपी सिंह की मंजूरी के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी। अभी तक फाइव स्टार होटल्स,पब बार और रेस्टोरेंट्स में रात 1 बजे तक शराब सर्व करने की मंजूरी थी। चंडीगढ़ के होटेलियर्स और रेस्टोरेंट्स मालिक की तरफ से शराब सर्व करने की परमिशन रात 2 बजे तक करने की मांग की गई थी। इसके बाद अब चंडीगढ़ ने सभी फाइव स्टार होटल्स में 24 घंटे शराब सर्व करने का प्रावधान कर दिया है। 


ऑटो ड्राइवर्स से रिश्वत मांगने वाले हेड कांस्टेबल को 4 साल की सजा

चंडीगढ़. ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल दलबीर सिंह को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने शनिवार को 4 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दलबीर पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। दलबीर सिंह पर आरोप लगा था कि वह ऑटो ड्राइवर्स से चालान न करने के बदले 3 हजार रुपए रिश्वत की मांग करता हैं। बीते गुरुवार को कोर्ट ने दलबीर को दोषी करार दिया था। 


मुख्यमंत्री होली के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली के किसी भी सरकारी या निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। सीएम के दफ्तर की तरफ से कहा गया है कि कोरोनावायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि राज्य सरकार अन्य लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील करे। 


कोरोनावायरस की दवा कुछ हफ्ते में बनकर तैयार हो जाएगी

येरूशलम. दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के खौफ के बीच एक राहत भरी खबर है। इजराइल सरकार ने दावा किया है कि अगले कुछ हफ्ते में उनके वैज्ञानिक कोरोनावायरस की दवा तैयार कर लेंगे। इसके 90 दिनों के अंदर ही दवा बाजार में भी उतार देंगे। इजराइली मीडिया 'द येरूशलम पोस्ट' ने विज्ञान एवं तकनीक मंत्री ओफिर अकुनिस के हवाले से यह जानकारी दी है। इसमें कामयाबी मिलती है तो यह पूरी दुनिया के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। अभी तक इसके इलाज के लिए कोई दवा बाजार में उपलब्ध नहीं है। दुनिया के 92 से ज्यादा देशों में वायरस फैल चुका है।


advertisement


ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मारी, महिला समेत 6 की मौत

जोधपुर. अजमेर रोड पर रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस सवार महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 यात्री घायल हो गए। हादसा जोधपुर शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर बीनावास पुलिया पर हुआ। पुलिस के अनुसार, राजस्थान लोक परिवहन की एक बस रविवार सुबह जोधपुर से अजमेर की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे बीनावास के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बस में साइड से टक्कर मार दी। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाले जाने तक 6 की मौत हो चुकी थी। 10 से अधिक घायल यात्रियों को जोधपुर लाया गया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।


अमेरिका के आधे से ज्यादा राज्यों में फैला कोरोना

अमेरिका के आधे से अधिर राज्यों में कोरोनावायरस का प्रभाव देखा जा रहा है। अमेरिका के एक प्रभावशाली इस्राइल समर्थक गुट एआईपीएसी ने बताया कि यहां आयोजित इसके वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सम्मेलन में उपराष्ट्रपति पेंस और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो समेत कई सांसद शामिल हुए थे।


अमेरिका में अबतक 17 की मौत, ट्रंप ने 8.3 अरब डॉलर की राशि मंजूर की

फ्लोरिडा में दो लोगों की मौत के साथ यहां मृतकों की संख्या 17 हो गई। कोरोना से लड़ने के लिए 8.3 अरब डॉलर का आपातकालीन व्यय विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मंजूरी दे दी। ट्रंप ने अटलांटा रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुख्यालय का दौरा करने के बाद कहा कि मुझे लगता है कि इस स्तर पर घातक कोरोना वायरस से अमेरिकी जनता के लिए कुल मिलाकर जोखिम कम है।


कोरोनावायरस: न्यूयॉर्क में आपातकाल घोषित

अमेरिका में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण न्यूयॉर्क में आपातकाल का एलान कर दिया गया है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू कूमो ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को बचाने के लिए आपातकाल की घोषणा की गई है। बता दें कि न्यूयॉर्क में कोरोना के अबतक 89 मामले सामने आ चुके हैं।


ईडी ने पूछताछ के बाद राणा कपूर को किया गिरफ्तार

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 20 घंटे पूछताछ के बाद रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने राणा कपूर को आज मुंबई के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने राणा कपूर को पूछताछ के लिए 11 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।


ईडी ने राणा कपूर पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि बैंकर को तड़के करीब तीन बजे धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह जांच में कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहे थे। केंद्रीय एजेंसी ने कपूर के आवास पर शुक्रवार रात को छापा मारा था जिसके बाद 20 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद बेलार्ड एस्टेट में ईडी के कार्यालय में कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया था।


कोरोनावायरस: चीन में होटल ढहने से 70 दबे

चीन के क्वांगझू शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण वाले संदिग्ध मरीजों को एकांतवास में रखने के बनाए गए आइसोलेशन सेंटर की पांच मंजिला बिल्डिंग शनिवार को अचानक ध्वस्त हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणपूर्व चीन के इस तटवर्ती शहर में हुए हादसे के दौरान बिल्डिंग में मौजूद 70 लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा था।


सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, फुजियान प्रांत में यह आइसोलेशन सेंटर एक 80 कमरे वाले होटल क्वांगझू शिन्जिया में बनाया गया था, जिसकी बिल्डिंग स्थानीय समयानुसार शाम को करीब 7.30 बजे अचानक ध्वस्त हो गई।


भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हुई

भारत में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इनमें से 23 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 23 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा लद्दाख में दो, तमिलनाडु, तेलंगाना, जयपुर और गाजियाबाद में एक-एक, दिल्ली में तीन, आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज और केरल में मिले पांच नए मरीज शामिल हैं। 

लद्दाख के जिन दो बुजुर्गों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, वे ईरान से लौटे थे। तमिलनाडु में पॉजिटिव मिला शख्स ओमान से लौटा है। पंजाब के होशियारपुर निवासी पिता-पुक्ष और दिल्ली में पेटीएम कर्मचारी की पत्नी शुरुआती जांच में संक्रमित मिले हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। वहीं, जम्मू में गंभीर लक्षण वाले दो मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 


कोरोनावायरस: केरल में मिले पांच नए मरीज

केरल में कोरोनावायरस के पांच नए मामले सामने के बाद अब देश में कोरोना के कुल केस बढक़र 39 हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों के ठीक हो जाने के बाद संक्रमण से जूझ रहे लोगों की वास्तविक संख्या 36 है। इन पांचों लोगों को राज्य के पथानामथिट्टा के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनमें से तीन लोग हाल ही में इटली से लौटे थे। इन तीनों से फैले संक्रमण के कारण दो लोग और बीमार हो गए हैं। इन पांचों मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को तीन मामले सामने आए थे। जिसके बाद ये संख्या बढक़र 34 हो गई थी।


advertisement


शनिवार, 7 मार्च 2020

यस बैंक के खातेदारों में राशि निकालने के लिए होड़ मची

आरबीआई ने यस बैंक के बोर्ड को सस्पेंड कर दिया, यह संदेश सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गया। मैसेज के अनुसार खातेदार 5 मार्च से 3 अप्रैल तक केवल 50 हजार रुपए ही निकाल सकते हैं। इसके साथ ही खातेदारों में अपनी राशि के लिए चिंता हो गई। शुक्रवार की सुबह से ही यश बैंक के बाहर खातेदारों की लाइन लगी है। इसके लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।


ADVERTISEMENT


advertisement


आरएमएल में संदिग्धों की खुले में जांच

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के लिए अस्पतालों में खास इंतजाम किए हैं। 25 अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इस सबके बीच सरकार की ओर से बनाए गए नोडल सेंटर से ही नियमों के उल्लंघन की बात सामने आ रही है। केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से संदिग्धों की जांच में हो रही है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार से गुरुवार के बीच 200 से ज्यादा लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। इन लोगों की जांच कोरोना के संदिग्धों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में न कर इमरजेंसी के बाहर ही हुई। 


शाहीन बाग में अलग-अलग स्थानों पर 3 शव मिले

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 84 दिन से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना जारी है। इसी बीच इस क्षेत्र में 3 अलग-अलग जगहों पर शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शव मिलने का पहला मामला शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी में आया। यह शव यमुना नदी के किनारे मिला। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। इस शव की पहचान छानबीन के बाद अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। 


महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने दी 2,500 करोड़ रुपए की टैक्स राहत

उद्धव सरकार ने अपने पहले बजट में 2,500 करोड़ रुपए का टैक्स रिलीफ जनता को दिया है। हालांकि पेट्रोल-डीजल पर एक रुपए प्रति लीटर का अतिरिक्त कर लगाकर 1,800 करोड़ रुपए वसूलने की व्यवस्था भी बजट में की है  


गुड़गांव: जनता के साथ शिष्टाचार से पेश आए पुलिस

गुड़गांव. पुलिस आम जनता के साथ शिष्टाचार से पेश आए और मित्रवत व्यवहार करे तभी जनता का पुलिस में विश्वास बढ़ेगा और लोग विपत्ति में मदद के लिए पुलिस के पास जाएंगे। यह बात शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल ने गुड़गांव में तृतीय युवा पुलिस अधीक्षक सम्मेलन तथा द्वितीय पुलिस एक्सपो के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधन में कही।


उन्होंने युवा पुलिस अधीक्षकों से कहा कि हमारी व्यवस्था पुरानी है जिसमें अच्छाइयां भी हैं और बुराइयां भी, अच्छाइयों को अपनाएं और बुराइयों को त्याग दें। व्यवस्था में खराबी को दूर करने के लिए ‘विल पावर‘ अर्थात् इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। मुख्यमंत्री ने उदाहरण के साथ समझाया कि समाज में व्यवस्था ठीक करते समय अलर्ट रहे, कहीं बुराइयां आप पर हावी ना हो जाएं।


गुरदासपुर: कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती

गुरदासपुर. कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को शुक्रवार को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसमें कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं और उसका सेंपल टेस्ट के लिए दिल्ली भेजा गया है। नोडल अधिकारी डाॅ. मनजिंदर बब्बर ने बताया कि गांव कीड़ी अफगाना का 43 वर्षीय व्यक्ति उनके पास चेकअप के लिए आया था।


राजस्था: ओलों की मार से फसलें तबाह, किसानों ने जाम लगाया

ओलावृष्टि से नष्ट फसल के शत-प्रतिशत मुआवजे की मांग को लेकर भरतपुर में शनिवार को किसानों ने कस्बे के चुंगी रोड समेत अन्य सड़क मार्गों पर जाम लगा दिया। उधर, पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को दौरा कर हालात जाने। किसानों ने कुम्हेर के चुंगी रोड, गागरसोली, अस्तावन, सैत सहित अन्य सड़क मार्गों पर जाम लगा दिया। किसानों ने मौसम की मार से नष्ट हुई फसलों का शत प्रतिशत मुआवजा, बिजली बिल माफ करने व मुआवजा माफ करने की मांग को लेकर रास्ता रोक दिया तथा प्रदर्शन किया।


भारत में मुस्लिमों के नरसंहार से दुनिया दुखी: ईरान

नई दिल्ली. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने गुरुवार को दिल्ली दंगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के मुद्दे पर पिछले महीने हुई हिंसा को उन्होंने धर्म के साथ जोड़ दिया। खामनेई ने कहा है कि भारत के मौजूदा हालात को देखते हुए वहां मुस्लिम खतरे में हैं। फिलहाल इस मामले में भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर खामनेई को शुक्रिया कहा और कश्मीरी मुस्लिमों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला।


इटली: सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी 15 मार्च तक बंद किए गए

सरकार ने तीन अप्रैल तक देश में होने वाली सभी तरह की खेल प्रतियोगिताओं के दौरान स्टेडियम में दर्शकों के जाने पर रोक लगा दी है। देश के सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी 15 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। सरकार किस करने पर भी प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार कर रही है।  


कोरोनावायरस का संक्रमण रोकने के लिए ईरान ने जुमे की नमाज रद्द की

कोरोनावायरस लगातार अलग-अलग देशों में फैल रहा है। इससे दुनिया दहशत में है। कोरोना अब तक 81 देशों में पहुंच चुका है। मौतों का सिलसिला भी जारी है। दुनिया के 16 देशों में अब तक इससे 3,281 लोगों की जान गई है। 95,700 लोग इससे पीड़ित हैं। कोरोना के डर से 29 करोड़ बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वे घरों में कैद होकर रह गए हैं। इस सबके बीच दुनिया के तमाम देशों ने कोरोना से बचने और निपटने के लिए जंगी स्तर पर काम शुरू किया है। हॉन्गकॉन्ग, ताइवान, जापान और दक्षिण कोरिया की सरकारों ने बड़े पैमाने पर इस बीमारी के बारे में जागरुकता अभियान शुरू किया है। 


तख्तापलट की साजिश के आरोप में किंग सलमान के भाई समेत 3 हिरासत में

रियाद. सऊदी अरब में शाही परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। तीनों पर सत्ता के लिए साजिश रचने का आरोप है। इनमें किंग सलमान के भाई प्रिंस अहमद बिन अब्दुलअजीज अल सऊद और भतीजा प्रिंस मोहम्मद बिन नाएफ शामिल हैं। रॉयल गार्ड ने तीनों की गिरफ्तारी उनके घर से की है। गिरफ्तारी की कार्रवाई क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर हुई। माना जा रहा है कि सलमान अभी और सख्त कदम उठा सकते हैं।


advertisement


advertisement


advertisement


स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 12 की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-28 पर स्कॉर्पियो वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे-28 पर जा रही एक स्कॉर्पियो वाहन सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना सरमसपुर गांव के पास हुई है। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।


उत्तर भारत में किसान की हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों का हाल बेहाल कर दिया है। यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में हजारों हेक्टयेर फसल बर्बाद हो गई है। गेहूं और सरसों की खड़ी फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि की वजह से खड़ी फसल लेट गई है। इसके चलते अनेक किसानों को इंद्र देवता से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया। किसानों का कहना है कि बेमौसम की बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।


कोरोना: इटली में एक दिन में 49 की मौत

इटली में कोरोना वायरस से शुक्रवार को 49 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इस विषाणु से मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। बता दें कि कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत चीन और उसके बाद इटली में हुई हैं।


कोरोना वायरस: फेसबुक ने लंदन और सिंगापुर कार्यालय बंद किए

फेसबुक ने शु्क्रवार को बताया कि वह लंदन कार्यालय और सिंगापुर कार्यालय के कुछ हिस्सों को गहन सफाई के लिए बंद कर रहा है। यह कदम सिंगापुर में एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर स्थित मरीना वन ऑफिस में शुक्रवार को एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।


कोरोना वायरस: चीन में 28 और लोगों की मौत

चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, इस वायरस के संक्रमण के 99 नए मामले सामने आये है।


advertisement


मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में प्रशासन ने भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया है। प्रशासन का कहना है कि रिसॉर्ट को धवस्त करने से पहले भूमि अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया।


वहीं, संजय पाठक का कहना है कि यह सरकार द्वार बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। बता दें कि संजय पाठक का नाम कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त में भी आया था। हालांकि, उन्होंने ऐसे किसी भी मामले में शामिल होने से इनकार किया था।


शुक्रवार, 6 मार्च 2020

यस बैंक के खाताधारक 50 हजार रु. से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नकदी की कमी से जूझ रहे यस बैंक से पैसा निकालने की ऊपरी सीमा निर्धारित कर दी है। अब बैंक के खाताधारक अधिकतम 50 हजार रुपए ही निकाल सकेंगे। यस बैंक की आर्थिक स्थिति में गंभीर गिरावट आने के बाद रिजर्व बैंक ने 30 दिन के लिए उसके बोर्ड का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। एसबीआई के पूर्व डीएमडी और सीएफओ प्रशांत कुमार को बैंक का प्रशासक बनाया गया है। आरबीआई ने जल्द ही यस बैंक के लिए रीस्ट्रक्चरिंग प्लान पेश करने की बात भी कही है। इससे पहले बैंक को बचाने के लिए सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को आगे किया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यस बैंक में शेयर खरीदने की एसबीआई की योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसका आधिकारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है। यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने वाले कंसोर्शियम को एसबीआई लीड करेगा। 


पत्नी और तीन बच्चों को घर से निकालकर रचाई दूसरी शादी

जिले के किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने तीन बच्चों व पत्नी को घर से निकलकर दूसरी शादी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा ने बताया कि सिमरजीत कौर ने मामला दर्ज कराया था कि जून 2018 में दहेज लालच में उसके पति व ससुराल वालों ने उसे 3 बच्चों सहित घर से निकाल दिया था। जिसके बाद पति मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।


संसद में भी थर्मल स्कैनर लगाने की मांग

संसद में भी कोरोनावायरस का डर है। महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत रवि राणा और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता गुरुवार को मास्क पहनकर पहुंचे। गुप्ता ने राज्यसभा के सभापति से संसद में थर्मल स्कैनर लगाने समेत बचाव के अन्य जरूरी उपाय करने की मांग की। 


टाइटैनिक का कैप्टन कह रहा, जहाज डूबेगा नहीं: राहुल

राहुल गांधी ने कोरोनावायरस को लेकर सरकार की चिंता पर सवाल उठाए। ट्वीट में तंज कसा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि स्थिति नियंत्रण में है। ऐसा लग रहा है कि टाइटैनिक के कप्तान ने यात्रियों से कहा कि जहाज नहीं डूबेगा। सरकार को वायरस को रोकने की मजबूती से कोशिश करना चाहिए।’’


कोरोनावायरस: दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद

कोरोनावायरस को लेकर सरकार चिंतित है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को संसद में बयान दिया। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि संक्रमित पाए गए सभी 30 मरीजों की निगरानी की जा रही है। सभी की हालत स्थिर है। इन मामलों पर नजर रखने के लिए मंत्रियों का समूह बनाया गया है। विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों की 21 एयरपोर्ट और 12 बंदरगाहों पर स्क्रीनिंग की जा रही है। इनके फोन नंबर और पते नोट किए गए हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने अपने सभी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है और पांचवीं तक के सभी स्कूलों को 31 तक बंद किए जाने के निर्देश दिए हैं।


कोरोनावायरस: चीन में कारों की बिक्री फरवरी में 80% घटी

चीन में कारों की खुदरा (रिटेल) बिक्री फरवरी में 80% गिर गई। यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। कोरोनावायरस फैलने की वजह से चीन में कारोबार प्रभावित हुआ है। चीन की पैसेंजर कार एसोसिएशन (सीपीसीए) ने बुधवार को बिक्री के आंकड़े जारी किए।


वायरस से निपटने के लिए सेना उतारेगा अमेरिका

वॉशिंगटन. अमेरिका में कोरोनावायरस से 14 लोगों की जान गई है। वायरस यहां के 19 राज्यों में फैल चुका है, 228 लोग इसकी चपेट में हैं। इसके बाद ट्रम्प सरकार अब इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेना को बुलाने पर विचार कर रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के गर्मी से ज्यादा सर्दी के मौसम में फैलने की गुंजाइश है और अमेरिका में सर्दी का मौसम आने वाला है, इसलिए इसे रोकने के लिए और बड़े कदम उठाए जाने चाहिए। इसे लेकर पेंटागन में वैज्ञानिकों और सेना की बैठक भी हुई।


कोरोनावायरस: 15 देशों में 3286 की मौत

कोरोनावायरस अब तक 80 देशों में फैल चुका है। 14 देशों में अब तक वायरस से 3 हजार 286 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) 95 हजार 488 से ज्यादा लोगों में वायरस की पुष्टि कर चुका है। वर्ल्डमीटर डॉटइन्फो के मुताबिक, 56 हजार 975 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है। चीन के बाद दक्षिण कोरिया, इटली, जापान और ईरान में भी कई मामले सामने आए हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने इन देशों में न जाने की एडवायजरी जारी की है।


कार पेड़ से टकराकर पलटी, पुलिस जवान और इंजीनियर समेत 5 की मौत

दंतेवाड़ा. जिले के बारसूर इलाके में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में सीएएफ जवान, पीएचई के सब इंजीनियर समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी, जो सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग अंदर फंस गए, और मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब शुक्रवार सुबह लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीआरपीएफ जवान ने शवों को बाहर निकाला। 


अब देश छोड़कर नहीं भाग पाएंगे भ्रष्ट बाबू और अफसर

भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त अफसर और सरकारी कर्मचारी अब देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पासपोर्ट जारी करने के नियमों को सख्त कर दिया है। भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होने, जांच के दौरान या फिर चार्जशीट दाखिल होने पर पासपोर्ट नहीं जारी किया जाएगा। इसे पासपोर्ट जारी करने की गाइडलाइन में शामिल किया गया है। अगर ऐसे किसी कर्मचारी या अफसर को पासपोर्ट जारी कर भी दिया गया है तो उसे सरकार रद्द कर देगी। अन्य किसी मामले में भी अगर किसी को कोर्ट की ओर से समन या गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ होगा तो उसे भी पासपोर्ट जारी नहीं किया जाएगा। 


पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर विवाद

मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू करने को लेकर भी कई मुद्दों पर राज्य सरकार और डीजीपी के बीच मतभेद थे। इस मुद्दे पर आईएएस और आईपीएस एसोसिएशन में भी एक राय नहीं बन सकी थी।


विवेक जौहरी DGP बने

मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच डीजीपी वीके सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस अधिकारी विवेक जौहरी यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक अभी तक बीएसएफ के डीजी पद पर नियुक्त थे। वहीं जौहरी खुफिया एजेंसी रॉ में विशेष सचिव के पद पर भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वीके सिंह को खेल और युवा कल्याण संचालक बनाया गया है। 


वीके सिंह कमलनाथ सरकार के एक साल के कार्यकाल में पद से हटाए जाने वाले दूसरे डीजीपी बन गए हैं। इससे पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के बाद उस समय के डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला को हटा दिया था। जिन्हें बाद में सीबीआई का प्रमुख बनाया गया।


दिल्ली दंगे को लेकर टिप्पणी करने पर शिकायत दर्ज

बिहार में बेगूसराय की एक अदालत में गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे के मद्देनजर आम आदमी पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।


बेगूसराय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में बुधवार को अख्तर के खिलाफ अधिवक्ता अमित कुमार द्वारा आईपीसी की धारा 153 ए और 153 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है। 

दिल्ली में हुए दंगे को लेकर 28 फरवरी को मीडिया में अख्तर की उक्त टिप्पणी को लेकर आई खबर को आधार बनाकर अमित द्वारा शिकायत दर्ज करवाया गया है।


भारतीय सेना के मिसाइल हमले में पाकिस्तानी ठिकाने तबाह

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को सेना ने करारा जवाब देते हुए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और आर्टिलरी शेल का इस्तेमाल किया है। इसके चलते उसकी कई चौकियां तबाह हो गई हैं। कई सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है। सेना ने इस ऑपरेशन का वीडियो जारी किया है, जिसमें पाकिस्तानी चौकियों से धुआं उठते देखा जा सकता है। 


पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ दिनों से लगातार नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी करते हुए सीजफ ायर का उल्लंघन किया जा रहा है। मिलिट्री इंटेलिजेंस को हाल ही में इनपुट्स मिले थे कि पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर और केजी सेक्टर के कुछ इलाकों में घुसपैठ की साजिश रची है। सेना के जवान लगातार एलओसी और सीमा से सटे इलाकों की निगरानी कर रहे थे। 


वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत

त्तराखंड के टिहरी में होली से दो दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया। थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंगियाल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार, हादसा करीब चार बजे हुआ। मैक्स वाहन चंबा-टिहरी मार्ग से देवीधार की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में आठ लोग सवार थे।


बिमल जुल्का बने मुख्य सूचना आयुक्त

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जुल्का को केन्द्रीय सूचना आयोग में सीआईसी के पद की शपथ दिलाई। सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के प्रमुख का पद रिक्त था। आयोग में (सीआईसी) समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं। अभी छह सूचना आयुक्त हैं। जुल्का के सीआईसी के रूप में नियुक्त होने के बाद पांच और सूचना आयुक्तों के पद रिक्त हैं। केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना के अधिकार के तहत किया गया था और इसके अधिकार क्षेत्र में सभी केंद्रीय सार्वजनिक प्राधिकरण आते हैं।


शाहीन बाग मार्ग खोलने के पक्ष में अधिकतर प्रदर्शनकारी

शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के विरोध में बीते 15 दिसंबर से बंद पड़े सरिता विहार-नोएडा रोड (रोड नंबर-13ए) खोलने को लेकर तनातनी जारी है। धरना स्थल को दूसरी जगह शिफ्ट करने के पक्षधर लगातार प्रदर्शनकारी महिलाओं व अन्य लोगों से बातचीत कर रहे हैं।


हिंसक प्रदर्शन में शामिल उपद्रवियों की फोटो चौराहों पर टांगी

सीएए व एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सरकारी व निजी संपत्तियों की भरपाई के लिए प्रशासन ने चिह्नित 53 उपद्रवियों से वसूली का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रशासन ने क्षेत्रवार डुग्गी पिटवाना शुरू कर दिया है। राजधानी के प्रमुख चौराहों पर उपद्रवियों की तस्वीर वाली होर्डिंग भी लगवाई गई है। इसकी शुरूआत बृहस्पतिवार से हो गई। हजरतगंज सहित कई प्रमुख चौराहों पर इन चिह्नित उपद्रवियों की तस्वीर वाली होर्डिंग लगा दी गई है। 


कोरोनावायरस: दिल्ली में मिला एक और मरीज

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस भारत समेत दुनिया के 85 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस वायरस के प्रभाव से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 3200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं लगभग 90 हजार लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। भारत में भी अब तक कोरोनावायरस के 31 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 


पुलिस टॉयलेट नहीं करने दे रही: आजम खां

सांसद आजम खां ने कोर्ट ने अवगत कराया है कि पुलिस उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। सीतापुर से रामपुर लाए जाने के दौरान छह घंटे के सफर में पुलिस टॉयलेट करने तक की इजाजत नहीं दे रही है। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस रास्ते में लंच तक नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि मैं  नौ बार का विधायक, चार बार का मंत्री, एक बार का राज्यसभा सदस्य और वर्तमान में लोकसभा का सदस्य हूं।


यस बैंक संकटः सुबह से बैंकों के बाहर लंबी कतारें

रिजर्व बैंक ने संकट में फंसे यस बैंक पर गुरुवार को मौद्रिक सीमा लगा दी। इसके तहत खाताधारक अब यस बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकेंगे। निकासी की यह सीमा 5 मार्च से 3 अप्रैल, 2020 तक लागू रहेगी। आरबीआई के इस कदम के बाद से ही पूरे देश समेत दिल्ली-एनसीआर के तमाम यस बैंक के एटीएम और बैंक शाखाओं पर लंबी कतारें लगी हैं।


गुरुवार, 5 मार्च 2020

कसाब को पकड़ने वाले 14 पुलिसकर्मियों को एक रैंक का प्रमोशन मिलेगा

मुंबई. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले 14 पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार ने वन रैंक प्रमोशन देने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को विधानसभा के बाहर मीडियाकर्मियों से हुई बातचीत में इसका ऐलान किया। यह आतंकी हमला 2008 में हुआ था। 12 साल बाद सरकार ने कसाब को जिंदा पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों के साहस और शौर्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। देशमुख ने कहा- 26/11 हमले के दौरान शहीद तुकाराम ओम्बले समेत 14 पुलिसकर्मियों ने मिलकर कसाब को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। साहस दिखाने वाले इन सभी 14 पुलिसकर्मियों को वन रैंक का प्रमोशन दिया जाएगा।


निर्भय केस: चारों दोषियों की मौत की नई तारीख: 20 मार्च

 निर्भया के चारों दोषियों की फांसी की नई तारीख तय हो गई है। दिल्ली कोर्ट ने चारों को 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे फांसी देने के आदेश दिए हैं। इससे पहले कानूनी पैंतरे चलकर दो महीने से फांसी से बच रहे निर्भया केस के चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प अब खत्म हो चुके हैं। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज की थी। इसके बाद दिल्ली सरकार नया डेथ वारंट जारी करवाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थी। एडिशनल सेशन जज धर्मेंद्र राणा ने चारों दोषियों को नोटिस जारी कर गुरुवार तक जवाब मांगा था। 


जवान ने खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स पुलिस के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बस्तर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल पी. सुंदरराज ने बताया कि सीएएफ के जवान अनिल यादव ने अपनी सर्विस बंदुक से ही खुद को ओरछा थाना क्षेत्र में गोली मार ली। मौके पर ही अनिल की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने खुद को गोली क्यों मारी। मामले की छानबीन की जा रही है।


गाजियाबाद में एक मरीज की पुष्टि, भारत में 30 लोग संक्रमित

गाजियाबाद में कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि हुई है। देश में मरीजों की संख्या 30 हो गई है। इससे पहले सरकार ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इटली और दक्षिण कोरिया से आ रहे या वहां कि यात्रा करने वाले यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा, ताकि ये पुष्टि हो सके कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। यह आदेश 10 मार्च से लागू होगा। इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की तुलना टाइटैनिक फिल्म के कैप्टन से की है, जो यात्रियों से कहता रहता है कि घबराने की जरूरत नहीं है नाव नहीं डूबेगी। उन्होंने यह बात हर्षवर्धन द्वारा कोरोना वायरस को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद कही है। हर्षवर्धन ने आश्वासन दिया कि भारत में कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार सभी आवश्यक उपाय कर रही है।


ADVERTISEMENT


कार में पुलिसवाले कर रहे थे सैर, मालिक ने GPS से कर दी लॉक

एक विवाद में बलरामपुर से भाजपा विधायक के करीबी शिक्षक की स्कॉर्पियो थाने क्या पहुंची, गोमतीनगर पुलिस ने उसे ‘मुफ्त का माल’ समझ लिया। मालिक को बिना बताए कार से थाने की एक टुकड़ी कथित दबिश के लिए लखीमपुर रवाना कर दी।


बुधवार सुबह मालिक को जीपीएस में गाड़ी की लोकेशन लखीमपुर में दिखी तो माथा ठनका। विधायक लिखी कार चोरी होने के शक में तुरंत जीपीएस लॉक कर दिया। फिर क्या था, दबिश पर निकले अतिरिक्त इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी गाड़ी में ही बंद हो गए। इस पर उन्होंने फोन करके प्रभारी निरीक्षक से गुहार लगाई। पोल खुलने के डर से उन्होंने आनन-फानन में गाड़ी मालिक को फोन लगाया। काफी मान-मनौव्वल की, तब लॉक खुला और टीम शहर लौट पाई। सोशल मीडिया पर पुलिस वालों की ‘पिकनिक’ की बात वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह को लाइन हाजिर, जबकि अतिरिक्त इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया। दबिश में गए अन्य पुलिसकर्मियों पर भी जांच बैठा दी गई है। 


ADVERTISEMENT


ADVERTISEMENT


चीनी नागरिक: रात भर फ्लैट में रहा लॉक

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में बीटा दो कोतवाली क्षेत्र स्थित एटीएस पैरा डिस्को सोसाइटी में किराए के फ्लैट पर रहने वाले चीनी नागरिक में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।  गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने बताया कि चीनी नागरिक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे पहले बुधवार रात को ही उसके दोस्त ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि चीनी नागरिक कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज है। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पुलिस तत्काल सोसाइटी पर पहुंच गई। घंटों प्रयास करने के बाद भी चीनी नागरिक ने दरवाजा नहीं खोला। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी गई। करीब 1 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी चीनी नागरिक ने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला।


कोरोना से लड़ने को भारत की बड़ी मुहिम, संक्रमित मरीजों को बीमा कवर

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए भारत एक मुहिम के तहत बड़ी तैयारी करने जा रहा है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों से ऐसी पॉलिसियां लाने को कहा है जिनमें कोरोना वायरस के इलाज का खर्च भी ‘कवर’ हो। दुनियाभर में कोरोना वायरस से हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं।


जरूरत आधारित स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराने के तहत बीमा कंपनियां विभिन्न उत्पादों से संबंधित बीमारियों के लिए उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं। इनमें मच्छरों आदि से होने वाली बीमारियां शामिल हैं। देश में कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टि हुई है।


advertisement


आगरा: एक ही परिवार के छह लोगों में मिला वायरस

आगरा के जूता कारोबारी के परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस मिला है। बुधवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। उधर, इस परिवार के संपर्क में आए अन्य 25 लोगों के भी नमूने लेकर किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए थे। बुधवार की शाम को इनकी जांच रिपोर्ट भी मिल गई। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। 


कोरोनावायरस: आगरा में 25 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

भारत में अब तक कोरोनावायरस के 29 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 13 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 13 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी 10 मरीजों में दिल्ली, तेलंगाना, जयपुर और गुड़गांव में एक-एक मरीज हैं। वहीं आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज मिले हैं और इनके संपर्क में आए 25 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।


advertisement


मंगलवार, 3 मार्च 2020

षटतिला एकादशी पर तिल दान से मिलता है स्वर्गलोक का सुख

षटतिला एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा होती है तथा इस पूजा के काले तिल का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि षटतिला एकादशी के दिन काले तिल का प्रयोग करने से भक्त के सभी पापों का नाश होता और उसे पुण्य मिलता है। साथ ही षटतिला एकादशी के दिन काली गाय की पूजा का भी खास महत्व होता है। 

 

षटतिला एकादशी के दिन तिल का उपयोग करना शुभ माना जाता है। आप तिल का छ: प्रकार से प्रयोग कर सकते हैं। षटतिला एकादशी के दिन तिल का उबटन लाग कर आप तिल से स्नान कर सकते हैं। साथ ही तिल से हवन-पूजन कर तर्पण करें। इसके अलावा भोजन में तिल का प्रयोग कर तिल दान में भी दे सकते हैं। ऐसा माना जाता है षटतिला एकादशी के दिन तिल दान देने से स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।  

ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का पर्व ‘बसंत पंचमी’

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी ‘बसंत पंचमी’ के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाई जाती रही है क्योंकि माना जाता है कि यह दिन बसंत ऋतु के आगमन का सूचक है और इसी दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है। मान्यता है कि इस दिन शरद ऋतु की विदाई होती है और बसंत ऋतु के आगमन के साथ समस्त प्राणीजगत में नवजीवन एवं नवचेतना का संचार होता है। वातावरण में चहुं ओर मादकता का संचार होने लगता है तथा प्रकृति के सौन्दर्य में निखार आने लगता है। शरद ऋतु में वृक्षों के पुराने पत्ते सूखकर झड़ जाते हैं लेकिन बसंत की शुरूआत के साथ ही पेड़-पौधों पर नई कोंपले फूटने लगती हैं। आमों में बौर आ जाते हैं। चारों ओर रंग-बिरंगे फूल खिल जाते हैं और फूलों की सुगंध से चहुं ओर धरती का वातावरण महकने लगता है। खेतों में गेहूं की सुनहरी बालें, स्वर्ण जैसे दमकते सरसों के पीले फूलों से भरे खेत, पेड़ों की डालियों पर फुदकती कोयल की कुहू-कुहू, फूलों पर भौंरों का गुंजन और रंग-बिरंगी तितलियों की भाग-दौड़, वृक्षों की हरियाली वातावरण में मादकता का ऐसा संचार करते हैं कि उदास से उदास मन भी प्रफुल्लित हो उठता है। बसंत पंचमी के ही दिन होली का उत्सव भी आरंभ हो जाता है और इस दिन पहली बार गुलाल उड़ाया जाता है।


द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत से घर में आती है सुख-समृद्धि

पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। फाल्गुन महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है, तो आइए हम आपको द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा, व्रत तथा महत्व के बारे में बताते हैं। संकट हरने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस साल द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 12 फरवरी को पड़ रही है। इस गणेश भगवान के 32 स्वरूपों में से छठें रूप की पूजा होती है। इसमें गणेश भगवान के चार सिर तथा चार भुजाएं होती है। गणेश जी इस रूप की आराधना से अच्छा स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि मिलती है। साथ ही भगवान गणेश भक्त के सभी दुखों का अंत करते हैं। 


संकष्टी चतुर्थी से जुड़ी पौराणिक कथा 

संकष्टी चतुर्थी से सम्बन्धित पौराणिक कथा प्रचलित है। इस कथा के अनुसार प्राचीन काल में किसी शहर में एक साहूकार और उसकी पत्नी रहते थे। साहूकार दम्पत्ति को ईशवर में आस्था नहीं तथा वह निःसंतान थे। एक दिन साहूकार की पत्नी अपने पड़ोसी के घर गयी। उस समय पड़ोसी की पत्नी संकट चौथ की कथा कह रही थी। तब साहूकार की पत्नी ने उसे संकष्टी चतुर्थी के बारे में बताया। उसने कहा संकष्टी चौथ के व्रत से ईश्वर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। तब साहूकार की पत्नी ने भी संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया तथा सवा सेर तिलकुट चढ़ाया। इसके बाद साहूकार की पत्नी गर्भवती हुई और उसे पुत्र पैदा हुआ। 

 

साहूकार का बेटा बड़ा हुआ तो उसने ईश्वर से कहा कि मेरे बेटे का विवाह तय हो जाए तो व्रत रखेगी और प्रसाद चढ़ाएगी। ईश्वर की कृपा से साहूकार के बेटे का विवाह तय हो गया लेकिन साहूकार की मां व्रत पूरा नहीं कर सकी। इससे भगवान नाराज हुए और उन्होंने शादी के समय दूल्हे को एक पीपल के पेड़ से बांध दिया। उसके बाद उस पीपल के पेड़ के पास वह लड़की गुजरी जिसकी शादी नहीं हो पायी थी। तब पीपल के पेड़ से आवाज ए अर्धब्याही ! यह बात लड़की ने अपनी मां से कहा। मां पीपल के पेड़ के पास आया और पूछा तो लड़के ने सारी कहानी बतायी। तब लड़की की मां साहूकारनी के पास गयी और सब बात बतायी। तब साहूकारनी ने भगवान से क्षमा मांगी और बेटा मिल जाने के बाद व्रत करने और प्रसाद चढ़ाने के लिए ईश्वर प्रार्थना की। इसके कुछ दिनों बाद साहूकारनी का बेटा उसे मिल गया और उसकी शादी हो गयी तभी से सभी गांव वाले संकष्टी चतुर्थी की व्रत करने लगे। 

हिल स्टेशन चैल में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है

हिमाचल प्रदेश का मशहूर हिल स्टेशन चैल अत्यन्त खूबसूरत स्थल है। शिमला से 44 किलोमीटर और सोलन से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैल अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए खास तौर पर जाना जाता है। चैल पैलेस की वास्तुकला भी बहुत विख्यात है। यहाँ के महल को एंग्लो-नेपाली युद्ध में पूर्व सहायता के लिए अंग्रेजों द्वारा उन्हें आवंटित भूमि पर ब्रिटिश राज के दौरान पटियाला के महाराजा द्वारा समर रिट्रीट के रूप में बनाया गया था। यहाँ एक क्रिकेट मैदान और पोलो मैदान हैं। यह महल पटियाला के पूर्ववर्ती शाही परिवार के स्वामित्व में था। माना जाता है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है। चैल निचले हिमालय के अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। सोलन के जुंगा, कुफरी और अश्वनी खड्ड यहाँ के अच्छे ट्रैकिंग पॉइंट हैं। यहां कई इको कैंप आयोजित किए जाते हैं।


 






 

काशी महाकाल एक्सप्रेस से अब भगवान शिव भी करेंगे यात्रा

काशी महाकाल एक्सप्रेस में एक सीट को भगवान शिव के लिए रिजर्व करने और उसे मंदिर का रूप देने पर अब सियासत शुरू हो गई है। मोदी सरकार की इस पहल पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा है। उन्होंने पीएम मोदी को टैग कर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्हें भगवान शिव के लिए सीट रिजर्व करने से आपत्ति है। इस ट्वीट में उन्होंने संविधान के एक पन्ने को शेयर किया है। ओवैसी का इस तरीके से संविधान के एक पन्ने को शेयर करना और पीएम मोदी को टैग करना यह साफ बताता हैं कि उन्हें ट्रेन की एक सीट को शिव मंदिर में बदलने पर काफी आपत्ति है। उनके इस पोस्ट के मुताबिक वह इशारों-इशारों में पीएम मोदी को यह बताना चाहते हैं कि भारत एक समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र है और उनके इस कदम ने संविधान को चोट पहुंचाने की कोशिश की है। 20 फरवरी से शुरू होने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के कोच B5 की सीट नंबर 64 को भगवान शिव के लिए रिजर्व किया गया है और उस सीट को मंदिर बनाया गया है। बता दें कि मंदिर में शिव की मूर्ति भी लगाई गई है। 


सारे बांग्लादेशी भारतीय नागरिक हैं: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश से आए वे सभी लोग जो चुनावों में मतदान कर रहे हैं वे भारतीय नागरिक हैं और उन्हें नए सिरे से नागरिकता के लिए आवेदन देने की कोई जरूरत नहीं है। बनर्जी ने दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों से निपटने के मोदी सरकार के तरीके की आलोचना की और कहा कि वह पश्चिम बंगाल को दूसरी दिल्ली नहीं बनने देंगी। उन्होंने एक जनसभा में यहां कहा, ‘‘बांग्लादेश से आए लोग भारत के नागरिक हैं...उनके पास नागरिकता है। आपको नागरिकता के लिए फिर से आवेदन देने की जरूरत नहीं है। आप चुनाव में मतदान करके प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री चुन रहे हैं...और अब वे कह रहे हैं कि आप नागरिक नहीं हैं...उनका विश्वास मत कीजिए।’’ बनर्जी ने जोर देकर कहा कि वह एक आदमी को भी बंगाल से बाहर नहीं निकालने देंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रह रहे किसी भी शरणार्थी को नागरिकता से वंचित नहीं किया जाएगा।


NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES