फ्लोरिडा में दो लोगों की मौत के साथ यहां मृतकों की संख्या 17 हो गई। कोरोना से लड़ने के लिए 8.3 अरब डॉलर का आपातकालीन व्यय विधेयक पारित होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे मंजूरी दे दी। ट्रंप ने अटलांटा रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के मुख्यालय का दौरा करने के बाद कहा कि मुझे लगता है कि इस स्तर पर घातक कोरोना वायरस से अमेरिकी जनता के लिए कुल मिलाकर जोखिम कम है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें