रविवार, 8 मार्च 2020

कोरोनावायरस की दवा कुछ हफ्ते में बनकर तैयार हो जाएगी

येरूशलम. दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के खौफ के बीच एक राहत भरी खबर है। इजराइल सरकार ने दावा किया है कि अगले कुछ हफ्ते में उनके वैज्ञानिक कोरोनावायरस की दवा तैयार कर लेंगे। इसके 90 दिनों के अंदर ही दवा बाजार में भी उतार देंगे। इजराइली मीडिया 'द येरूशलम पोस्ट' ने विज्ञान एवं तकनीक मंत्री ओफिर अकुनिस के हवाले से यह जानकारी दी है। इसमें कामयाबी मिलती है तो यह पूरी दुनिया के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। अभी तक इसके इलाज के लिए कोई दवा बाजार में उपलब्ध नहीं है। दुनिया के 92 से ज्यादा देशों में वायरस फैल चुका है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES