छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली के किसी भी सरकारी या निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। सीएम के दफ्तर की तरफ से कहा गया है कि कोरोनावायरस के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के चलते मुख्यमंत्री होली मिलन के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि राज्य सरकार अन्य लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाके और सार्वजनिक सभाओं से दूर रहने की अपील करे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें