रविवार, 8 मार्च 2020

ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मारी, महिला समेत 6 की मौत

जोधपुर. अजमेर रोड पर रविवार सुबह ट्रक की टक्कर से रोडवेज बस सवार महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 यात्री घायल हो गए। हादसा जोधपुर शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर बीनावास पुलिया पर हुआ। पुलिस के अनुसार, राजस्थान लोक परिवहन की एक बस रविवार सुबह जोधपुर से अजमेर की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 9 बजे बीनावास के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने बस में साइड से टक्कर मार दी। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाले जाने तक 6 की मौत हो चुकी थी। 10 से अधिक घायल यात्रियों को जोधपुर लाया गया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES