गुरुवार, 5 मार्च 2020

गाजियाबाद में एक मरीज की पुष्टि, भारत में 30 लोग संक्रमित

गाजियाबाद में कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि हुई है। देश में मरीजों की संख्या 30 हो गई है। इससे पहले सरकार ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि इटली और दक्षिण कोरिया से आ रहे या वहां कि यात्रा करने वाले यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा, ताकि ये पुष्टि हो सके कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। यह आदेश 10 मार्च से लागू होगा। इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की तुलना टाइटैनिक फिल्म के कैप्टन से की है, जो यात्रियों से कहता रहता है कि घबराने की जरूरत नहीं है नाव नहीं डूबेगी। उन्होंने यह बात हर्षवर्धन द्वारा कोरोना वायरस को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद कही है। हर्षवर्धन ने आश्वासन दिया कि भारत में कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार सभी आवश्यक उपाय कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...