गुरुवार, 12 मार्च 2020

दिल्ली: कोरोना के चलते, स्कूल के बाद 31 मार्च तक सभी सिनेमाघर बंद

दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित कर दिया गया है। सरकार ने दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल्स और ऐसे स्कूल-कॉलेज (जिनकी परीक्षाएं नहीं चल रही हैं), उन्हें 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की। उपराज्यपाल के साथ मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है। इस तरह दिल्ली हरियाणा के बाद कोरोना को महामारी घोषित करने वाला दूसरा राज्य बन गया है। भारत में अब तक कुल 73 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं और केरल में इसके सबसे ज्यादा मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलोंकालेजोंसिनेमा हालों और अन्य पब्लिक इकट्ठा होने वाली बड़ी जगहों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। इसकी घोषणा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES