केरल में कोरोनावायरस के पांच नए मामले सामने के बाद अब देश में कोरोना के कुल केस बढक़र 39 हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों के ठीक हो जाने के बाद संक्रमण से जूझ रहे लोगों की वास्तविक संख्या 36 है। इन पांचों लोगों को राज्य के पथानामथिट्टा के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनमें से तीन लोग हाल ही में इटली से लौटे थे। इन तीनों से फैले संक्रमण के कारण दो लोग और बीमार हो गए हैं। इन पांचों मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को तीन मामले सामने आए थे। जिसके बाद ये संख्या बढक़र 34 हो गई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें