रविवार, 8 मार्च 2020

भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हुई

भारत में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इनमें से 23 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 23 भारतीयों में से केरल में मिले तीन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा लद्दाख में दो, तमिलनाडु, तेलंगाना, जयपुर और गाजियाबाद में एक-एक, दिल्ली में तीन, आगरा में एक ही परिवार के छह मरीज और केरल में मिले पांच नए मरीज शामिल हैं। 

लद्दाख के जिन दो बुजुर्गों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है, वे ईरान से लौटे थे। तमिलनाडु में पॉजिटिव मिला शख्स ओमान से लौटा है। पंजाब के होशियारपुर निवासी पिता-पुक्ष और दिल्ली में पेटीएम कर्मचारी की पत्नी शुरुआती जांच में संक्रमित मिले हैं। सभी के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। वहीं, जम्मू में गंभीर लक्षण वाले दो मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...