सोमवार, 9 मार्च 2020

इटली में 1.60 करोड़ लोग घरों में कैद

इटली सरकार ने बेहद कड़ाई करते हुए लोम्बार्डी और 14 दूसरे सूबों में लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी है। इन लोगों को अब आने जाने के लिए सरकार से इजाजत लेनी होगी। इस आदेश के बाद अब लोग न तो इन प्रांतों में दाखिल हो सकेंगे और न ही वहां से बाहर जा सकेंगे। यह कदम कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उठाया गया है। इससे अब एक करोड़ साठ लाख लोग अपने घरों में कैद होकर रह गये हैं। इस फैसले के बाद देश की एक चौथाई आबादी अब घरों से निकल नहीं सकेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES