रियाद. सऊदी अरब में शाही परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। तीनों पर सत्ता के लिए साजिश रचने का आरोप है। इनमें किंग सलमान के भाई प्रिंस अहमद बिन अब्दुलअजीज अल सऊद और भतीजा प्रिंस मोहम्मद बिन नाएफ शामिल हैं। रॉयल गार्ड ने तीनों की गिरफ्तारी उनके घर से की है। गिरफ्तारी की कार्रवाई क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर हुई। माना जा रहा है कि सलमान अभी और सख्त कदम उठा सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें