रविवार, 8 मार्च 2020

ईडी ने पूछताछ के बाद राणा कपूर को किया गिरफ्तार

यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 20 घंटे पूछताछ के बाद रविवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने राणा कपूर को आज मुंबई के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने राणा कपूर को पूछताछ के लिए 11 मार्च तक ईडी की कस्टडी में भेज दिया है।


ईडी ने राणा कपूर पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि बैंकर को तड़के करीब तीन बजे धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह जांच में कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहे थे। केंद्रीय एजेंसी ने कपूर के आवास पर शुक्रवार रात को छापा मारा था जिसके बाद 20 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद बेलार्ड एस्टेट में ईडी के कार्यालय में कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES