सोमवार, 9 मार्च 2020

कोरोनावायरस: इटली में एक दिन में सबसे ज्यादा 233 मौतें

चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस सोमवार तक 101 देशों तक फैल चुका है। इटली में रविवार को दुनिया में सबसे ज्यादा 233 लोगों की मौत हुई। कोरोना संक्रमण से यहां 366 जानें जा चुकी हैं। 24 घंटे में 1200 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। इटली सरकार ने देश के डेढ़ करोड़ लोगों को लॉकडाउन कर दिया है। वहीं, चीन में इस पर धीरे-धीरे काबू किया जा रहा है। देश में कोरोनावायरस से पीड़ित 100 साल के बुजुर्ग की हालत पूरी तरह ठीक हो गई है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...