महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस के 11 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से फैल रहे वायरस के डर से सरकार अब आईपीएल मैच बिना दर्शकों के कराने का मन बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि स्टेडियम में आईपीएल मैच बगैर दर्शकों के कराया जाए। ऐसी स्थिति में लोग स्टेडियम में मैच देखने की बजाय टीवी पर देख सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर फैसला होना बाकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें