शुक्रवार, 6 मार्च 2020

वायरस से निपटने के लिए सेना उतारेगा अमेरिका

वॉशिंगटन. अमेरिका में कोरोनावायरस से 14 लोगों की जान गई है। वायरस यहां के 19 राज्यों में फैल चुका है, 228 लोग इसकी चपेट में हैं। इसके बाद ट्रम्प सरकार अब इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सेना को बुलाने पर विचार कर रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना के गर्मी से ज्यादा सर्दी के मौसम में फैलने की गुंजाइश है और अमेरिका में सर्दी का मौसम आने वाला है, इसलिए इसे रोकने के लिए और बड़े कदम उठाए जाने चाहिए। इसे लेकर पेंटागन में वैज्ञानिकों और सेना की बैठक भी हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...