गुरुवार, 5 मार्च 2020

कसाब को पकड़ने वाले 14 पुलिसकर्मियों को एक रैंक का प्रमोशन मिलेगा

मुंबई. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान आतंकवादी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले 14 पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार ने वन रैंक प्रमोशन देने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को विधानसभा के बाहर मीडियाकर्मियों से हुई बातचीत में इसका ऐलान किया। यह आतंकी हमला 2008 में हुआ था। 12 साल बाद सरकार ने कसाब को जिंदा पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों के साहस और शौर्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। देशमुख ने कहा- 26/11 हमले के दौरान शहीद तुकाराम ओम्बले समेत 14 पुलिसकर्मियों ने मिलकर कसाब को पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। साहस दिखाने वाले इन सभी 14 पुलिसकर्मियों को वन रैंक का प्रमोशन दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...