दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों का हाल बेहाल कर दिया है। यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में हजारों हेक्टयेर फसल बर्बाद हो गई है। गेहूं और सरसों की खड़ी फसल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि की वजह से खड़ी फसल लेट गई है। इसके चलते अनेक किसानों को इंद्र देवता से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया। किसानों का कहना है कि बेमौसम की बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें