सोमवार, 9 मार्च 2020

5 दिनों में बेनकाब होंगे दिल्ली दंगे के साजिशकर्ता

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने रविवार को मिर्जापुर में कहा कि, हम दिल्ली में हुए दंगे पर संसद में चर्चा को लेकर तैयार हैं। चार से पांच दिनों में दिल्ली दंगे की परतें खुलनी शुरू हो जाएगी। वहीं, यस बैंक के वित्तीय संकट पर अरुण सिंह ने कहा- यह यूपीए शासनकाल में लोन बांटने का नतीजा है। उसी समय घोटाला हुआ था। उन्होंने दावा कि, चर्चा की जाएगी तो पता चलेगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आए थे तो सुनियोजित तरीके से हंगामा, बलवा और दंगा किया गया। दंगों की परतें आने वाले चार-पांच दिनों में खोलनी शुरू हो जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES