शुक्रवार, 6 मार्च 2020

बिमल जुल्का बने मुख्य सूचना आयुक्त

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में जुल्का को केन्द्रीय सूचना आयोग में सीआईसी के पद की शपथ दिलाई। सुधीर भार्गव के 11 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग के प्रमुख का पद रिक्त था। आयोग में (सीआईसी) समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं। अभी छह सूचना आयुक्त हैं। जुल्का के सीआईसी के रूप में नियुक्त होने के बाद पांच और सूचना आयुक्तों के पद रिक्त हैं। केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना के अधिकार के तहत किया गया था और इसके अधिकार क्षेत्र में सभी केंद्रीय सार्वजनिक प्राधिकरण आते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...