ग्रेटर नॉएडा। निर्यात संवर्धन परिषद ईपीसीएच के नए उपाध्यक्ष आरके मल्होत्रा बनाये गए हैं। उनको गुजरात में ईपीसीएच की प्रशासन समिति की 166वी बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि वह दो साल के लिए परिषद् के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और अभी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एकस्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) की प्रबंध समिति के सदस्य हैं। मल्होत्रा इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के निदेशक में से एक हैं और फैशन, ज्वेलरी और एक्सेसरीज के प्रमुख निर्यातक हैं।
मंगलवार, 5 नवंबर 2019
प्रदूषण नियंत्रण को नीतीश का बड़ा फैसला
पटना। बिहार में वायु प्रदूषण की बदतर स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 15 साल से अधिक पुराने सरकारी व व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है।15 वर्ष से अधिक पुराने निजी वाहन को फिर से प्रदूषण से संबंधित फिटनेस प्रमाण पत्र लेना होगा। साथ ही निजी वाहनों को प्रदूषण जांच कराना होगा। राज्य सरकार ने प्रदूषण पर रोक के लिए और भी कई बड़े फैसले लिए हैं। ये सभी फैसले आगामी सात नवंबर से लागू हो जाएंगे।
सीबीआई की बड़ी कार्यवाही
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में देशभर में 169 जगहों पर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 7000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी से संबंधित लगभग 35 मामले दर्ज किए हैं। इसी के बाद यह कार्रवाई हुई है। फिलहाल यह छापेमारी जारी है।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच एजेंसी ने आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दादरा और नगर हवेली सहित देश भर में लगभग 169 स्थानों पर छापेमारी की है। हालांकि, अधिकारी ने मामले में शामिल बैंकों या आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया।
दिल्ली में प्रदूषण के कारण बीसीसीआई पर भड़के बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
नई दिल्ली। बांग्लादेश की टीम ने घातक प्रदूषण के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान भारत को करारी शिकस्त दी। उधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ पर नाराज हो गए हैं।
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को रविवार को दिल्ली में घातक प्रदूषण के बीच टी-20 मैच खिलाने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन नाराजगी जताई है। सोमवार को दिल्ली पहुंचे नजमुल हसन ने कहा कि बीसीबी को यह अहसास नहीं था कि दिल्ली का प्रदूषण इस स्तर तक घातक हो चुका है।
नजमुल हसन ने अपने बयान में कहा है, "मुझे जैसे ही इसकी खबर लगी थी, तो मैंने बीसीसीआइ को मैच का स्थान बदलने के लिए कहा था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले ही साफ किया था कि अब इतनी जल्दी मैच को किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करना संभव नहीं होगा।"
यमुना एक्सप्रेसवे पर आठ घंटे खड़े रहे यात्री नहीं मिली मदद
आगरा। जनसुविधा के नाम पर मोटा टोल वसलूने वाले यमुना एक्सप्रेस वे की निष्क्रियता कहें या यात्रियों की सुविधा के लिए चलने वाली रोडवेज बस की विफलता कि रातभर बस के यात्रियाें को यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ा रहना पड़ा। करीब आठ घंटे बाद मंगलवार सुबह पुलिस की मदद उन्हें मिल सकी।
दरअसल यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात करीब बारह बजे नोएडा से इटावा के लिए जा रही रोडवेज की बस मथुरा के सुरीर क्षेत्र के समीप खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में चालक और परिचालक ने ट्रांसफर करने का प्रयास किया लेकिन किसी भी बस ने उन यात्रियों को गाड़ी में स्थान नही दिया। करीब आठ घन्टे तक बस में सवार यात्री एक्सप्रेस वे पर ही खड़े रहे। रोडवेज का इमरजेंसी नम्बर 149 पर भी यात्रियों ने सम्पर्क करने की कोशिश भी की लेकिन सम्पर्क नहींं हो सका। बस इटवा रोडवेज की थी। आठ घन्टे बाद पुलिस की मदद यात्रियों को मिल सकी। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया। यात्रियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण की तरफ से भी कोई सुविधा उपलब्ध नही कराई गई।
ड्रग सप्लाई अपराधों के लिए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया
जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि अनंतनाग में पुलिस ने ड्रग सप्लाई अपराधों के लिए पति-पत्नी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 6 किलोग्राम कंट्राबेंड सब्सटेंस जब्त किया। अपराध में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
मंदिर में चोरी करते रंगेहाथ दबोचा
ग्रेटर नोएडा। साईट-सी ओधोगिक क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसकर दानपात्र से रूपए चोरी करते हुए एक युवक को मंदिर के पुजारी ने रंगेहाथों दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार ओधोगिक क्षेत्र साईट-सी में प्राचीन पंचपीर हनुमान मंदिर हैं। इस मंदिर में महंत राजगिरि पुजारी हैं। उन्होंने बताया था कि 31 अक्टूबर की रात करीब एक बजे वह मंदिर में बने कमरे में सो रहे थे। तभी मंदिर में एक चोर चोरी करने के इरादे से घुस आया। चोर ने मंदिर की दीवार में लगे दान पात्र को तोड़ दिया और उसमे रखे रूपए निकाल लिए। तभी महंत की आँख खुल गई। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया आरोपी का नाम अजय निवासी गांव पंचायत थाना साईट-5 हैं।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
नोएडा। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर छह माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हए सेक्टर-20 थाने में शिकायत की है।
दिल्ली के खजूरी में रहने वाली एक युवती शनिवार को सेक्टर-15 में रहने वाले व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया हैं। युवती ने बताया की युवक से दोस्ती 6 महीने पहले हुई थी, जिसके बाद युवक ने शादी करने का प्रस्ताव दिया। शादी करने का वायदा कर वह पिछले 6 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा हैं। दवाव बनाने पर युवक ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बताया की शिकायत के आधार पर जांच की गई तो पता चला की मामला दिल्ली का हैं, इसलिए इससे दिल्ली पुलिस में भी शिकायत करने के लिए कहा गया हैं।
अदालत में हथियारो के साथ दो दबोचे
ग्रेटर नोएडा। अदालत परिसर में हथियार लेकर घुसने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से तमंचा व चाकू मिला हैं। दोनों मेटल डिटेक्टर मशीन से बचकर अदालत में घुसना चाहते थे। पकड़ा गया एक बदमाश लूट के मामले वांछित हैं। 2018 में पुलिस से हुई मुठभेड़ में फरार हो गया था।
पुलिस अनुसार शनिवार शाम अदालत परिसर में दो युवक गेट पर लगी मेटल डिटेक्टर मशीन से बचकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को शक हुआ तो दोनों को जांच के लिए रोकने के लिए प्रयास किया। इस पर आरोपी भागने लगे पुलिस ने आरोपियों का पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान रिषित उर्फ़ चीनू निवासी अल्फ़ा 2 ग्रेटर नोएडा व विशाल शर्मा निवासी बादलपुर के रूप में हुई आरोपियों के पास में तमंचा, जिन्दा कारतूस व चाकू मिला हैं। आरोपी चीनू ने बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र में 2018 में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कुछ दिनों बाद पुलिस से मुठभेड़ में चीनू पुलिस पर फयरिंग करके फरार हो गया था।
खेल के नाम पर अवैध फीस वसूली का आरोप
दादरी। जारचा क्षेत्र के एक नामी निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावक ने खेल के नाम पर अवैध फीस वसूलने के आरोप लगाते हुए सीएम और डीएम से शिकायत की हैं।
खुर्शेदपूरा गांव निवासी प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि दादरी जारचा मार्ग स्थित नामी अंग्रेजी माध्यम का स्कूल चल रहा है उसके दो बच्चे पढ़ते हैं। इनका आरोप है की उनके दोनों बच्चो से हर साल एनवल स्पोर्ट्स फीस ली जा रही हैं। यूकेजी से 760 रूपए व कक्षा आठ के बच्चे से 1250 रूपए लिए जा रहे हैं।
इस स्कूल में साढ़े तीन सौ बच्चो से खेल के नाम पर फीस वसूली जा रही हैं। आरोप है कि स्पोर्ट्स फीस लेने के बाद स्कूल में तहसील स्तर मंडल स्तर की कोई भी खेल प्रतियोगिता तक नहीं कराई जाती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व डीएम को पत्र भेज कर जांच करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस का नया कारनामा बन्दुक तान कर रही है चैकिंग
बदायू। बदायू पुलिस का नया कारनामा पुरे प्रदेश में छाया हुआ हैं। यहाँ की पुलिस आतंक वादियों की भांति हथियार को राहगीरों पर तानकर उनकी चैकिंग कर रही हैं। पुलिस की इस प्रकार चैकिंग करने के तरीके से पुरे प्रदेश में भय व्याप्त हो गया। जिसकी कई समाचार पत्रों में बाकायदा फोटो भी छपी। वही जिले के एसएसपी ने हथियार तानते हुए फोटो वायरल होने के बावजूद जांच बैठाई है, जबकि स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है किस प्रकार राहगीरों को पुलिस भयभीत कर रही हैं। वही लोगो ने आशंका व्यक्त की है कि स्पष्ट तौर पर फोटो वायरल होने पर भी जांच बिठाना सम्बंधित पुलिस वालो को बचाने का प्रयास हैं।
मूसाझाग थाने के एसओ ललित भाटी ने सिपाहियों के साथ शुक्रवार को नई सड़क पर राहगीरों को असलहे दिखाकर रोका और उसकी तलाशी ली। इस दौरान कई पुलिस कर्मी असलहा ताने हुए दिख रहे हैं। घटना की फोटो सोशल मिडिया पर वायरल हो गई। मामला चर्चा में आया तो एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने एसपी सिटी जीतेन्द्र श्रीवास्तव को जांच सौप दी। एसपी सिटी ने रविवार को फोटो में दिख रहे पुलिस कर्मियों से पूछताछ की।
बता दे की बीते जून माह में वजीरगंज थाना क्षेत्र की बगरैन चौकी पर तैनात रहे एसआई राहुल सिसोदिया ने सिपाहियों के साथ पिस्टल व रायफल तान कर राहगीरों की चेकिंग की थी। घटना का वोडोयो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए थे। सरकार तक मामला पहुंच गया था। काफी किरकिरी होने के बाद से शस्त्र दिखाकर चेकिंग पर पावंदी लगा दी गई थी।
एसपी सिटी जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। दोषी साबित होने पर पुलिसकर्मियो के ख़ीलाफ कार्रवाही होगी। सभी थानेदारो को निर्देश दिए गए है कि कोई ऐसा काम न करे जिससे समाज में भय का वातावरण बने। किसी बेकसूर वाहन चालक को परेशांन न किया जाये। उधर, एसओ मूसाझाग का कहना है कि संदिग्ध लोगो के गुजरने की सुचना पर जामा तलाशी ली जा रही थी।
सोमवार, 4 नवंबर 2019
विधायक के सम्मान में खड़े नहीं हुये दरोगा,लाईन हाजिर
बिजनौर : बिजनौर में तैनात दो दरोगाओं को भाजपा विधायक का सम्मान न करने का दंड भुगतना पड़ा। विधायक के सम्मान में कुर्सी न छोड़ने की मिलीं शिकायत पर एसपी ने दोनों दरो गाओ को लाइन हाजिर कर दिया। बता दे की विभाग के मुखिया पुलिस को लगातार अनुसाशित रहने का पाठ पढ़ा रहे है। पांच दिन पूर्व चाँद पुर सीट से भाजपा विधायक कमलेश सैनी बागड़पुर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी। विधायक के कार्यक्रम को देखते हुए वहां थाने से दरोगा जयवीर सिंह मान व गजेंद्र सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया गया है कि दोपहर को विधायक जब वहां पहुंची तो दोनों दरोगा कुर्सी पर बैठे रहे। वह विधायक के पास भी नहीं गए। इसकी शिकायत विधायक ने एसपी से की थी जाँच के बाद एसपी ने शुक्रवार को दोनों दरोगाओं को लाईन हाजिर कर दिया।
गौतमबुध नगर के जिलाधिकारी को पितृशोक
नॉएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के पिता अभय सिंह का लम्बी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के पिता का इलाज नोएडा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास पर हुआ।
डी एसपी के खिलाफ झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट
जांस इटावा। कभी कोचिंग में गुरु शिष्य रहे उतर प्रदेश में पीपीएस संवर्ग के अधिकारी और मध्य प्रदेश की एक महिला दरोगा के बीच ठन गयी है। सोनभद्र में 48वी वाहिनी पीएसी में डिप्टी कमांडेट अंजनी कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ ग्वालियर की महिला दरोगा ने झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुदकमा दर्ज कराया है। वही अदालत के आदेश के बाद सीओ की तरफ से महिला दरोगा समेत पांच के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गयी है। दोनों मुकदमे गुरुवार देर रात दर्ज हुए। महिला दरोगा का आरोप है की एक मार्च ,2018 को इटावा सिटी के तत्कालीन सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ लगातार शादी का भरोसा देते रहे, इसलिए कार्यवाई नहीं की। वह ग्वालियर में बतौर छात्रा उनके संपर्क में आई थी,तब अंजनी कुमार उसी कोचिंग में हिस्ट्री पढ़ाते थे। वहीं तत्कालीन सीओ और प्रयागराज के कोरांव ठने के पथरताल निवासी अंजनी कुमार चतुर्वेदी का आरोप है की महिला दरोगा ने आपराधिक षणयंत्र कर 21 अगस्त 2018 को उनके निवास पर आकर शादी का दवाव बनाया। मना करने पर सर्विस रिवाल्वर तानकर एक करोड़ रूपये मांगे। न देने पर दुष्कर्म का मुदकदमा दर्ज करा दिया।
44 हजार युवाओं ने सेना भर्ती को पंजीकरण कराया
जम्मू। जम्मू के तीन जिलों के 44 हजार से अधिक युवाओ ने सेना भर्ती के लिए पंजीकरण कराया हैं। स्थानीय युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने को सांबा में रविवार को शुरू हुई 10 दिवसीय भर्ती रेली में यह पंजीकरण कराया गया हैं।
हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश बने जम्मू-कश्मीर में यह पहली और पांच अगस्त को अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद बीते तीन महीने में दूसरी भर्ती रैली हैं। इससे पहले सितम्बर में सेना ने रियासी जिले में तीन दिवसीय भर्ती रैली की थी, जिसमे 29 हजार से अधिक स्थानीय युवाओ ने हिस्सा लिया था।
दो वाहन चोर गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-27 से पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपिओ को हिरासत में लिया हैं। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात गस्त के दौरान दो युवको को संदिग्ध हालत में पाकर पूछताछ की गई। दोनों के पास चोरी की बाइक मिली हैं। आरोपीयो की पहचान हापुड़ के पिलखुवा निवासी मोहम्मद यामीन व दिल्ली त्रिलोकपुरी निवासी संजू के रूप में हुई हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
युवती का पर्स चोरी
नोएडा। छिजारसी के पास हिंडन घाट पर रविवार को छठ की पूजा कर रही महिला का किसी ने पर्स चोरी कर लिया हैं। पर्स ,मोबाइल पांच हजार नगद व अन्य सामान था। कोतवाली फेस तीन पुलिस से शिकायत की गई हैं। मूलरूप से बिहार निवासी रेखा छिजारसी में रहती हैं। वह छठ का व्रत रखी हुई थी। रविवार सुबह वह हिंडन नदी घाट पर सूर्य को अर्ध्य देने पहुंची थी। इसी दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर लिया।
हिंदी कवी उदय प्रताप सिंह को सम्मान
मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को हिंदी के प्रसिद्ध कवि डॉ. उदय प्रताप सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। राजभवन की ओर जारी एक बयान के मुताबिक यह पुरस्कार सांस्कृतिक संगठन पासबान-ए -अदब के हिंदी कबिता समारोह 'अनुभूति' में दिया गया।
शराब पीने से रोकने पर पुलिस के साथ बदसलूकी
पैसे के विवाद में सरपंच की हत्या
गुरुग्राम। सेक्टर -130 इंडिया बुल्स सोसायटी में बृहस्पतिवार देर रात पैसे के लेनदेन के विवाद में झज्जर कड़ौदा बेरी गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके से शराब की बोतले और लाइसेंसी रिवाल्बर बरामद हुई हैं। ऐसे में असंका है की शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने संरपंच के बेटे की शिकायत पर एक महिला समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी पंकज सिंह के मुताबिक झज्जर के कड़ौदा वेरी गांव निवासी रोशनलाल (50 )सरपंच थे और प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते थे।
जज सुधीर ने निस्तारित किये रिकॉर्ड मुकदमे
प्रयागराज। इलाहबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने मुकदमो के निस्तारण में एक न्य कीर्तिमान कायम किया हैं। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में 31 अकतूअब के 2019 तक कुल 1,30,418 मुकदमो का निस्तारण कर इतिहास रच दिया। जस्टिस अग्रवाल देश के एकमात्र न्यायधीश हैं, जिन्होंने इतने अधिक मुकदमो के निस्तारण का कीर्तिमान बनाया हैं।
गैंगस्टर विनय वर्मा को मोबाइल पहुंचाने वाला बंदिरक्षक बर्खास्त
अलीगढ़। आगरा शहर में वर्ष 2012 में सराफा व्यापारियो को निशाना बनाकर उनको सिलसिलेवार गोली मारने वाले कुख्यात गैंगस्टर विनय वर्मा उर्फ़ बिल्लू द्वारा अलीगढ़ जेल से आगरा के व्यापारी को फोन पर धमकी देने के मामले में सहयोग बंदीरक्षक (जेल वॉर्डन\सिपाही) नरेंद्र सिंह भदौरया को जेल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
दांत टेढ़े-मेढ़े थे, दे दिया तलाक
हैदराबाद। यहाँ एक व्यक्ति ने पत्नी के टेढ़े-मेढ़े दांतो के कारन उसे तीन तलाक दे दिया है।पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया हैं। पीड़ित महिला ने बताया की इसी साल जून में शादी मुस्तफा से हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वालो ने दहेज़ के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। मुस्तफा ने कहा की वह मेरे टेढ़े दांतो की वजह से मुझे पसंद नहीं करता और तीन बार तलाक बोल कर चला गया। इसके बाद महिला ने 26 अक्टूबर को थाने का दरवाजा खटखटाया।
धुआँ फैला रहे 10 वाहन जब्त किए
नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने शनिवार को प्रदूषण फैला रहे 22 वाहन पकडे,जिनमे से 10 जब्त कर लिए गए। बाकी 12 वाहन चालकों पर करीब तीन लाख जुर्माना किया गया हैं।
दरोगा बन कर शादी रचाई , गिरफ्तार
कासगंज। दो साल पहले खुद को दरोगा बता युवती को झांसा देकर शादी रचाने वाले सिपाही को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अलीगढ़ के कुलदीप विहार कॉलोनी निवासी राजीव सोलंकी उत्तर प्रदेश पुलिस के नोएडा फेज-3 थाने में आरक्षी हैं। मामले के अनुसार राजीव वर्ष 2017 में कासगंज पुलिस लाइन में तैनात था। इस बीच सहावर गेट निवासी बीटीसी प्रशिक्षणार्थी युवती से उसकी मुलाकात हुई।
आरोप है कि सिपाही ने खुद को दरोगा बताते हुए उसे झांसे में ले लिया और 24 मार्च 2017 को शादी रचा ली। शादी के बाद वह कभी भी उसे अपने घर नहीं ले गया और किराय के माकन में रखा वर्ष 2018 में युवती गर्भ वती हो गई।
पीडीपी सांसद निष्कासित
श्रीनगर। पीडीपी ने अपने राज्यसभा सदस्य नजीर अहमद लवाय को पार्टी विरोधी गतिविधयों को लेकर शुक्रवार को निष्कासित कर दिया।
गौरतलब है कि नव सृजित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रथम उपराज्यपाल के शपथ ग्रहण समाहरोह में शरीक होने के बाद उनके खिलाफ यह कार्यवाही की गई।
राजेश एसपीजी के प्रशासनिक प्रमुख
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आईएएस अधिकारी राजेश भूषण को कैबिनेट सचिवालाय में सचिव (सुरक्षा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा हैं। कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा)प्रधानमंत्री एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सँभालने वाले विशेष सुरक्षा समूह का प्रमुख होता है।
बिहार काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी भूषण फ़िलहाल कैबिनेट सचिवालय में सचिव (समन्वयक ) पद पर कार्यरत हैं।
16 हजार वाहनों की आरसी रद्द होगी
नोएडा। परिवहन विभाग प्रदुषण फैला रहे 16 हजार और वाहनों की आरसी रद्द करेगा। दो से तीन दिन में वाहनों की आरसी रद्द की जाएगी। वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर सुचना दी जाएगी।
बैंक ऑफ़ इंडिया को 266 करोड़ शुद्ध लाभ
नई दिल्ली। बैंक ऑफ़ इंडिया ने दूसरी तिमाही में 266.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया हैं। फंसे कर्ज के लिए प्रावधान में गिरावट से उसका मुनाफा बढ़ा हैं। पिछले साल की समान अवधि में 1,156 करोड़ का घाटा हुआ था।
कारोबारी के खातेसे दो लाख उड़ाए
नोएडा। बहलोलपुर निवासी के खाते से दो लाख रूपये निकल जाने का मामला सामने आया हैं एक हफ्ते बाद बैंक जाने पर कारोबारी को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने सेक्टर 24 साइबर क्राइम थाने में मामले की शिकायत दी हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं।
ऑडी ने छह लाख रूपए तक दाम घटाए
नई दिल्ली। जर्मनी की वाहन कंपनी ऑडी ने क्यु5 और क्यु7 की कीमतों में 6.02 लाख रूपये तक की कटौती की है। भारतीय बाजार में 10 साल पुरे होने के लिए कंपनी ने यह पेशकश की हैं।
जजपा के छह सदस्य निष्कासित
चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा)ने कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए और अनुशासनहीनता के लिए अपने छह सदस्यों को शनिवार को निष्काषित कर दिया। निष्कासित हुए सदस्य में से तीन ने हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा था। जजपा की ओर से जारी एक विजञपती के अनुसार शशि बाला, सुरेश वर्मा बदरुद्दीन,बलदेव तुही राम भरद्वाज और गुरपाल माजरा को निष्कासित कर दिया गया।
जुआ खेलते दस लोग गिरफ्तार
नोएडा । थाना फेजट पुलिस ने शुक्रवार रात भंगेल से पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा हैं आरोपियों को कब्जे से ताश के पत्ते व 4560 रूपये नगद बरामद हुआ। पुलिस ने पांचो के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया हैं।
कोर्ट के आदेश पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज
नोएडा। सेक्टर-34 में रहने वाले एक कारोबारी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की मदद लेनी पड़ी हैं। उसका आरोप है कि पुलिस पांच महीने तक उसे सिर्फ आश्वासन देती रही और शिकायत देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
अब ऑनलाइन होगा किरायेदारों का सत्यापन
ग्रेटर नोएडा। घर बैठकर लोगो को अब ऑनलइन सत्यापन कराने की सुविधा मिलेगी। नोएडा पुलिस की वेवसाइट पर ऑनलाइन सत्यापन का सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा हैं। दस दिन में ऑनलाइन सत्यापन का कार्य शुरू हो जायेगा। इससे जिले में बड़ी संख्या में रहने वाले किरयेदारो सहित कई अन्य लोगो को फायदा होगा। ऑनलाइन सत्यापन के दौरान सुविधा शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा।
भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए कुर्बानी देंगे: शिवपाल
पअमरोहा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता से हटे, इसके लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। वह शुक्रवार को संभल जाते हुए गजरौला में रुके थे। इस दौरान उन्होंने कहा की सरकार में कोई काम नहीं हो रहा हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं। उन्होंने फ़िलहाल सपा से समझौते को लेकर किसी तरह की बात नहीं होने का दावा किया। इसके बाद शिवपाल यादव संभल के कल्कि महोत्सव में हिस्सा लेने रवाना हो गए। वहा उन्हीने कहा की हमारी पार्टी बठबन्धन के लिए तैयार हैं, लेकिन विलय किसी पार्टी में नहीं करेगी।
प्रियंका ने रविकिशन को जोकर कहा
सरदार बल्लभभाई पटेल से जुडी एक वायरल फोटो पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की टिप्पणी को सांसद रवि किशन ने गंभीरता से लिया हैं। जवाब में कहा कि गोरखपुर में पटेल प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद जब वह भारत माता की जयघोष कर रहे थे, तो लोगो ने तस्वीर खींच कर वायरल कर दिया। उन्हें जोकर बताने वाली प्रियंका की टिप्पणी प्रोपेगंडा खड़ा करने वाली हैं। रवि किशन ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल खुद को चर्चा में लाने के लिए तस्वीर का मजाक बना रहे हैं। रवि किशन की वायरल फोटो पर फेसबुक पोस्ट में प्रियंका वाड्रा ने लिखा कि देश के पहले गृहमंत्री को श्रद्धांजलि देने का यह अनोखा तरीका कोई हास्यास्पद जीव ही कर सकता हैं। इस मामले पर जोकरो को आगे लाने वाले भाजपा नेता चुप क्यों हैं।
पाकिस्तान में छह साल में 33 पत्रकारों की हत्या
इस्लामाबाद। वर्ष 2013 से 2019 के बीच पाकिस्तान में 33 पत्रकारो की हत्याकर दी गई। फ्रीडम नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में ही सात पत्रकारों की हत्या हुई। ज्यादातर हत्याएं पत्रकारों के काम के विरोध में की गई। यह रिपोर्ट सयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा दो नवम्बर को पत्रकारों के खिलाफ हिंसा के अंत के लिए मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर जारी की गई।
शनिवार, 2 नवंबर 2019
कम हो रही है गंगा नदी के आसपास रहने वाले करोड़ लोगों की उम्र
शिकागो विश्वविद्यालय, अमेरिका की शोध संस्था 'एपिक' का 'वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक' का नया विश्लेषण बताता है कि भारत के उत्तरी क्षेत्र यानी गंगा के मैदानी इलाकों में रह रहे लोगों की 'जीवन प्रत्याशा' करीब सात वर्ष कम होती जा रही है। इन जगहों के वायुमंडल में 'प्रदूषित सूक्ष्म तत्वों और धूलकणों से होने वाला वायु प्रदूषण' यानी पार्टिकुलेट पॉल्यूशन विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय दिशानिर्देशों को हासिल करने में विफल रहा है। शोध अध्ययनों के अनुसार इसकी वजह है कि वर्ष 1998 से 2016 में गंगा के मैदानी इलाकों में वायु प्रदूषण 72 प्रतिशत तक बढ़ गया है। यहां भारत की 40 प्रतिशत से अधिक आबादी रहती है।
वर्ष 1998 में लोगों के जीवन पर वायु प्रदूषण का प्रभाव आज के मुकाबले आधा होता, अगर वहां प्रदूषण की सघनता विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानकों के सापेक्ष रहती। उस स्थिति में गंगा के आसपास बसे लोगों का जीवन काल आज के मुकाबले आधा यानी 3.7 वर्ष की कमी हुई होती। लेकिन वायु प्रदूषण में 72 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी ने यहां के लोगों का जीवनकाल 7.1 वर्ष कम कर दिया है।
कलेक्टर के घर से उड़ाए छह लाख 72 हजार के गहने
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेमेतरा की मौजूदा कलेक्टर शिखा राजपूत के घर से चोरी का मामला सामने आया है। कलेक्टर शिखा राजपूत के घर से चोरों ने छह लाख 72 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
इस मामले में कलेक्टर के पति राजीव लोचन तिवारी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर के मुताबिक 27 अक्तूबर की सुबह परिवार दिवाली मनाने बेमेतरा गया। घर का काम देखने वाले अब्दुल कलाम नाम के शख्स ने शाम को करीबन 5.45 मकान के गेट का ताला खोल कर लाइट जलाई। जब वो वापस आया तो देखा कि घर में सबकुछ अजीब सा है। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। ताला भी टूटा हुआ है। ये देख उसने कलेक्टर के पति के दोस्त को बुलाया। जिसके बाद पता चला कि घर में चोरी हो गई है। चोरों ने घर में रखे गहने, एटीएम कार्ड और एक पुराने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बाद में चोरों ने एटीएम कार्ड से पैसे भी निकाले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
वीएस पठानिया बने भारतीय तटरक्षक के अतिरिक्त महानिदेशक
वीएस पठानिया ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम में भारतीय तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) के अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। अतिरिक्त महानिदेश के तौर पर पदोन्नत होने से पहले फ्लैग ऑफिसर तटरक्षक बल के दिल्ली स्थित मुख्यालय में उप महानिदेशक (योजना और नीति) के पद पर कार्यरत थे।
70 साल में रिटायर हों निजी बैंकों के अध्यक्ष
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आदेश जारी करते हुए निजी बैंकों के मुखिया की रिटायरमेंट उम्र को तय कर दिया है। अब एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के सीईओ और चेयरमैन को 70 साल होने के बाद अपना पद छोड़ना होगा। इसको लेकर के निजी बैंकों और आरबीआई के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।
अपने ही विभाग की इंस्पेक्टर को पकड़ने में नाकाम पुलिस
गाजियाबाद। गाजियाबाद क्षेत्र का सबसे चर्चित केस जिसमे पुलिस विभाग में कोतवाल रही महिला इन्स्पेक्टर जिसने 70 लाख रूपये एटीएम से लूटकर फरार हो गयी। महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान पिछले दो माह से फरार है और अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई हैं। विभाग के दो सूत्रों के अनुसार लक्ष्मी चौहान को फरार होने में मदद की गयी थी। उसको गिरफ्तार होने से बचाया जा रहा हैं।
विभाग व अधिकारी चाहते है कि इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान के केस को हल्का कर दिया जाये ताकि लक्ष्मी चौहान को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल सके। हालांकि कोर्ट ने लक्ष्मी चौहान की याचिका को ख़ारिज कर दिया हैं। गौरतलब हैं कि बड़े से बड़े अपराधी को पुलिस चंद घंटो में गिरफ्तार करने का दावा करने वाली पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान व अन्य साथियो को क्यों गिरफ्तार नहीं कर पा रही हैं।
बदमाश पकड़ने के नाम पर पुलिसिया गुंडागर्दी,ग्रामीणों ने जमकर पीटा
वाराणसी। जंसा के हरसोस गांव में लूट के एक मामले में बदमाश पकड़ने देर रात पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। एसटीएफ की गाड़ी के पीछे बाइक से कवर कर रहे दारोगा व सिपाही को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। दारोगा की पिस्टल छीनने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की खूब पिटाई की।
पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर पीटे जाने की सूचना मिलते ही आसपास के थानों की फोर्स पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव करके खदेड़ दिया। पथराव में रोहनिया थाना प्रमुख परशुराम त्रिपाठी समेत कई सिपाही घायल हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना जिले में प्रसारित होते ही सभी थानों की फोर्स, पीएसी की गाड़ियां दौड़ पड़ी। घायल पुलिस वालों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने पिस्टल बरामद करने व दारोगा, सिपाहियों के साथ मारपीट करने वालों की तलाशी शुरू हुई। पुलिस ने गांव में घेरेबंदी करके लोगों की पिटाई की। महिलाओं तक को नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी की हैं। वैसे भी अकसर देखने में आया है कि चेकिंग अथवा दबिश के नाम पर पुलिस और पुलिस के अधिकारी जमकर गुंडागर्दी करते हैं, ऐसे में राज्य प्रशासन को चाहिए कि इस तरह की गैरकानूनी हरकतों के लिए पुलिसकर्मियो के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जेल भेजे।
बसपा : सुरेश साखरे को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निकाला गया
लखनऊ। बसपा ने महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साखरे को पार्टी के विरुद्ध कार्य का भरोसा लगाकर निकाल दिया। गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष मायावती को इच्छा के विरुद्ध सुरेश नागपुर उत्तर विधानसभा सीट से लड़ गए इसी के चलते उन्हें विरोधी पार्टी से मिला हुआ घोषित कर पार्टी से निकाल दिया।
करोड़ो के हीरे चोरी
तोक्यो। जापान की पुलिस तोक्यो के समीप एक अंतराष्ट्रीय ज्वेलरी व्यापारी प्रदर्शनी से कथित रूप से चुराय गए 18. 4 लाख डॉलर के हीरे को ढूंढने में जुटी हैं।
योकोहामा की इस प्रदर्शनी में गुरुवार शाम पांच बजे 50 कैरेट का यह हीरा शीशे के एक शोकेस के अंदर देखा गया था। एक घंटे बाद प्रदर्शनी के ख़त्म होने के महज कुछ समय उपरांत हीरा गायब था।
हत्यारोपी फौजी गिरफ्तार
ग्रेटर नॉएडा। बुलंदशहर के बरमदपुर गांव में रिटायर्ड फौजी की हत्या में वांछित चल रहे आरोपी फौजी को नोएडा एसटीएफ की टीम ने धर दबोचा। वह एक साल से फरार चल रहा था। बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर रंजिशन परिवार के रिटायर्ड फौजी की हत्या का आरोप हैं।
पहले टक्कर मारी, फिर अस्पताल में छोड़कर भाग गया आरोपी
नॉएडा। बाइक सवार युवक ने फेज-2 हौजरी काम्प्लेक्स के पास पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की गर्दन की हड्डी टूट गई। लोगो ने बाइक सवार को पकड़ लिया। अस्पताल में उपचार में लाखो का खर्चा आने की बात कही गई तो आरोपी फरार हो गे।
कुलेसरा निवासी शमशाद कंपनी में नौकरी करता हैं। वह 21 अक्टूबर की शाम को ड्यूटी ख़त्म करके ऑफिस से पैदल घर जा रहा था। कुछ ही दुरी पर चलने के बाद पीछे से आरहे बाइक सवार ने शमशाद को टक्कर मार दी। हादसे में शमशाद की गर्दन की हड्डी टूट गई। इसी दौरान राहगीरों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। बाइक सवार ने शमशाद के पुरे उपचार का खर्चा वहां करने की बात कही। शमशाद को सेक्टर-110 के निली अस्पताल लेके गया। यहा डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा की उपचार में लाखो रूपए का खर्चा आएगा। यह बात सुन कर आरोपी ने कहा की वह पैसो का इंतजाम करता हैं। इसके बाद अस्पताल से बहार आकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित के मोसेरे भाई बब्लू शाह ने थाना फेज-2 निवासी दीपेश नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
चुनाव को नजदीक देख कर, केजरीवाल ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने दिल्ली में न्यूनतम मजदूरी में बड़ी बढ़ोतरी कर दी हैं। इससे शहर में काम करने वाले करीब 55 लाख श्रमिकों को लाभ होगा। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी को अधिसूचित किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी।
केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को अप्रैल से सितंबर अवधि के लिये बढ़े महंगाई भत्ते का बकाया भी मिलेगा। इसके अलावा उन्हें एक महीने की मजदूरी के बराबर दिवाली बोनस भी दिया जायेगा।
बढ़ी हुई मजदूरी के तहत अकुशल कामगारों के लिये न्यूनतम वेतन 14,842 रुपये मासिक, अर्द्धकुशल कर्मचारियों के लिये 16,341 रुपये तथा कुशल श्रमिकों के लिये 17,991 रुपये मासिक तय किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 44 नियोक्ता संगठनों ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने से संबद्ध दिल्ली सरकार की पूर्व की अधिसूचना के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की अधिसूचना खारिज कर दी जिसके बाद दिल्ली सरकार ने मामले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''उच्चतम न्यायालय ने 14 अक्टूबर 2019 को न्यूनतम मजदूरी के संदर्भ में दिल्ली सरकार के पक्ष में आदेश दिया। उन्होंने कहा,''हमने न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी को लेकर अधिसूचना को अधिसूचित कर दिया है।
केजरीवाल ने कहा कि इस कदम से गरीबी हटाने और आर्थिक नरमी से निपटने में मदद मिलेगी। मजदूरी बढ़ने से मांग और फलत: उत्पादन में तेजी आएगी तथा रोजगार सृजित होंगे। राज्य सरकार ने इसके साथ ही कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं देने पर 1,373 ठेकेदारों को हटा दिया है।
केजरीवाल ने कहा, ''हमने इस संदर्भ में विशेष अभियान चलाया और न्यूनतम मजदूरी नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 100 से अधिक नियोक्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किये गये... छह ठेकेदारों के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज किये गये हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की न्यूनतम मजदूरी देश में सर्वाधिक है।
रूस में इंटरनेट को नियंत्रित करने का कानून
मास्को: रूस के संसद के निचले सदन ने एक बिल पारित किया है. इसके माध्यम से इंटरनेट पर सरकारी नियंत्रण का विस्तार बढ़ेगा. व्यापक सेंसरशिप की आशंकाओं को इससे बढ़ावा मिलेगा।
राज्य ड्यूमा ने मंगलवार को बिल का समर्थन करने के लिए भारी मतदान किया. इसे अभी भी रूसी संसद के ऊपरी सदन द्वारा अनुमोदित किया जाना है. साथ ही इसे कानून के रूप में पारित कराने के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर भी होने है।
बिल के अनुसार इंटरनेट प्रदाताओं को एक उपकरण का प्रयोग करना होगा. इसके माध्यम से रूसी इंटरनेट ट्रैफिक को एक सर्वर के जरिये नियंत्रित किया जाएगा।
अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी की हत्या
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में एक युवक ने पत्नी की अवैध सम्बन्ध के शक में पीटकर हत्या कर दी। 36 वर्षीय संगीता का शव पुलिस को उसके बिस्तर पर चादर से लिप्टा हुआ मिला। आदर्श नगर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर 40 वर्षीय जोगराज को गिरफ्तार कर लिया हैं। पूछताछ में उसने बताया की उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध सम्बन्ध था,जिसके चलते दोनों का झगड़ा होता था।
पुलिस अधिकारी ने बताया की जोगराज अपने परिवार के साथ मौजी लावा बाग आदर्श नगर इलाके में रहता हैं। परिवार में संगीता के अलावा 9 और 11 वर्षीय बेटे हैं। शनिवार को 11 बजे जोगराज के पड़ोसियों ने संगीता की हत्या की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया की पत्नी अक्सर पोन पर किसी से बात करती थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान जोगराज ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गई। वह सोने चला गया।
भयंकर मंदी के बावजूद रियल एस्टेट मे निवेश बढ़ा
नई दिल्ली। घरेलु रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई)निवेश इस साल की जनवरी-सितम्बर अवधि में 19 प्रतिशत बढ़कर 3.8 अरब पर पंहुच गया। संपत्ति के बारे में परामर्श देने वाली फर्म एनारॉक ने यह जानकारी दी। हालांकि संस्था के डाटा पर कई बुद्धिजीवियों ने प्रश्न उठाया हैं।
फर्म ने बताया कि यह निवेश मुख्य तौर पर वाणिज्यिक सम्पत्तियो में हुआ हैं। एनारॉक के अनुसार एक साल पहले की इसी अवधि में रियल एस्टेट क्षेत्र में निजि इक्विटी निवेश 3.2 अरब डॉलर रहा था। वाणिज्यक रियाल एस्टेट क्षेत्र में 2019 में निजि इक्विटी निवेश पहली तीन तिमाहियों में करीब तीन अरब डॉलर रहा।
पवन कपूर बने युएई में भारत के नये राजदूत
सयुक्त अरब अमीरात (युएई) में भारत के नए राजदूत पवन कपूर ने अपना पदभार संभाल लिया हैं। अबुधारी स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में बताया की गुरूवार को दूतावास स्थित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पवन कपूर ने अपना कार्य शुरू कर दिया। 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी कपूर ऐसे पहले इजरायल में भारतीय राजदूत थे।
चलती कार में दुष्कर्म कर सड़क पर फेका
सम्भल जिले के गन्नौर चौराहा से शुक्रवार को महिला को कार में जबरन डाल कर दुष्कर्म किया। महिला को बेहोशी की हालत में डिबाई में फेककर भाग गए। महिला के पति ने गन्नौर थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गन्नौर में एक डॉ. के यहाँ उसका इलाज चल रहा हैं। वह दिल्ली से सुबह गन्नौर आई थी। पीड़िता हरिद्वार में चाट का ठेला लगाने वाले पति के पास जाने के लिए गन्नौर चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच कार में सवार दो युवक व महिला आये और उसे जबरन कार में दाल लिया। नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया गया और दुष्कर्म किया। डिबाई में होश आने पर उसने लोगो को वाक्य बताया। पुलिस ने पीड़िता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
वीआईपी नम्बरो की बोली लगाने वाले घटे
नॉएडा। परिवहन विभाग की ओर से सितम्बर में अति आकर्षक (वीवीआईपी)नम्बरो की आधार राशि 15 हजार से एक लाख रूपए कर दी गई थी। विभाग ने राजस्व में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था,लेकिन आधार राशि बढ़ने के बाद से आवेदकों की संख्या बढ़ने के बजाय घट गयी हैं परिवहन विभाग की ओर से सितम्बर की शुरुवात में वीवीआईपी नंबरों के लिए आधार राशि बढ़ा दी गयी थी। यानि की बोली लगाने से पहले इतनी राशि जमा करनी जरुरी कर दी गयी थी। दोपहिया वाहनों के लिए वीवीआईपी नंबरों की कीमत तीन हजार से 20 हजार रूपये तक कर दी गयी थी। वही चार पहिया वाहनों के लिए यह कीमत 15 हजार से एक लाख रूपये तक निर्धारित की गयी थी। यह पहली बार किया गया था जब दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिये फैंसी नंबरों की कीमत का निर्धारण अलग -अलग किया गया। इससे पहले वीवीआईपी नंबरों के लिए 15000 ,7500, 6000,व 3000 रूपये आधार राशि थी। इसके पीछे का कारण दिया गया की कई बार लोग नम्बर बुक करके चले जाते थे ,जब नम्बर आवंटित करने का समय आता हैं तो पीछे हट जाते हैं। यह कार्य लोगो की मिलीभगत से होता था। इससे विभाग राजस्व के लक्ष्य से पीछे रह जाता था। इसी वजह से आधार राशि बढ़ाई गई। लेकिन इसका नतीजा वह नहीं निकला जिसका अनुमान लगाया गया था। अब विभाग को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नंबर बांटने पड़ रहे हैं। ये नंबर अब पांच हजार रूपए में बुक होंगे।
गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019
सरकार को पाक द्वारा लगाया गया जजिया : सुखबीर
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बदल ने कहा है कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना शुरू की थी। दो-ढाई सौ करोड़ से सरकार अपने खर्च पर संगत को गुरु घरों के दर्शन करवाती रही है। इसी तर्ज पर पंजाब की कांग्रेस सरकार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओ का खर्च अदा करना चाहिए और पाक द्वारा लगाई गई 20 डॉलर की फ़ीस को देनी चाहिए सुखबीर बादल अपनी धर्मपत्नी एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ माथा टेकने श्री दरबार साहिब आये हुए थे।
550वे वार्षिक प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित होने वाले समारोह में एसजीपीसी और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद पर सुखवीर ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि श्री अकाल तख्त से जो फैशला आया है या आएगा वही सबको मान्य होगा। श्री अकाल तख्त सिखों की सुप्रीम संस्था है और जत्थेदार साहिब द्वारा जो भी हुकुम दिया गया है,वह हम सभी के लिया मान्य है।
सुखबीर ने शिअद टकशाली के नेताओ द्वारा उन पर की गयी टिप्पणी पर कहा कि वह मेरे सीनियर लीडर हैं,मैं उन्हें सम्मान देता हूँ और उनके खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहता। करतारपुर साहिब कॅारिडोर से क्या वह पाक जा रहे हैं,पर उन्होंने कहा की पाक जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होने के लिए उन्होंने भी अप्लाई किया हुआ है।
रूस को बगदादी की मौत पर संदेह
रूस ने आईएस प्रमुख बगदादी की मौत पर रविवार को संदेह जताया हैं। वर्ष 2014 से अकबर बगदादी के कई बार मारे जाने की खबरे आ चुकी हैं।
रुसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कॉनशेंकोव ने एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्रालय के पास इदबिल में अमेरिका सेना की कार्यवाई के बारे में विष्वसनीय जानकारी नहीं हैं जिसमे बगदादी के मारे जाने की बात कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से इस अभियान में शामिल होने वाले देशो की संख्या बढ़ रही है और सब विरोधावासी जानकारी दे रहे हैं। उससे सवाल भी उठ रहे है और शक भी पैदा हो रहा है कि ये अभियान कितना विश्वसनीय हैं, और खासकर कितना सफल हुआ। इससे पहले खबरे आ रही थी कि रूस ने भी इस अभियान में भूमिका निभाई हैं लेकिन रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कोनाशेंकोव ने इसका खंडन किया हैं। कोनाशेंकोव ने कहा कि खबर आ रही है वो इलाका आईएस के दुश्मन और जिहादी समूह हयात तहरीर अल-शाम का है तो ऐसे में बगदादी का वहां पर होना भी अमेरिका से सबुत की मांग करता है।
जे.पी.एस चावला नए सीजीए बने
नई दिल्ली। जे.पी.एस चावला को वित्त मंत्रालय में कंट्रोलर जनरल ऑफ़ अकाउंट्स (सीजीए) नियुक्त किया गया हैं।
भारतीय सिविल अकाउंट सेवा के 1985 बैच के अभिकारी चावला को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का 34 साल का अमुभव हैं। वह मैकेनिकल इंजीनिकल इंजिनियर हैं। वह डीडीए सहित कई संस्थानो में सेवा दे चुके हैं।
आईआरडीएफसी के एमडी बने बनर्जी
नई दिल्ली। अमिताभ बनर्जी को इंडियन रेलवे फाइनेंन्स कॉर्पोरेशन (आईआरडीएफसी) में प्रबंधक निदेशक (एमडी) नियुक्त किया हैं। 1988 बैंच के आईआरएआई कैडर के अधिकारी हैं। बनर्जी आईसीएआई के फेलो मेंबर हैं।
वैध आईओसी के निदेशक बने
नई दिल्ली। श्रीकांत माधव वैध ने आईओसी में निदेशक बने (रिफ़ाइनरीज) के पद का कार्यभार संभाल लिया हैं।
केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त वैध को 33 साल का अनुभव हैं।
बाप की शह पाकर दारोगा के बच्चो ने महिला को छेड़ा
नॉएडा। सेक्टर-27 में रहने वाली एक महिला ने दारोगा के बच्चो पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं। घट्ना 26 अक्टूबर की देर रात की हैं। महिला ने मंगलवार को मामले की शिकायत ट्विटर पर वरिष्ठ अधिकारियो से की हैं। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने दारोगा के दोनों बेटो के खिआफ़ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रपोट दर्ज की हैं। सेक्टर-27 में रहने वाली महिला के पड़ोस में ही दारोगा भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह जिले के एक कोतवाली में तैनात हैं। महिला ने ट्वीटर पर वरिष्ठ अधिकारियो से शिकायत की हैं कि दारोगा के बेटे उसके घर के सामने अपनी कार कड़ी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने उसकी खड़ी कार में टक्कर मार दी। आरोप है कि महिला व उसके स्वजनों ने विरोध किया तो दोनों ने महिला का हाथ पकड़ने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला का कहना है की पूरी घटना घर के बहार लगी सीसीटीवी में कैद है। दोनों युवको पर नशे में भी होने का आरोप लगा हैं। कोतावली प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान का कहना है कि घटना 26 अक्टूबर की रात की हैं। दोनों पक्षों में कार कड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। मंगलवार को उसने ट्वीट कर घटना की शिकायत की। पुलिस उस ट्वीट का संज्ञान लेकर उससे संपर्क किया और शिकायत लेकर संजय और दीपक के खिलाफ रपोट दर्ज कर जांच कर रही है।
लिफ्ट देकर लूटा
नॉएडा। दिल्ली में मोटर मकैनिक का काम करने वाले व्यक्ति को कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूट लिया। बदमाशों ने सेक्टर-44 से उसे लिफ्ट दी और लूटपाट के बाद ग्रेटर नॉएडा में पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उतार कर फरार हो गए। बुलंदशहर के सिविल लाइन निवासी आजम खान वर्तमान में दिल्ली के मालवीय नगर में मोटर मकैनिक का काम करते हैं। दिवाली का त्यौहार मनाने के लिए वह 26 अक्टूबर की रात घर जा रहे थे। मेट्रो से वह सेक्टर 37 पहुचे। बस नहीं मिलने पर वह पैदल ही सेक्टर 44 तक गए। यहा एक कार खड़ी मिली। कार में चार लोग सवार थे। चालक ने तीन लोगो को सवारी बता कर बुलंदशहर तक जाने की बात कही। वह उन पर भरोसा कर कार में बैठ गया
आखिर खाली कर ही दीया गुलाम ने श्रीनगर का बंगला
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में प्राप्त सरकारी आवास सुविधा छोड़ दी हैं। उन्हें राज्य एस्टेट विभाग ने जम्मू-कश्मीर बैंक का एक अतिथिगृह पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मख्यमंत्री महबूबा मुक्ति को भी सरकारी आवास पहली नवम्बर को खली करना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला हालाकि अपने ही मकान में हैं। यह मकान रज्य एस्टेट विभाग ने कथित तौर पर किराय पर ले रखा हैं और फारूक को बतौर पूर्व मुख्यमंत्री आवंटित किया हैं।
फारूक, उमर और महबूबा को आवंटित मकान कड़ी सुरक्षा वाले पॉश इलाके गुपकार मार्ग पर हैं। वही पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को भी गुपकार मार्ग से आगे जठियार स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक का अतिथिगृह बतौर आवासीय सुविधा प्रदान किया था।
जम्मू-कश्मीर बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गुलाम नबी आजाद ने हमारा गेस्ट हाउस खाली कर दिया हैं। इस बारे में एस्टेट विभाग ने सूचित किया है, लेकिन कब्ज़ा और चाबी नहीं दी हैं।
पुलिस की वर्दी पहन कर लूट पाट की
नॉएडा। कार सवार चार बदमाशों ने खुद को पुलिस वाला बताकर छिजारसी पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो युवको से पर्स और मिठाई लूट ली। आरोपिओ ने पीड़ितों को शराब पीकर बाइक चलाने पर केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी थी। दोनों युवको ने सोमवार को फेज तीन में शिकायत दी।
पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के कोट गांव निवासियों ने बताया की वह गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीकॉम कर रहे हैं। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों घर लौट रहे थे। जब वह छिजारसी चौकी के पास पोहचे तो चार कार युवक ने उन्हें रोक लिया। कार से निकले चार युवको ने उन्हें कहा की वह पुलिस विभाग से हैं। इसके बाद आरोपियों ने दोनों युवको पर शराब पीकर बाइक चलाने का आरोप लगाया। फिर केस दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी इस पर दोनों युवक दर गए। फिर आरोपियो ने उनको छोड़ने के एवज में उनसे पर्स और मिठाई दोनों ले लिए। वारदात के बाद आरोपी कार में बैठ कर फरार हो गए।
टीवी एंकर संचालन करेंगे, निजी विचारो पर रोक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मिडिया नियामक ने टॉक शो के दौरान टीवी एंकरो को किसी भी प्रकार का निजी विचार रखने से रोक दिया हैं। इसके साथ ही एंकरो की भूमिका सिर्फ संचालन तक सिमित कर दी गई हैं। मिडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सोमवार को दी गई हैं।
डॉन अख़बार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को जारी आदेश में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मिडिया रेगुलेटर अथॉरोटी (पीईएमआरए)ने नियमित शो करने वाले एंकरो को निर्देश दिया कि वे अपने या दूसरे चैनलो के टॉक शो में 'विशेष की तरह पेश न हो।'
पीईएमआरए की आचार संहिता के मुताबिक मुताबिक, एंकर की भूमिका कार्यक्रम का संचालन निष्पक्ष, तटस्थ और बिना भेदभाव के करने की हैं। उन्हें किसी भी मुद्दे पर व्यक्तिगत राय, पूर्वाग्रहो या फैसला देने से बचना हैं।
नियामक निकाय ने मिडिया हाउसों को निर्देश दिया कि टॉक शो के लिए अतिथि का चयन बेहद सतर्कता से करे। चयन के दौरान उस खास विषय पर उसके ज्ञान और विशेषज्ञता का भी ध्यान रखे। रिपोर्ट के अनुसार, 'इस्लामाबाद हाई कोर्ट के 26 अक्टूबर के एक आदेश के सभी सेटेलाइट टीवी चैनलों को यह आदेश जारी किया गया हैं।
बुधवार, 30 अक्टूबर 2019
केंद्रीय कर्मचारी जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में बट जायेंगे
जम्मू और कश्मीर राज्य गुरुवार से औपचारिक रूप से दो केंद्र शासित प्रदेशो (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बट जायेंगे। इसी के साथ जम्मू और कश्मीर कैडर के आईएएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के अफसर अपनी सेवाएं इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशो में यथावत जारी रखेंगे। लेकिन इन सेवाओं में जो नई भर्तियां होंगी, वह 'एजीएमयुटी' कैडर के तहत होंगी।
जम्मू और कश्मीर के पुर्नगठन अधिनियम, 2019 के अनुसार प्रांतीय सेवाओं में कार्यरत अधिकारी अपनी सेवाएं मोजूदा तरीके से तब तक जारी रखेंगे, जब तक कि दो नए शासित प्रदेशो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उप राज्यपाल नए आदेश जारी नहीं कर देते हैं। अगस्त में संसद के दोनों सदनों में पारित नए अधिनियम के अनुसार भविष्य में जिन केंद्रीय अफसरों को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशो में नियुक्त किया जायेगा, उन्हें केंद्र सरकार जरुरत के हिसाब से एजीएमयुटी कैडर के लिए भी कर सकती हैं। इसके तहत इन दोनों नए केंद्र शासित प्रदेशो के अलावा हिमाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, यूनियन टेरेटरीज भी आती हैं। इसी 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख औपचारिक रूप से दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशो में तब्दील हो जायेंगे। नए कानून के तहत जम्मू और कश्मीर में विधानसभा भी होगी जैसे पुडुचेरी में है। लद्दाख बिना विधानसभा के केंद्र शासित प्रदेश होगा। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए क्रमश: गिरीश चंद्र मुर्मू और पूर्व रक्षा सचिव राधा कृष्ण माथुर को नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। नए अधिनियम के अनुसार आईएएस, आईपीएस व भारतीय वन सेवा के कैडर के लिए जम्मू और कश्मीर कैडर बहाल रहेगा। अधिनियम के अनुसार दोनों नए केंद्र शासित प्रदेशो के उप राज्यपाल प्रवैधानिक शक्ति और अधिकारियो की तैनाती पर फैसले लेंगे।
फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भार संभालेंगे नितीश
पटना। मुख्यमंत्री नितीश कुमार दूसरी बार बुधबार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्य भार संभालेंगे। दिल्ली स्थित मंगलवार हॉल में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में वह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक में देश भर से आए जदयू के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सात दिनो के भीतर यह दूसरा मौका हैं जब दिल्ली में जदयू के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे हाल ही में दिल्ली प्रदेश जदयू के प्रशिक्षण शिविर में मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक 20 अक्टूबर को राजगीर में तय थी। उप चुनाव को ध्यान में रखकर दिल्ली में बैठक करने का फैसला किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भार सँभालने के बाद परिषद की बैठक में सीएम का विशेष सम्बोधन होगा। राजनीती मसले के साथ ही सामाजिक क्षेत्र और खास तौर पर पर्यावरण के क्षेत्र में पार्टी के कार्यक्रमो की रूपरेखा पर चर्चा होगी। बिहार में चल रहे जल-जीवन-हरयाली अभियान के बारे भी चर्चा होगी।
मोमोज खा कर 16 लोग बीमार
ग्रेटर नॉएडा। सेक्टर अल्फ़ा-2 में धनतेरस की रात ठेली पटरी पर लगने वाले मोमोज खाने से 16 लोग बीमार हो गए हैं। मोमोज खा कर बीमार होने वाले अधिकतर छात्र छात्राये हैं। खाध सुरक्षा विभाग ने मोमोज के सैंपल जाँच के लिए भेजे हैं।
घटना बिटा-2 कोतवाली क्षेत्र की हैं। इस सेक्टर में बड़ी संख्या में पीजी हैं। इसमें रहने वाले सबसे अधिक छात्र हैं। धनतेरस की रात यहाँ लगने वाले ठेली से मोमोज खाने से 16 लोग बीमार हो गए। किसी को पेट दर्द तो किसी को उल्टी होने लगी।
पुलिस ने जांच पड़ताल की और खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित किया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मोमोज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सेक्टर-12 में युवती ने फांसी लगा कर आत्म हत्या की
नॉएडा। सेक्टर-12 स्थित एच ब्लॉक में मंगलवार को अकाउंटेंट युवती ने चुन्नी के फंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। जब युवती के परिजन दिल्ली से नॉएडा आए तो घटना का पता चला। पुलिस को युवती के पास सुसाइट नोट मिला हैं। सुसाइट नोट में युवती ने लिखा है कि परिजन उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वह अभी शादी नहीं करना चाहती थी।
सेक्टर-12 एच ब्लॉक में 28 वर्षीय सोनम अपने पिता दर्शन लाल के साथ रहती थी। थाना प्रभारी ने बताया की पत्नी को बच्चा न होने के चलते उन्होंने सोनम को अपने छोटे भाई से गोद लिया था। सोनम एक कंपनी में अकाउंटेंट थी। मंगलवार को भैया दूज के अवसर पर दर्शन लाल पत्नी के साथ गुरुग्राम में अपने ससुराल गए थे। घर पर सोनम अकेली थी। जब वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर आए तो सोनम का कमरा अंदर से बंद था। पुलिस मौके पर पौहची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया।
प्रदुषण बड़ा तो प्राधिकरण ने करवाया छिड़काव
नॉएडा। बढ़ते वायु प्रदुषण को कम करने के लिए नॉएडा प्राधिकरण की ओर से शहर में पानी का छिड़काव किया गया। सीईओ के आदेश पर महाप्रवन्धक राजीव त्यागी ने वर्क सर्किल एक से पांच व उधान विभाग की ओर से एसटीपी के पानी का छिड़काव किया गया। महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि सीईओ के निर्देश के तहत वर्क सर्किल एक से पांच तक उधान विभाग व सिविल विभाग के अधिकारियो की देख रेख में पानी का चिड़काव कराया गया हैं। इस दौरान सेक्टर-१ की अंतरिक सड़को पर, सेक्टर-62 में सेक्टर-72 व सेक्टर-49 के सेन्ट्रल वर्ज पर, एलिवेटेड के निचे आदि स्थानों पर, पानी का छिड़काव किया गया।
खुले में निर्माण सामग्री डालने पर जुर्माना लगाया
नॉएडा। दीपावली के बाद शहर में प्रदुषण काफी बढ़ गया हैं। ऐसे में प्रदुषण को कम करने के लिए प्राधिकरण व प्रसाशन की ओर से सख्ती की जा रही हैं। मंगलवार को खुले में निर्माण सामग्री पड़े होने पर सेक्टर-1 व सेक्टर-62 में आवंटियों पर 15 हजार का जुर्मान लगाया गया।
महाप्रवन्धक राजिव त्यागी ने बताया कि वायु प्रदुषण को कम करने के लिए हर स्तर पर कर्यवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जाँच के दौरान सेक्टर-1 के बी-31 व 32 के बाहर खुले में निर्माण सामग्री डाली हुईं थी। इसे ढका भी नहीं गया था, जोकि एनजीटी के नियमो का उलंघन हैं। इस पर आवंटी पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। वही सेक्टर-62 के सी-20 \1ए\2 मैसर्स सैमकॉम प्रोजेक्ट प्राइवेट लिनिटेड द्वारा निर्माण सामग्री को ढका नहीं गया था।
कपिल मिश्रा को मारने की धमकी
नई दिल्ली। पूर्व विधयक कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर जान से मारने की धमकी की बात कही हैं। मिश्रा ने कहा है कि मुझे फेसबुक, फ़ोन और ट्विटर पर धमकी दी जा रही है कि तुम्हे कमलेश तिवारी बना दिया जायेगा।
कपिल मिश्रा पर जनसँख्या नियंत्रण के मामले में विवादित ट्वीट के चलते शिकायत दर्ज हुई हैं। उन्होंने दवा किया कि क़तर और दुबई में बैठे लोग उन्हें जान से मरने की धमकी दे रहे हैं।
थानों में लगेंगे सरदार पटेल के फोटो
लखनऊ। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद इस बार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती खास तौर पर धूमधाम से मनाने की तैयारी हैं। यूपी सरकार ने हर थाने में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र लगाने का निर्णय लिया हैं।
इसके अलावा राजधानी समेत सभी जिलों में 31 अक्टूबर को रन ऑफ़ यूनिटी का आयोजन होगा। लखनऊ में यह आयोजन सुबह आठ बजे जीपीओ पार्क स्थित पटेल प्रतिमा से शुरू होगा इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी शिरकत करेंगे। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इसके सम्बन्ध में दिशा निर्देश सभी जिलों में भेजे हैं।
सोमवार, 28 अक्टूबर 2019
बीमे की रकम के लिए लूटवा दी अपनी मर्सिडीज कार
मर्सिडीज कार लूट की फर्जी वारदात का पुलिस ने 13 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया हैं। पुलिस ने कार बरामद कर इसके मालिक समेत चार आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया हैं। कार मालिक एक प्रतिष्ठित निजी कंपनी मे मैनेजर पद पर सेवनिवृत है। उन्होंने बिमा की रकम के लालच में कार की लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी थी।
पुलिस अधिकक्ष ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि यह वारदात मनगढंत हैं। लक्ष्मीं नगर के रहने वाले कार मालिक हनुमान शरण बांके (70) ने खुद वारदात की साजिश रची थी। उन्होंने सोचा था की कार लूट का मामला दर्ज करा कर वह बिमा कंपनी से 15 लाख का क्लेम हासिल कर लेंगे। वही अपनी गाड़ी को आनंद विहार स्थित एक गैराज में कटवाकर गैराज मालिक से एक लाख ले लेगा। फिर दो चालकों को लेकर पुलिस को गुमराह किया।
ऐसे किया पुलिस को गुमराह : पुलिस अधिकक्ष ग्रामीण नीरज कुमार जादौन और क्षेत्राधिकारी मोदीनगर केपी मिश्रा खुद मामले की छानबीन कर रहे थे। पुलिस ने बताया की आरोपी हनुमान शरण बांके ने वारदात को सही साबित करने के लिए वसुंधरा एन्क्लेव के रहने वाले गैराज मालिक शैंकी गोयल की मदत ली और गैरेज में मरमम्त के लिए आई एक दूसरी मर्सिडीज से गंगनहर के आगे तक अपने चालक के साथ आया। यहाँ से उसने इस मर्सिडीज को वापस भेज दिया और पुलिस को फ़ोन कर दिया कि वह मर्सिडीज से देहरादून जा रहा था एसयूवी सवार तीन बदमशोने गंग नहर के पास ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचे की नोक पर उनकी गाड़ी छीन ली। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की तो 13 घंटे में ही पता चल गया की यह झूटी सुचना है और इस बारदात में कार मालिक के साथ गैराज मालिक और दो चालक भी शामिल है इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की देर रात चारो आरोपिओ को गिरफ्तार कर लिया।
लक्ष्य पूरा न करने वाले अफसरों पर होगी कार्यवाही: मुख्य सचिव
लखनऊ :मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जन कल्याणकारी योजनाओ और कार्यक्रमों में प्रगति न लाने वाले अधिकारियो को सचेत किया हैं। उन्होंने कहा है लक्ष्य पूरा न करने वाले अफसरों पर सख्त कार्यवाही होगी। हर पखवारे प्रगति की जानकारी देना अनिवार्य हैं।
मुख्य सचिव लोकभवन में वीडिओ कान्फ्रेंसिंग के जरिये मंडलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों से योजनाओं की समीक्षा और संवाद कर रहे थे। उन्होंने दीपावली के पर्व को सौहाद्र्पूर्ण ढंग मानाने के लिए जिला स्तर पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कहा की मंडलायुक्त और जिलाधिकारी स्वंय नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर सफाई का स्थलिय निरीक्षण करे। गो-संरक्षण कार्य न करने वाले और शून्य प्रगति वाले जिलों अलीगढ़ और गौतम बुध नगर के डीएम को उन्होंने सचेत किया। तिवारी ने आगरा, बदायू, झाँसी, मुरादाबाद में सीएम की घोषणा के अनुसार डिग्री कॉलेज खोलने के लिए जमीन चिन्हित करा कर एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव उपलब्ध करने के निर्देश दिए। सामुदायिक सोचलयो के निर्माण के लिए स्थल चयन की कर्यवाही 31 अक्टुबर तक तथा निर्माण कार्य आगामी 31 दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिए।
छट पर अवकाश घोषित किया जाये
नॉएडा। भारतीय प्रवासी महासघ ने मांग की है कि छट के अवकाश पर पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजानिक अवकाश घोषित किया जाये व इस सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा हैं। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना शर्मा ने कहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश व विहार में छट महापर्व की तरह मनाया जाता है व मांग की है कि इस सम्बन्ध में ये जल्द ही अधिसूचना जारी की जाये।
प्रतिबन्ध के बाबजूद रात 12 बजे तक चले पटाखे
नॉएडा। रात्रि 10 बजे के बाद पटाखे चलाने पर प्रतिबंध के बाबजूद नॉएडा, ग्रेटर नॉएडा व गाज़ियाबाद में 12 बजे तक लोगो ने खूब पटाखे जलाये। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव का आदेश था कि 10 बजे के बाद अगर पटाखे या आतिश बाजी जलाई गई तो प्रतिबंधित थाना छेत्र के थाना द्वारा जिम्मेदार लोगो को व उनपर कार्यवाही की जाएगी। तथा इस बारे में 'नॉएडा दर्पण' ने दो दिन पहले ही छापा था कि शिकायतों के बाद भी थानेदारो पर कोई कार्यवाही नहीं होगी व विभिन्न थानेदारो में पुलिस कर्मियों की लापरवाही बनी रहेगी और शासन का आदेश केवल एक मजाक बन कर रह जायेगा। जब कि होना यह चाहिए था कि पुलिस को मुस्तैदी दिखते हुए 10 बजे के बाद आतिशबजी पर पूरी तरह से रोक लगा कर कानून का उलंघन करने वालो पर सख्त कार्यवाही करती। अब देखना यह है कि आदेश का अनुपालन न करा पाने पर शासन कोई कार्यवाही कर पता है या नहीं ?
प्राधिकरण की जमींन कब्जाने वालो पर 60 करोड़ का ज़ुर्माना
32 वर्षो से कब्ज़ा कर मार्किट बनाई
दर्जनों अन्य मामले, जिनमे मुक़दमा हारने के बादजूद कब्ज़ा
प्राधिकरण के अधिकारी \ कर्मचारीयो की मिली भगत से सब कुछ संभव
नॉएडा। प्राधिकरण द्वारा अभिग्रहित करने व मुआवजा उठाने के बावजूद अभिग्रहित जमीन पर अवैध रूप से 32 वर्षो से कब्ज़ा करने पर सिटी-मजिट्रेट कोर्ट ने दो भाई पर 60 करोड़, 55 लाख रूपए का जुर्माना लगाया हैं। दोनों भाइयो ने जमीं कब्ज़ा कर मार्किट बनाई हुई थी। ऐसे ही कई मामले ग्राम निठारी के भी हैं जहा पर अवैध रूप से कुछ लोगो ने कब्ज़ा कर बड़ी-बड़ी मार्किट बना दी हैं।
चौड़ा रघुनाथपुर गांव के खसरा न: 198 का अधिग्रहण प्राधिकरण ने काफी पहले की थी, उसके बाद दोनों भाइयो ने अधिग्रहत की गई इस जमीन पर कब्ज़ा कर मार्किट बना दी और नॉएडा प्राधिकरण काफी कोशिश के बावजूद इसे खाली नहीं करा पा रहा था। गौरतलब है पूरी तरह से रुक्षत प्राधिकरण व उसके अधिकारी कब्ज़ा हटवाने में नाकाम रहे, जोकि इस बात का सबूत है कि प्राधिकरण के अधिकारियो की मिली-भगत से ऐसा हो रहा था। अतः ये प्राधिकरण ने जिलाप्रशासन की शरण ली व सिटी-मजिस्ट्रेट ने अवैध कब्ज़ा धारिओ पर 60 करोड़ का जुर्माना क्षतिपूर्ति के रूप में लगाया।
पुरे प्रकरण में प्राधिकरण के कुछ अधिकारियो की भूमिका संग्दिग्ध रही हैं। प्राधिकरण को इस प्रकरण की जांच कर अपने उन दोषी अधिकारियो पर पहले काय्रवाही करनी चाहिए, जिनके कारन अवैध धारी प्राधिकरण पर ही भरी पड़ गया।
मोदी ने खट्टर पर भरोसा जताया, काम काज की तारीफ की
हरियाणा में भजपा को स्पष्ट बहुमत दिलाने में मनोहर लाल भले ही चूक गए पर पार्टी मुख्यमंत्री पद के फिर उन पर ही भरोसा जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सराहना से साफ हो गया कि मनोहरलाल को अभयदान मिल गया हैं।
हरियाणा नतीजों के साथ ही सीएम पद पर किसी और चहरे को लेकर अटकले लगाने लगी थी। मगर, मोदी ने गुरुवार शाम भाजपा मुख्यालय में कहा-हरियाणा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के कामकाज के बदौलत ही इन राज्यों में भाजपा फिर सरकार बनाने जा रही हैं। शाह ने ट्वीट कर कहा कि मनोहर लाल ने जनता की हरसंभव सेवा की हैं।
पड़ोस में रहने वाले बच्चे से कुकर्म का प्रयास
नॉएडा। छलेरा में रहने वाले एक किशोर से पडोसी युवक ने कुकर्म करने की कोशिश की हैं। किशोर के स्वजनों ने कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस से शिकायत की हैं। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि किशोर सांतवी कक्षा में पड़ता हैं। बृहस्पतिवार किशोर मार्किट से घर आरहा था। रस्ते में पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे झांसे से लेकर सड़क के किनारे सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट करने का भी आरोप हैं। पुलिस का कहना है की शिकायत के आधार पर जाँच की जा रही हैं।
भारतीय नागरिको को अब ब्राज़ील के लिए वीजा कि जरुरत नहीं
दुनिया के पांचवे सबसे बड़े देश ब्राज़ील जाने के लिए भारतीय नागरिको को अब वीजा की जरुरत नहीं होगी। ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कहा है कि भारतीय नागरिको को ब्राज़िल आने के लिए वीजा की जरुरत नहीं होगी। कारोबार बढ़ाने के लिए ब्राज़ील ने भारत, चीन और दक्षिण अमेरिका के लोगो को वीजा से छूट प्रदान की हैं।
शनिवार, 26 अक्टूबर 2019
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार, नेताओ को सबक
हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव कांग्रेस के लिए सबक है। पार्टी को चुनाव में बेहतर प्रदशन करना हैं, तो निर्णय भी जल्द करने होंगे। क्युकी संगठन में जुड़े फैसलों में देरी से पार्टी के प्रदशन पर असर पड़ता हैं। हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इसका उदाहरण हैं। हरियाणा में पर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ नेता अशोक तंवर का झगड़ा पुराना हैं। हुड्डा पार्टी पर अशोक तंवर को हटाने का दवाव बना रहे थे, पर पार्टी टालमटोल कर रही थी। कांग्रेस ने चुनाव से पहले प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय किया। बाबजूद हुड्डा खुद को साबित करने में सफल रहे और पार्टी को लड़ाई में लाकर खड़ा किया। पार्टी के एक नेता ने कहा की हुड्डा को एक साल पहले प्रदेश की कमान सौप दी होती, तो आज तस्वीर दूसरी होती। पार्टी के लिए यह भी एक सबक हैं कि मौजूदा राजनीती हालात में पुराने क्षत्रपों को साथ लेकर चलना होगा।
अरविन्द सिंह एएआई के चेयरमैन नियुक्त
नई दिल्ली। केंद्र ने कई अधिकारियो का तबादला किया हैं। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अरविन्द सिंह को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का चेयरमैन और सुखवीर सिंह सिंधु को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का प्रमुख नियुक्त किया गया हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, फ़िलहाल अपने कैडर राज्य महाराष्ट्र में कार्यरत हैं। उन्हें भारतीय एएआईके प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया हैं।
अतिथि शिक्षक की नियुक्ति रोकने के लिए पत्र लिखा
डीयू के कॉलेजो में अतिथि शिक्षक की नियुक्ति नियमानुसार आरक्षण नहीं देने के मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने सत्यवती कॉलेज में नियुक्ति रोकने को कहा है। डीयू में शिक्षक नेता हंसराज सुमन का कहना हैं की यूजीसी ने पिछले दिनों कॉलेजो के प्राचार्यो को पत्र भेजकर ओबीसी कोटे की दूसरी क़िस्त तहत नियुक्ति के आदेश दिए थे। लेकिन कॉलेजो ने स्थाई या तदर्थ शिक्षक न लगाकर अतिथि शिक्षक की नियुक्ति शुरू कर दी। इसमें भी निर्धारित आरक्षण का पालन नहीं किया गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी एससी,एसटी, ओबीसी टीचर्स फोरम ने एससी,एसटी कमीशन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग और संसदीय समिति में शिकायत दर्ज की थी। फोरम का प्रतिनिधिमंडल पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्या डॉ. सुधा यादव से मिले थे।
लिफ्ट देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
उन्नाव। घर जाने के लिए साधन का इंतज़ार कर रहे दंपती को कार सवार चार युवक ने लिफ्ट देकर बैठा लिया। इसके बाद रास्ते में पति को तमंचा लगा कर उतारने के बाद चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित दंपती रिपोर्ट दर्ज कराने अजगैन थाना गया तो पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और लौटा दिया। दंपती की शिकायत पर एसपी ने एसओ को मुक़दमा दर्ज करने का आदेश दिया।
बांगरमऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी ने एसपी को दिए प्राथना पत्र में बताया कि वह 20 अक्टूबर को उन्नाव शहर के हरदोई पूल के पास अपनी पत्नी के साथ घर जाने लिए साधन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसका पूर्व मालिक कानपूर के काकादेव निवासी अवधेश त्रिपाठी अपने दोस्तो राधाकृष्ण शुक्ला, अखिलेश तिवारी, और एक अज्ञात युवक के साथ वहा से गुजरे। उन्होंने कार से गांव छोड़ने की बात कही। पुराणी पहचान होने की वजह से वह कार में बैठ गया। हाइवे पहुंचने पर उन लोगो ने हसनगंज होकर चलने के लिए कहा। अजगैन से मुड़ने के बाद लखनापुर के पास तमंचा लगा कर उसे उतार दिया और उसकी पत्नी को लेकर चले गए। सभी ने चलती कार में पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। कुछ दूर जाकर पत्नी को उतार कर भाग गए।
रिश्वत लेते ब्लाक समंवयक गिरफ्तार
आगरा। करप्शन टीम ने बरौली अहीर ब्लॉक पर रिश्वत लेते एबीआरसी (ब्लाक सह-समंवयक) को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बरौली अहीर ब्लाक के प्रार्थमिक विधालय-नौफरी के सहायक अध्यापक ताजगंज के पंचगई खेड़ा निवासी देवेंद्र कुमार कुशवाहा 29 जुलाई से 8 सितम्बर तक चिकित्सीय अवकाश पर थे। शिक्षक का आरोप है की अवकाश स्वीकृत के लिए एबीआरसी हरिओम दुबे ने उनसे 10 हजार की रिश्वत मांगी। एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को दो दो हजार के पांच नोट पाउडर लगा कर शिक्षक को दिए। बरौली अहीर ब्लाक स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कर्यालय में एबीआरसी को शिक्षक से रिश्वत लेते ही रंगेहाथ दबोच लिया गया।
दुष्कर्म का आरोपी एएमए निलंबित
चित्रकूट। चित्रकूट जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) को शासन ने निलंबित कर दिया गया। उन पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर जांच के बाद शासन ने कायवाही की हैं।
मूल रूप से कानपूर निवासी एएमए सुरेंद्र कुमार वर्मा पर आठ सितम्बर को कर्यालय के पास रहने वाली उनकी नौकरानी ने कर्वी कोतवाली में दुष्कर्म मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में कहा था की एएमए के जिला पंचायत स्थित सरकारी आवास पर वह खाना बनाती थी। काम के दौरान अक्सर वह उससे छेड़खानी करते थे। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
अवैध रूप से देह व्यापर में जुड़े मसाज सेंटर बंद होंगे
इलाहबाद हाईकोर्ट ने नॉएडा, ग़ाजियाबाद और मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको को वहा चल रहे ऐसे स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, ब्यूटी पार्लर बंद करने के आदेश दिए हैं, जहा अनैतिक देह व्यापर किया जा रहा है। कोर्ट ने निर्देश दिया हैं की यदि इस आशय का कोई प्रत्यावेदन दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी उस पर गंभीरता से विचार कर तत्काल कार्यवाही करें। यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल एवं न्यायमूर्ति पियूष अग्रवाल की खंडपीठ ने सेंटरफोरह्युमेन राइट्स की जनहित याचिका पर दिया।
इन सेंटरों में कार्यरत लडकिया बड़ी संख्या में देह व्यापर में लिप्त हैं। पिछले दिनों कुछ जगहो पर पड़े छापो में बड़ी संख्या में लड़किया पकड़ी गई। याचिका में इन सेंटरों को बंद करने का निर्देश देने की मांग की गई हैं। सेंटरफोरह्युमेन राइट्स की जनहित याचिका पर कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार और सम्बंधित जिलों के आला पुलिस अधिकारीयो से जबाव मंगा हैं।
वाहनों के प्रवेश पर लगेगा शिमला में ग्रीन टैक्स
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अन्य राज्यों के वाहन लाने वालो को अब ग्रीन टैक्स अदा करना होगा। वाहन के अनुसार टैक्स 100 से लेकर 500 रूपए तक वसूला जायेगा। वाहन मालिकों को ऑनलाइन,शोघी बैरियर,बस अड्डे के बूथ या होटल में ग्रीन टैक्स अदा करने का मौका मिलेगा। यदि कोई टैक्स अदा नहीं करेगा तो 2000 रूपए जुरमाना देना होगा।
पहले तीन महीने सिर्फ पर्ची कटेगी, लेकिन टैक्स नहीं लिया जायेगा। तीन महीने बाद नगर निगम की ओर से शुल्क वसूला जायेगा। इसके लिए शहर में सीसीटीवी कमरे लगेंगे। नगर निगम शहर की वित्त कमेटी ने शहर में सीसीटीवी कमरे लगते ही ग्रीन टैक्स लागू करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसमें निगम को करोड़ो रूपए की अतिरिक्त आये होगी।
2016 में भी लागू किया गया था: शिमला में 2016 में पहली बार ग्रीन टैक्स लागु किया गया था। बैरियर सहित शहर के कई स्थानों पर टैक्स लेने की व्यवस्था की गई थी। राष्टीय राजमार्ग पर नगर निगम ने बिना अनापत्ति पत्र के ही बैरियर लगा दिया था। दो महीने में ये मामला हाई कोर्ट पंहुचा था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद निगम को टैक्स वसूली के लिए लगाए बैरियर हटाने पड़े थे।
होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
नॉएडा। महिला ठग ने छात्र को फाइव स्टार होटल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 हजार रूपए ठग लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी हैं।
बिशनपुरा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह ग्रेनो की कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हैं। वह 20 दिन पहले सेक्टर-27 अट्टा मार्केट गया था। यहाँ पर उसने एक पंपलेट पर फाइव स्टार होटल में नौकरी लगवाने का विज्ञापन देखा। इस पर छात्र ने पंपलेट पर छपे नंबर पर की। कॉल रिसीव करने वाली युवती ने छात्र को आश्वासन दिया कि वह दिल्ली के नामी होटल में 15 दिन में नौकरी लगवा देगी। युवती ने फाइल चार्ज और सिक्योरिटी के नाम पर 30 हजार रूपए मांगे। छात्र ने युवती को दस्तावेज मेल करके उसके बताये गए बैंक खाते में जमा करवा दिए। पैसे लेने के बाद युवती ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया।
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019
बंगाल में प्रतिबंधित पटाखे फोड़े तो होगी सात साल जेल
बंगाल में दिवाली व कालीपूजा पर प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने पर अब पांच से सात साल तक की जेल हो सकती है। इसके साथ पांच हजार से एक लाख तक का जुर्माना हो सकता है। बंगाल प्रदुषण नियंत्रित बोर्ड ने ध्वनि व वातावरण को दूषित होने से रोकने के लिए इस बार बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए यह चेतावनी दी है। प्रदुषण नियंत्रित बोर्ड ने कहा कि प्रतिबंधित पटाखे को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी।
कर्ज देने वाली संस्था यूपीएफसी खुद कर्ज में डूबी
औधोगिक- व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को ऋण देने वाला उत्तर प्रदेश वित्त निगम( यूपीएफसी) खुद कर्ज में इस कदर डूबा की अब खुद नीलम होने के कदम पर है। स्माल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट ऑफ़ इंडिया (सीडबी)ने 661 करोड़ रूपए से अधिक की बकाया राशि जमा न करने पर उप्र वित्त निगम (यूपीएफसी) का मुख्यालय भवन और 50 फ्लैट नीलाम करने का फैसला लिया हैं। 28 नवंबर को इस कंपनी को नीलाम किया जायेगा। बुधवार को सिडबी के अधिकारिओ ने नोटिस चस्पा कर दिया। यूपीएफसी पर सीडबी का 661 करोड़ रूपए बकाया हैं। इसमें से 372 करोड़ रूपए सीडबी यूपीएफसी को ऋण दे रखा है शेष राशि ब्याज के रूप में है। यूपीएफसी ने तीन साल से एक भी रूपए सिडबी को नहीं दिया है। अगस्त 2017 में वसूली अभिकरण के आदेश पर सिडबी ने यूपीएफसी मुख्यालय और आगरा वाराणसी के शिवपुरी व सिगरा, कानपूर के विष्णुपूरी स्थित फ्लैट कर्क कर लिए थे। इसके बाद साशन में बैठेक में तय किया गया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत सिडबी को 275 करोड़ रूपए दिए जायेंगे। यह राशि किस्तों में होगी। तब सिडबी ने कहा था कि उसे तत्काल सरकार 50 करोड़ रूपए दे। शेष राशि उसे तीन साल में मिल जाएगी इसकी गेरंटी ले लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सम्पत्तिया कर्क करने के विरुद्ध यूपीएफसी प्रबंधक हाईकोर्ट गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। यही वजह है की अभिकरण के आदेश पर सिडबी सम्पत्तियो को नीलाम करने जा रहा हैं।
धनतेरस की शुभकामनाये दी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी- विचार विभाग के राष्ट्रीय आयोगक तरुण भरद्वाज ने सभी देश वासियो को धनतेरस के अवसर पर शुभकामनाये दी व उनके जीवन में सूख व शांति की प्रार्थना की।
एचपी -पावर ग्रिड अब महारत्न कंपनिया
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को सार्वजानिक क्षेत्रों की कंपनियों हिंदुस्तान पेरटिलिअम (एचपी) और पावर ग्रिड कॉपोरेशन को महारत्न का दर्जा दिया। इस दर्जे से इन कंपनियों की परिचालन और वित्तीय स्वायत्तता बढ़ेगी।
अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे: अखिलेश
लखनऊ। बसपा से चोट खाकर मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि आगे से सपा अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी व किसी भी पार्टी से चुनाव के लिए संगठन नहीं किया जायेगा ।
गौरतलब है की 2019 के संसदीय चुनावों में अखिलेश ने बसपा के साथ गठबंधन किया था, बाबजूद इसके इन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा। वही शुन्य पर रही बसपा 10 सीटें जीतने में कामयाब रही थी ।
महिलाओ को सुरक्षित नहीं कर पा रही उत्तर प्रदेश सरकार: मायावती
लखनऊ। हाशिये पर आयी मायावती ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में रखते हुए कहा की महिलाओ के प्रति उत्तर प्रदेश में अपराध पहले के मुकाबले काफी बढ़ गए है। सपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आकड़ो का हवाला दिया और कहा की ये अकड़े भारत की छवि बेहतर नहीं बताते।
सुभाष चोपड़ा को बनाया दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष
नई दिल्ली। कांग्रेस हाई कमान ने दिल्ली कांग्रेस की कमान वृद्ध कोंग्रेसी सुभाष चोपड़ा को सौंप दी है। पार्टी आलाकमान ने पंजाबी समुदाय को सुधारने के उद्देश्ये से पूर्व क्रिकेट की बजाये सुभाष चोपड़ा को तरजीह दी है, सूत्रों के अनुसार पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने राज्य की बाग डोर सौंपकर कयासों को विराम दिया है। हलाकि नए पप्रदेश अध्यक्ष के सामने चुनौती काम नहीं है।
विधुत विभाग ने 670 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
नॉएडा । विधुत विभाग ने बड़े पैमाने पर कार्यवाही करते हुए 670 उपभोक्ताओं बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। इन सभी पर विधुत विभाग को 1 करोड़ 84 लाख रूपए का बिल बकाया है। वही अभियान के दौरान 904 बकायेदरों ने मोके पर ही बिल जमा भी किये। विभाग ने बताया की हर सप्ताह वसूली के लिए अभियान चलाया जायेगा।
10 बजे के बाद आतिशबाज़ी तो, थानेदार जिम्मेदार
नॉएडा। दीपावली की रात पटाखे अगर 10 बजे के बाद जलाये जायेंगे तो सम्बंधित थाने के थानेदार पर कार्यवाही की जाएगी । इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर कहा है की थाना प्रभारियों को आदेश का पालन करना ही होगा और कोताही या शिकायत मिलने पर उन पर कार्यवाही की जा सकती है। 8 बजे से 10 बजे तक पटाखे जलने की अनुमति होगी लेकिन तेज आवाज़ वाले पर प्रतिबन्ध रहेगा।
मुख्य सचिव ने इस बाबत निर्देश \ आदेश तो जारी कर दिया है लेकिन किसी थानेदार पर कार्यवाही होगी इसमें लोगो को संदेह है। इसके पहले भी सपा कार्यकाल में अतिक्रमण के लिए भी सम्बंधित थानों को जिम्मेदारी दी गई थी तथा आदेश में थानेदारो पर कार्यवाही के आदेश भी थे, लेकिन आज तक किसी भी थानेदार पर कार्यवाही नहीं हुई जबकि अनेको थाना छेत्र रहे है जिनमे खूब अतिक्रमण हुआ, खुद पुलिसकर्मी पर ही अतिक्रमण करवाने में लगे रहे लेकिन कार्यवाही किसी पर नहीं हुई।
उद्योगों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाये : तरुण भारद्वाज
नॉएडा। सेक्टर -6 स्थित नॉएडा प्राधिकरण के कार्यालय में ओधोगिक प्रतिनिधिओ के साथ नोएडा की मुख्य कर्यपालक अधिकारी की बैठक में फेडरेशन ऑफ़ नॉएडा इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष तरुण भरद्वाज ने मांग उठाई की उधोगो को प्रयाप्त पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिसके कारण उन्हें प्राधिकरण के द्वारा जल सप्लाई के अलावा भीं अतिरिक्त तौर पर समरसिबर लगवाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की आवासीय ओधोगिक छेत्रो में सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम 6 बजे से 8 बजे पानी की सप्लाई किया जाता है। जबकि उधोग सुबह 9 बजे से और शाम 5:30 बजे तक ज्यादातर उधोग बंद हो जाते है। ऐसे में प्राधिकरण सप्लाई का कोई फायदा नहीं होता है। फेडरेशन के अध्यक्ष तरुण भरद्वाज ने कहा है की सप्लाई के साथ में बदलाव किया जाये तथा दोपहर भी एक घंटा जल सप्लाई की जाये।
मुख्यकार्यपालक अधिकारी ने इस सम्बन्ध में उप महा प्रबंधक को सप्लाई के समय में परिवर्तन का निर्देश दिया ताकि उधोगो को प्राधिकरण द्वारा सप्लाई जल का उपयोग किया जा सके।
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...