शनिवार, 2 नवंबर 2019

वीआईपी नम्बरो की बोली लगाने वाले घटे

नॉएडा। परिवहन विभाग की ओर से सितम्बर में अति आकर्षक (वीवीआईपी)नम्बरो की आधार राशि 15 हजार से एक लाख रूपए कर दी गई थी। विभाग ने राजस्व में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया था,लेकिन आधार राशि बढ़ने के बाद से आवेदकों की संख्या  बढ़ने के बजाय घट गयी हैं परिवहन विभाग की ओर से सितम्बर की शुरुवात में वीवीआईपी नंबरों के लिए आधार राशि बढ़ा दी गयी थी। यानि की बोली लगाने से पहले इतनी राशि जमा करनी जरुरी कर दी गयी थी। दोपहिया वाहनों के लिए वीवीआईपी नंबरों की कीमत तीन हजार से 20 हजार रूपये तक कर दी गयी थी। वही चार पहिया वाहनों के लिए यह कीमत 15 हजार से एक लाख रूपये तक निर्धारित की गयी थी। यह पहली बार किया गया था जब दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिये फैंसी नंबरों की कीमत का निर्धारण अलग -अलग किया गया। इससे पहले वीवीआईपी नंबरों के लिए 15000 ,7500,  6000,व 3000 रूपये आधार राशि थी। इसके पीछे का  कारण दिया  गया की कई बार लोग नम्बर बुक करके चले जाते थे ,जब नम्बर आवंटित करने का समय आता हैं तो पीछे हट जाते हैं। यह कार्य लोगो की मिलीभगत से होता था। इससे विभाग राजस्व के लक्ष्य से पीछे रह जाता था। इसी वजह से आधार राशि बढ़ाई गई। लेकिन इसका नतीजा वह नहीं निकला जिसका अनुमान लगाया गया था। अब विभाग को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नंबर  बांटने पड़ रहे हैं। ये नंबर अब पांच हजार रूपए में बुक होंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES