गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

सरकार को पाक द्वारा लगाया गया जजिया : सुखबीर

अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रधान एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बदल ने कहा है कि पूर्व अकाली-भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना शुरू की थी। दो-ढाई सौ करोड़ से सरकार अपने खर्च पर संगत को गुरु घरों के दर्शन करवाती रही है। इसी तर्ज पर पंजाब की कांग्रेस सरकार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओ का खर्च अदा करना चाहिए और पाक द्वारा लगाई गई 20 डॉलर की फ़ीस को देनी चाहिए सुखबीर बादल अपनी धर्मपत्नी एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ माथा टेकने श्री दरबार साहिब आये हुए थे।


550वे वार्षिक प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित होने वाले समारोह में एसजीपीसी और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद पर सुखवीर ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि श्री अकाल तख्त से जो फैशला आया है या आएगा वही सबको मान्य होगा। श्री अकाल तख्त सिखों की सुप्रीम संस्था है और जत्थेदार साहिब द्वारा जो भी हुकुम दिया गया है,वह हम सभी के लिया मान्य है।


सुखबीर ने शिअद टकशाली के नेताओ द्वारा उन पर की गयी टिप्पणी पर कहा कि वह मेरे सीनियर लीडर हैं,मैं उन्हें सम्मान देता हूँ और उनके खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहता। करतारपुर साहिब कॅारिडोर से क्या वह पाक जा रहे हैं,पर उन्होंने कहा की पाक जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होने के लिए उन्होंने भी अप्लाई किया हुआ है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES