शनिवार, 2 नवंबर 2019

कलेक्टर के घर से उड़ाए छह लाख 72 हजार के गहने

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बेमेतरा की मौजूदा कलेक्टर शिखा राजपूत के घर से चोरी का मामला सामने आया है। कलेक्टर शिखा राजपूत के घर से चोरों ने छह लाख 72 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।


इस मामले में कलेक्टर के पति राजीव लोचन तिवारी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर के मुताबिक 27 अक्तूबर की सुबह परिवार दिवाली मनाने बेमेतरा गया। घर का काम देखने वाले अब्दुल कलाम नाम के शख्स ने शाम को करीबन 5.45 मकान के गेट का ताला खोल कर लाइट जलाई। जब वो वापस आया तो देखा कि घर में सबकुछ अजीब सा है। सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। ताला भी टूटा हुआ है। ये देख उसने कलेक्टर के पति के दोस्त को बुलाया। जिसके बाद पता चला कि घर में चोरी हो गई है। चोरों ने घर में रखे गहने, एटीएम कार्ड और एक पुराने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। बाद में चोरों ने एटीएम कार्ड से पैसे भी निकाले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...