शनिवार, 2 नवंबर 2019

अपने ही विभाग की इंस्पेक्टर को पकड़ने में नाकाम पुलिस


गाजियाबाद। गाजियाबाद क्षेत्र का सबसे चर्चित केस जिसमे पुलिस विभाग में कोतवाल रही महिला इन्स्पेक्टर जिसने 70 लाख रूपये एटीएम से लूटकर फरार हो गयी। महिला इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान पिछले दो माह से फरार है और अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई हैं। विभाग के दो सूत्रों के अनुसार लक्ष्मी चौहान को फरार होने में मदद की गयी थी। उसको गिरफ्तार होने से बचाया जा रहा हैं।


विभाग व अधिकारी चाहते है कि इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान के केस को हल्का कर दिया जाये ताकि लक्ष्मी चौहान को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल सके। हालांकि कोर्ट ने लक्ष्मी चौहान की याचिका को ख़ारिज कर दिया हैं। गौरतलब हैं कि बड़े से बड़े अपराधी को पुलिस चंद घंटो में गिरफ्तार करने का दावा करने वाली पुलिस इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान व अन्य साथियो को क्यों गिरफ्तार नहीं कर पा रही हैं।    



कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...