सोमवार, 4 नवंबर 2019

प्रियंका ने रविकिशन को जोकर कहा

सरदार बल्लभभाई पटेल से जुडी एक वायरल फोटो पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की टिप्पणी को सांसद रवि किशन ने गंभीरता से लिया हैं। जवाब में कहा कि गोरखपुर में पटेल प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद जब वह भारत माता की जयघोष कर रहे थे, तो लोगो ने तस्वीर खींच कर वायरल कर दिया। उन्हें जोकर बताने वाली प्रियंका की टिप्पणी प्रोपेगंडा खड़ा करने वाली हैं। रवि किशन ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल खुद को चर्चा में लाने के लिए तस्वीर का मजाक बना रहे हैं। रवि किशन की वायरल फोटो पर फेसबुक पोस्ट में प्रियंका वाड्रा ने लिखा कि देश के पहले गृहमंत्री को श्रद्धांजलि देने का यह अनोखा तरीका कोई हास्यास्पद जीव ही कर सकता हैं। इस मामले पर जोकरो को आगे लाने वाले भाजपा नेता चुप क्यों हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES