गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

बाप की शह पाकर दारोगा के बच्चो ने महिला को छेड़ा

नॉएडा। सेक्टर-27 में रहने वाली एक महिला ने दारोगा के बच्चो पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं। घट्ना 26 अक्टूबर की देर रात की हैं। महिला ने मंगलवार को मामले की शिकायत ट्विटर पर वरिष्ठ अधिकारियो से की हैं। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने दारोगा के दोनों बेटो के खिआफ़ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रपोट दर्ज की हैं। सेक्टर-27 में रहने वाली महिला के पड़ोस में ही दारोगा भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह जिले के एक कोतवाली में तैनात हैं। महिला ने ट्वीटर पर वरिष्ठ अधिकारियो से शिकायत की हैं कि दारोगा के बेटे उसके घर के सामने अपनी कार कड़ी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने उसकी खड़ी कार में टक्कर मार दी। आरोप  है कि महिला व उसके स्वजनों ने विरोध किया तो दोनों ने महिला का हाथ पकड़ने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला का कहना है की पूरी घटना घर के बहार लगी सीसीटीवी में कैद है। दोनों युवको पर नशे में भी होने का आरोप लगा हैं। कोतावली प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान का कहना है कि घटना 26 अक्टूबर की रात की हैं। दोनों पक्षों में कार कड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। मंगलवार को उसने ट्वीट कर घटना की शिकायत की। पुलिस उस ट्वीट का संज्ञान लेकर उससे संपर्क किया और शिकायत लेकर संजय और दीपक के खिलाफ रपोट दर्ज कर जांच कर रही है।   


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...