शनिवार, 2 नवंबर 2019

अवैध सम्बन्ध के शक में पत्नी की हत्या

नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में एक युवक ने पत्नी की अवैध सम्बन्ध के शक में पीटकर हत्या कर दी। 36 वर्षीय संगीता का शव पुलिस को उसके बिस्तर पर चादर से लिप्टा हुआ मिला। आदर्श नगर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर 40 वर्षीय जोगराज को गिरफ्तार कर लिया हैं। पूछताछ में उसने बताया की उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध सम्बन्ध था,जिसके चलते दोनों का झगड़ा होता था। 


पुलिस अधिकारी ने बताया की जोगराज अपने परिवार के साथ मौजी लावा बाग आदर्श नगर इलाके में रहता हैं। परिवार में संगीता के अलावा 9 और 11 वर्षीय बेटे हैं। शनिवार को 11 बजे जोगराज के पड़ोसियों ने संगीता की हत्या की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया की पत्नी अक्सर पोन पर किसी से बात करती थी।  शुक्रवार को इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान जोगराज ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गई। वह सोने चला गया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes